CBSE Class 10 Hindi (B) 2020 Previous Year Question Paper - Delhi Set 3

Question Papers Class 10 PDF

This is the CBSE Class 10 Hindi (B) 2020 Main Exam Delhi Set - 3 previous year question paper. The paper is divided into four sections: Section A (Unseen Passage), Section B (Questions 2-6), Section C (Questions 7-11), and Section D (Questions 12-16). All questions are compulsory. The paper emphasizes answering questions sequentially and adhering to word limits. It includes internal choices in questions carrying 2, 3, and 5 marks. Solving this board question paper will help students understand the exam structure, question types, and marking scheme, thereby enhancing their preparation for the board examinations.

Quick info

BoardCBSE
Class10
SubjectHindi
Session2020
LanguageHindi
TypePrevious Year Question Paper
Exam typeBoard Exam

Paper pattern

The question paper is divided into four sections (A, B, C, D) with all questions being compulsory. Internal choices are provided in some questions.

Topics covered

Paper topics

  • Nanonotechnology
  • Industrial Revolution
  • Human Civilization
  • Technological Advancements
  • Grammar
  • Sentence Transformation
  • Compound Words
  • Sociology

Important topics

  • Nanonotechnology
  • Industrial Revolution
  • Grammar
  • Sentence Transformation

PDF preview

Read page by page below. PDF is streamed from the official NCERT website — no download button on this page.

Loading document …
Page of
Loading page …

Question paper text

Hindi (B) Delhi (SET 3)

सामान्य निर्देशः

निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िये और उनका अनुपालन कीजिए :

  1. प्रश्न-पत्र चार खंडों में विभाजित किया गया है - क, ख, ग एवं घ। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  2. खंड क में प्रश्न अपठित गद्यांश पर आधारित हैं।
  3. खंड ख में प्रश्न संख्या 2 से 6 तक प्रश्न हैं।
  4. खंड ग में प्रश्न संख्या 7 से 11 तक प्रश्न हैं।
  5. खंड घ में प्रश्न संख्या 12 से 16 तक प्रश्न हैं।

.<br>(vi) यथासंभव प्रत्येक खंड के प्रश्नों के उत्तर क्रम से लिखिए।

  1. उत्तर संक्षिप्त तथा क्रमिक होना चाहिए और साथ ही दी गई शब्द-सीमा का यथासंभव अनुपालन कीजिए।
  1. प्रश्न-पत्र में समग्र पर कोई विकल्प नहीं है। तथापि दो-दो अंकों वाले 2 प्रश्नों में, तीन-तीन अंक वाले 1

.<br>प्रश्न में और पाँच-पाँच अंकों वाले छह प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। पूछे गए प्रश्न का उत्तर लिखने के लिए सही विकल्प का ध्यान रखिए।

  1. इनके अतिरिक्त, आवश्यकतानुसार, प्रत्येक खंड और प्रश्न के साथ यथोचित निर्देश दिए गए हैं।

Question: 1

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए –

मानव सभ्यता पर औद्योगिक क्रांति की धमक अभी थमी भी नहीं कि एक नई तकनीकी क्रांति ने अपने आने की घोषणा कर दी है। 'नैनो-तकनीक' के समर्थक दावा करते हैं कि जब यह अपने पूरे वज़ूद से आएगी तो धरती का नामोनिशान मिट जाएगा और नैनो रोबोट की स्वनिर्मित फ़ौज पूरी तरह क्षत-विक्षत शव को पलक झपकते ही चुस्त-दुरुस्त इंसान में तबदील कर देगी। दूसरी ओर नैनो-तकनीक की असीमित शक्ति से आशंकित इसके विरोधी इसे मिस्र के पिरामिडों में सोई मिमयों से भी ज़्यादा अभिशप्त समझते हैं।

इन दोनों अतिवादी धारणाओं के बीच इतना अवश्य कहा जा सकता है कि हम तकनीकी क्रांति के एक सर्वथा नए मुहाने पर आ पहुँचे हैं जहाँ उद्योग, चिकित्सा, दूर संचार, परिवहन सहित हमारे जीवन में शामिल तमाम तकनीकी जटिलताएँ अपने पुराने अर्थ खो देंगी। इस अभूतपूर्व तकनीकी बदलाव के सामाजिक- सांस्कृतिक निहितार्थ क्या होंगे, यह देखना सचमुच दिलचस्प होगा।

आदमी ने कभी सभ्यता की बुनियाद पत्थर के बेडौल हथियारों से डाली थी। अनगढ़ शिलाओं को छीलकर उन्हें कुल्हाड़ों और भालों की शक्ल में ढाला और इस उपल्बिंध ने उत्पादकता की दृष्टि से उसे दूसरे जंतुओं की तुलना में लाभ की स्थिति में ला खड़ा किया। औज़ारों को बेहतर बनाने का यह सिलसिला आगे कई विस्मयकारी मसलों से गुज़रा और औद्योगिक क्रांति ने तो मनुष्य को मानो प्रकृति के नियंत्रक की भूमिका सौंप दी। तकनीकी कौशल की हतप्रभ कर देने वाली इस यात्रा में एक बात ऐसी है, जो पाषाण युग के बेंढब हथियारों से चमत्कारी माइक्रोचिप निर्माण तक एक जैसी बनी रही। हम अपने औज़ार, कच्चे माल को तराशकर बनाते हैं।

