CBSE Class 10 Hindi (A) 2020 Previous Year Question Paper Delhi Set 1
This is the CBSE Class 10 Hindi (A) 2020 Main Exam Delhi Set 1 previous year question paper. The paper is divided into four sections: Section A (Unseen Passage), Section B (Grammar, Questions 2-5), Section C (Textbooks, Questions 6-10), and Section D (Creative Writing, Questions 11-13). All questions are compulsory. Solving this board question paper helps students understand the exam pattern, question types, and marking scheme, enabling them to prepare effectively and improve their performance in the upcoming board examinations.
Quick info
| Board | CBSE |
|---|---|
| Class | 10 |
| Subject | Hindi |
| Session | 2020 |
| Language | Hindi |
| Type | Previous Year Question Paper |
| Exam type | Board Exam |
Paper pattern
The question paper is divided into four sections: A, B, C, and D, with all questions being compulsory.
Topics covered
Paper topics
- Unseen Passage
- Grammar
- Textbook Questions
- Creative Writing
Important topics
- आत्मनिर्भरता
- स्वावलंबन
- आत्मविश्वास
- वाक्य परिवर्तन
- वाच्य परिवर्तन
- पद परिचय
PDF preview
Read page by page below. PDF is streamed from the official NCERT website — no download button on this page.
Question paper text
Hindi (A) Delhi (SET 1)
सामान्य निर्देशः
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िये और उनका अनुपालन कीजिए :
- प्रश्न-पत्र चार खंडों में विभाजित किया गया है - क, ख, ग एवं घ। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- खंड क में प्रश्न अपठित गद्यांश पर आधारित हैं।
- खंड ख में प्रश्न संख्या 2 से 5 तक प्रश्न व्याकरण के हैं।
- खंड ग में प्रश्न संख्या 6 से 10 तक प्रश्न पाठ्यपुस्तकों से हैं।
- खंड घ में प्रश्न संख्या 11 से 13 तक प्रश्न रचनात्मक लेखन के हैं।
- यथासंभव प्रत्येक खंड के प्रश्नों के उत्तर क्रम से लिखिए।
Question 1
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है, आत्मनिर्भरता तथा सबसे बड़ा अवगुण है, स्वावलंबन का अभाव । स्वावलंबन सबके लिए अनिवार्य है। जीवन के मार्ग में अनेक बाधाएँ आती हैं। यदि उनके कारण हम निराश हो जाएँ, संघर्ष से जी चुराएँ या मेहनत से दूर रहें तो भला हम जीवन में सफल कैसे होंगे? अतः आवश्यक है कि हम स्वावलंबी बनें तथा अपने आत्मविश्वास को जाग्रत करके मजबूत बनें। (यदि व्यक्ति स्वयं में आत्मविश्वास जाग्रत कर ले तो दुनिया में ऐसा कोई कार्य नहीं है जिसे वह न कर सके। स्वयं में विश्वास करने वाला व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में कामयाब होता जाता है। सफलता स्वावलंबी मनुष्य के पैर छूती है।
आत्मविश्वास तथा आत्मनिर्भरता से आत्मबल मिलता है जिससे आत्मा का विकास होता है तथा मनुष्य श्रेष्ठ कार्यों की ओर प्रवृत्त होता है। स्वावलंबन मानव में गुणों की प्रतिष्ठा करता है। आत्मसम्मान, आत्मविश्वास, आत्मबल, आत्मरक्षा, साहस, संतोष, धैर्य आदि गुण स्वावलंबन के सहोदर हैं। स्वावलंबन व्यक्ति, राष्ट्र तथा मानव मात्र के जीवन में सर्वांगीण सफलता प्राप्ति का महामंत्र है।
- (क) जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कौन-सा गुण आवश्यक है और क्यों?
- (ख) आत्मविश्वास क्यों आवश्यक है और कैसे जाग्रत हो सकता है?
- (ग) स्वावलंबन का सहोदर किसे कहा गया है और क्यों?
- (घ) स्वावलंबन का अभाव मनुष्य का सबसे बड़ा अवगुण क्यों है?
- (ङ) 'आत्मबल' के लिए क्या आवश्यक है?
