CBSE Class 10 Hindi (B) 2019 Previous Year Question Paper Delhi Set-2
This is the CBSE Class 10 Hindi (B) 2019 Main Exam Delhi Set-2 Previous Year Question Paper. The paper is divided into four sections: क, ख, ग, and घ, and answering all sections is mandatory. The questions require careful reading and comprehension of provided passages, including a prose passage about success and natural inclinations, and a poetry passage highlighting the importance of action and perseverance. Students are asked to answer specific questions based on these texts, identify suitable titles, and demonstrate their understanding of the themes presented. Solving this board question paper helps students understand the exam pattern and practice their Hindi (B) language skills for the upcoming board examinations.
Quick info
| Board | CBSE |
|---|---|
| Class | 10 |
| Subject | Hindi |
| Session | 2019 |
| Language | Hindi |
| Type | Previous Year Question Paper |
| Exam type | Board Exam |
Paper pattern
The question paper is divided into four sections (क, ख, ग, घ), and answering all sections is mandatory.
Topics covered
Paper topics
- Success and natural inclinations
- Importance of choosing the right career
- Perseverance and action
- Poetry analysis
- Comprehension skills
Important topics
- Understanding natural talents
- The role of hard work vs. inherent abilities
- Career selection based on interest
- Overcoming obstacles through ingenuity
- The impact of capable individuals on national progress
PDF preview
Read page by page below. PDF is streamed from the official NCERT website — no download button on this page.
Question paper text
Class X (CBSE 2019) Hindi (B) Delhi (Set-2)
- इस प्रश्न-पत्र के चार खंड हैं- क, ख, ग और घ।
- चारों खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
- यथासंभव प्रत्येक खंड के उत्तर क्रमश: दीजिए।
प्रश्न 1
निम्निलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
सफलता चाहने वाले मनुष्य का प्रथम कर्तव्य यह देखना है कि उसकी रूचि किन कार्यों की ओर अधिक है। यह बात गलत है कि हर कोई मनुष्य हर एक काम कर सकता है। लार्ड वेस्टरफील्ड स्वाभाविक प्रवृत्तियों के काम को अनावश्यक समझते थे और केवल परिश्रम को ही सफलता का आधार मानते थे। इसी सिद्धांत के अनुसार उन्होंने अपने बेटे स्टेनहाप को, जो सुस्त, ढीलाढाला, असावधान था, सत्पुरुष बनाने का प्रयास किया। वर्षों परिश्रम करने के बाद भी लड़का ज्यों का त्यों रहा और जीवन भर योग्य न बन सका। स्वाभाविक प्रवृत्तियों को जानना कठिन भी नहीं है, बचपन के कामों को देखकर बताया जा सकता है कि बच्चा किस प्रकार का मनुष्य होगा। प्रायः यह संभावना प्रबल होती है कि छोटी आयु में कविता करने वाला कवि, सेना बनाकर चलने वाला सेनापति, भुट्टे चुराने वाला चोर-डाकू, पुरजे कसने वाला मैकेनिक और विज्ञान में रूचि रखने वाला वैज्ञानिक बनेगा।
जब यह विदित हो जाए कि लड़के कि रूचि किस काम की ओर है तब यह करना चाहिए कि उसे उसी विषय में ऊँची शिक्षा दिलाई जाए। ऊँची शिक्षा प्राप्त करके मनुष्य अपने काम-धंधे में कम परिश्रम से अधिक सफल हो सकता है, जिनके काम-धंधे का पूर्ण प्रतिबिम्ब बचपन में नहीं दिखता, वे अपवाद ही हैं।
प्रत्येक मनुष्य में एक विशेष कार्य को अच्छी प्रकार करने की शक्ति होती है। वह बड़ी दृढ़ और उत्कृष्ट होती है। वह देर तक नहीं छिपती उसी के अनुकूल व्यवसाय चुनने से ही सफलता मिलती है। जीवन में यदि आपने सही कार्यक्षेत्र चुन लिया तो समझ लीजिए कि बहुत बड़ा काम कर लिया।
- (क) लार्ड वेस्टरफील्ड का क्या सिद्धांत था?
- (ख) इसे उसने सर्वप्रथम किस पर आजमाया? और क्या परिणाम रहा?
- (ग) बालक आगे चलकर कैसा मनुष्य बनेगा, इसका अनुमान कैसे लगाया जा सकता है?
- (घ) सही कार्यक्षेत्र चुनने के क्या लाभ हैं?
- (ङ) उपर्युक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक दीजिए।
उत्तर
- (क) लार्ड वेस्टरफील्ड स्वाभाविक प्रवृतियों को अनावश्यक मानते थे और केवल परिश्रम को ही सफलता का आधार मानते थे। यहीं उनका सिद्धांत था।
- (ख) इस सिद्धांत को सर्वप्रथम उन्होंने अपने पुत्र पर आजमाया। वर्षों परिश्रम करने के बाद भी वे अपने सुस्त पुत्र को योग्य न बना सके।
- (ग) बचपन के कार्यों को देखकर इसका अनुमान लगाया जा सकता है कि बच्चा आगे चलकर कैसा मनुष्य बनेगा।
- (घ) अपनी रूचि के अनुकूल सही कार्यक्षेत्र चुनने से जीवन में सफलता मिलती है।
- (ङ) बचपनः भविष्य का प्रतिबिम्ब
प्रश्न 2
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
कार्य-थल को वे कभी नहीं पूछते - 'वह है कहाँ',
कर दिखाते हैं असंभव को वही संभव यहाँ।
उलझने आकर उन्हें पडती हैं जितनी ही जहाँ,
वे दिखाते हैं नया उत्साह उतना ही वहाँ।
जो रुकावट डालकर होवे कोई पर्वत खड़ा,
तो उसे देते हैं अपनी युक्तियों से वे उड़ा।
वन खंगालेंगे, करेंगे व्योम में बाजीगरी,
कुछ अजब धुन काम के करने की उनमें है भरी।
सब तरह से आज जितने देश हैं फूले-फले,
बुद्धि, विद्या, धन, वैभव के हैं जहाँ डेरे डले।
वे बनाने से उन्हीं के बन गए इतने भले,
वे सभी हैं हाथ से ऐसे सपूतों के पले।
लोग जब ऐसे समय पाकर जनम लेंगे कभी
देश की और जाति की होगी भलाई भी तभी।
Frequently asked questions
What is this document?
This is the CBSE Class 10 Hindi (B) 2019 Main Exam Delhi Set-2 Previous Year Question Paper.
What is the benefit of solving this paper?
Solving this previous year question paper helps students understand the board exam pattern, practice their Hindi (B) language skills, and improve their performance.
How is the paper structured?
The paper is divided into four mandatory sections: क, ख, ग, and घ, featuring comprehension questions based on provided prose and poetry passages.
What topics are covered in this paper?
The paper covers themes like understanding natural talents, the importance of choosing the right career, perseverance, and analyzing literary passages.
Is this paper useful for exam preparation?
Yes, this board question paper is an essential resource for Class 10 students preparing for their Hindi (B) board examinations.
Content reviewed by the NCERT Help team. Editorial Team and update policy
Question Papers PDF on NCERT Help. URL unchanged for search indexing.