यह सर्वविदित तथ्य है कि सारे पदार्थ परमाणुओं से मिलकर बने हैं, लेकिन पदार्थों के गुण इस बात पर निर्भर करते हैं कि उनमें परमाणुओं को किस तरह सजाया गया है। कार्बन के परमाणुओं की एक खास बनावट से कोयला तैयार होता है, तो दूसरी खास बनावट उन्हें हीरे का रूप दे देती हैं। परमाणु और अणुओं को इकाई मानकर मनचाहा उत्पाद तैयार करना ही 'नैनो-तकनीक' का सार है।

  • (क) नैनो-तकनीक के समर्थकों ने क्या संभावनाएँ व्यक्त की हैं?
  • (ख) इसकी असीमित शक्ति से आशंकित विरोधियों का क्या मत है? इस पर टिप्पणी कीजिए।
  • (ग) 'नैनो–तकनीक' से आप क्या समझते हैं?
  • (घ) मानव प्रकृति का नियंत्रक कैसे बन गया?
  • (ङ) हीरे और कोयले में अंतर क्यों है?
  • (च) उपर्युक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक दीजिए।

Solution:

  • (क) 'नैनो-तकनीक' के समर्थक यह दावा करते हैं कि जब यह अपने पूरे वज़ूद से आएगी तो धरती का

नामोनिशान मिट जाएगा और नैनो रोबोट की फ़ौज स्वनिर्मित होकर पूरी तरह क्षत-विक्षत शव को भी पलक झपकते ही चुस्त-दुरुस्त इंसान में तबदील करने में सक्षम होगी।

  • (ख) इसकी असीमित शक्ति से आशंकित विरोधियों का यह मत है कि यह मिस्र के पिरामिडों में सोई ममियों से भी ज्यादा अभिशप्त है। क्योंकि इससे होने वाले विनाश अत्यधिक भयावह हो सकते हैं।
  • (ग) नैनो तकनीक विज्ञान का एक आविष्कार है जिसके द्वारा भविष्य में मुश्किल से मुश्किल कार्य को भी करना संभव होगा। नैनो तकनीक का उपयोग कर जीवन को अधिक सरल बनाया जाँ सकता है।
  • (घ) औज़ारों को बेहतर बनाने के सिलसिले से मनुष्य ने प्रकृति में अपने सुविधानुसार कई बदलाव लाए। इस औद्योगिक क्रांति के परिणाम स्वरूप मानव प्रकृति का नियंत्रक बन गया।
  • (ङ) कार्बन के परमाणुओं की एक खास बनावट से कोयला तैयार होता है, तो दूसरी खास बनावट उन्हें हीरे

का रूप दे देती है। उपयोगिता तथा मुल्य के आधार पर दोनों में अंतर है। प्रकृति की ओर से दोनों में कोई विशेष अंतर नहीं है।

  • (च) नौनो तकनीक का सार, नौनो तकनीक का महत्व

Question: 2

देशभर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से <u>मनाया</u> गया। इस वाक्य में 'मनाया' को पद क्यों कहा जा सकता है?

Solution:

यहाँ 'मनाया' पद है, शब्द नहीं है। वाक्य में प्रयुक्त होने के कारण 'मनाया' पद है। यह व्याकरणिक नियमों से बंधा हुआ है।

Question: 3

निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार बदलिए -

  • (क) लड़कों का एक झुंड पतंग के पीछे-पीछे दौड़ा चला आ रहा था । (मिश्र वाक्य में)<br>(ख) भाई साहब ने उछलकर पतंग की डोर पकड़ ली। (संयुक्त वाक्य में)
  • (ग) ऐसी सभा पहले नहीं की गई थी, जिसमें खुला चैलेंज दिया गया हो। (सरल वाक्य में)

Solution:

  • (क) लड़कों का एक झुंड था जो पतंग के पीछे-पीछे दौड़ा चला आ रहा था।<br>(ख) भाई साहब उछले और उन्होंने पतंग की डोर पकड़ ली।
  • (ग) ऐसी खुला चैलेंज देने वाली सभापहले नहीं की गई थी।

Question: 4

  • (क) निम्नलिखित समस्त पदों का विग्रह करके समास का नाम लिखिए -

Frequently asked questions

What is this document?

This is the CBSE Class 10 Hindi (B) 2020 Main Exam Delhi Set - 3 previous year board question paper.

What is the benefit of solving this paper?

Solving this previous year question paper helps students understand the board exam pattern, question types, and marking scheme, leading to improved scores.

How is the paper structured?

The paper is divided into four sections: Section A (Unseen Passage), Section B (Questions 2-6), Section C (Questions 7-11), and Section D (Questions 12-16).

What kind of questions are included?

The paper includes questions based on unseen passages, grammar, sentence transformation, and compound words, among other topics.

Is this paper useful for exam preparation?

Yes, practicing with this 2020 CBSE Class 10 Hindi (B) previous year question paper is highly beneficial for effective exam preparation.

Content reviewed by the NCERT Help team. Editorial Team and update policy

Question Papers PDF on NCERT Help. URL unchanged for search indexing.