- (च) उपर्युक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
Solution:
- (क) जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक है कि मनुष्य स्वावलंबी बने तशा अपने आत्मविश्वास
को जाग्रत करे, यदि व्यक्ति स्वयं में आत्मविश्वास जाग्रत कर लेता है तो दुनिया में ऐसा कोई कार्य नहीं है जिसे वह न कर सके।
- (ख) आत्मविश्वास आवश्यक है क्योंकि स्वयं में विश्वास करने वाला व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में कामयाब होता
है। आत्मविश्वास जाग्रत करने के लिए अनिवार्य है कि हम निराश न हो, संघर्ष से जी न चुराएँ और मेहनत से दूर न रहे।
- (ग) आत्मबुल, आत्मसम्मान, आत्मविश्वास, आत्मरक्षा, साहस, संतोष धैर्य को स्वावलंबन के सहोदास कहे गए
हैं। इन गुणों को स्वावलंबन के सहोदास कहे गए हैं। क्योकि आत्मसम्मान तथा आत्मनिर्भरता से आत्मबल मिलता हैं। इससे आत्मा का विकास होता है तथा मनुष्य श्रेष्ठ कार्यों को करने की ओर अग्रसर होता है।
- (घ) स्वावलंबन का अभाव मनुष्य का सबसे बड़ा अवगुण है क्योंकि स्वावलंबन, सबके लिए अनिवार्य है। स्वावलंबन व्यक्ति, राष्ट्र तथा मानव मात्र के जीवन में सर्वांगीण सफलता प्राप्ति का महामंत्र है।
- (ङ) आत्मबल के लिए आत्मसम्मान और आत्मविश्वास आवश्यक है।
- (च) शीर्षक - 'स्वावलंबन: जीवन का आधार' अथवा 'स्वावलंबन ही सफलता की कुंजी है'
Question 2
निर्देशानुसार उत्तर लिखिए-
- (क) पत्थर की मूर्ति पर चश्मा असली था। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
- (ख) मूर्तिकार ने सुना और जवाब दिया। (सरल वाक्य में बदलिए)
- (ग) कोशी में संगीत आयोजन की एक प्राचीन एवं अद्भुत परंपरा है। (मिश्र वाक्य में बदलिए)<br>(घ) एक चश्मेवाला है जिसका नाम कैप्टन है। (आश्रित उपवाक्य छाँटकर भेद भी लिखिए)
Solution:
- (क) वह मूर्ति पत्थर की थी और उस पर चश्मा असली था।
- (ख) मूर्तिकार ने सुनकर जवाब दिया।
- (ग) काशी में जो संगीत आयोजन होता है उसकी एक प्राचीन एवं अद्भुत परंपरा है।
- (घ) एक चश्मेवाला है <u>जिसका नाम कैप्टन है</u>। (संज्ञा आश्रित उपवाक्य)
Question 3
निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तन कीजिए-
- (क) नेताजी ने देश के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया। (कर्मवाच्य में बदलिए)
- (ख) दर्द के कारण वह खड़ा ही नहीं हुआ। (भाववाच्य में बदलिए)
- (ग) परीक्षा के बारे में अध्यापक द्वारा क्या कहा गया? (कर्तृवाच्य में बदलिए)
- (घ) नवाब साहब ने हमारी ओर देखकर कहा कि खीरा लज़ीज होता है। (कर्मवाच्य में बदलिए)
Solution:
- (क) नेताजी के द्वारा देश के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया गया।
- (ख) दर्द के कारण उससे खड़ा ही नहीं हुआ गया।
- (ग) परीक्षा के बारे में अद्यापक ने क्या कहा?
- (घ) नवाब साहब के द्वारा हमारी ओर देखकर कहा गया कि खीरा लज़ीज होता है।
Question 4
निम्नलिखित वाक्यों के रेखांकित पदों का पद-परिचय लिखिए-
- (क) आजकल <u>प्रदूषण</u> तेजी से फैल रहा है।<br>(ख) वक्त काटने के लिए खीरे <u>खरीदे होंगे</u>।
- (ग) नवाब साहब <u>थककर</u> लेट गए।
- (घ) मेदा भी <u>मेरा</u> कमज़ोर है।
Solution:
- (क) प्रदूषण – संज्ञा, पुल्लिंग<br>(ख) खरीदे होंगे – सकर्मक क्रिया, बहुवचन
Frequently asked questions
What is this document?
This is the CBSE Class 10 Hindi (A) 2020 Main Exam Delhi Set 1 previous year question paper.
What is the benefit of solving this paper?
Solving this previous year question paper helps students understand the CBSE exam pattern, question difficulty, and time management for the Hindi (A) board exam.
What subjects are covered in this paper?
This paper covers Hindi (A) for Class 10, including unseen passages, grammar, textbook-based questions, and creative writing.
How can previous year papers improve scores?
Practicing with previous year question papers allows students to identify their weak areas, practice answering different question types, and build confidence, ultimately leading to better scores.
What is the structure of the paper?
The paper is divided into four sections: Section A (Unseen Passage), Section B (Grammar), Section C (Textbooks), and Section D (Creative Writing). All questions are compulsory.
Content reviewed by the NCERT Help team. Editorial Team and update policy
Question Papers PDF on NCERT Help. URL unchanged for search indexing.