CBSE Class 10 Hindi (A) Previous Year Question Paper 2019 (Delhi Set-1)
This is the CBSE Class 10 Hindi (A) Previous Year Question Paper from the 2019 Main Exam, Delhi Set-1. The question paper is divided into four sections: क, ख, ग, and घ. Answering questions from all sections is mandatory. The paper includes comprehension passages (गद्यांश and काव्यांश) requiring students to answer specific questions based on the provided text, including identifying the main idea and performing grammatical analysis like sandhi viched. Solving this board question paper helps students understand the exam pattern, question types, and marks distribution, crucial for effective preparation and scoring well in the CBSE board examinations.
Quick info
| Board | CBSE |
|---|---|
| Class | 10 |
| Subject | Hindi |
| Session | 2019 |
| Language | Hindi |
| Type | Previous Year Question Paper |
| Exam type | Board Exam |
Paper pattern
The question paper is divided into four sections (क, ख, ग, घ), and answering all sections is compulsory.
Topics covered
Paper topics
- दूरदर्शन के धारावाहिक
- कविता का महत्व
- सामाजिक बुराइयाँ
- मानसिक विकास
- संधि-विच्छेद
Important topics
- दूरदर्शन का दुष्प्रभाव
- कविता का सृजन
- बाल्यावस्था का प्रभाव
- नैतिक बुराइयाँ
PDF preview
Read page by page below. PDF is streamed from the official NCERT website — no download button on this page.
Question paper text
Class X (CBSE 2019) Hindi (A) Delhi (Set-1)
- इस प्रश्न-पत्र के चार खंड हैं- क, ख, ग और घ।
- चारों खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
- यथासंभव प्रत्येक खंड के उत्तर क्रमश: दीजिए।
प्रश्न 1
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
आजकल दूरदर्शन पर आने वाले धारावाहिक देखने का प्रचलन बढ़ गया है। बाल्यावस्था में यह शौक हानिकारक है। दूरदर्शन पर दिखाए जाने वाले धारावाहिक निम्न स्तर के होते हैं। उनमें अश्लीलता, अनास्था, फैशन तथा नैतिक बुराइयाँ ही अधिक देखने को मिलती हैं। छोटे बालक मानसिक रूप से परिपक्व नहीं होते। इस उम्र में वे जो भी देखते हैं। उसका प्रभाव उनके दिमाग पर अंकित हो जाता है। बुरी आदतों को वे शीघ्र ही अपना लेते हैं। समाजशास्त्रियों के एक वर्ग का मानना है कि समाज में चारों ओर फैली बुराइयों का एक बड़ा कारण दूरदर्शन तथा चलचित्र भी हैं। दूरदर्शन से आत्मसीमितता, जड़ता, पंगुता, अकेलापन आदि दोष बढ़े हैं। बिना समय की पाबंदी के घंटों दूरदर्शन के साथ चिपके रहना बिलकुल गलत है। इससे मानसिक विकास रुक जाता है, नज़र कमजोर हो सकती है और तनाव बढ़ सकता है।
- (क) आजकल दूरदर्शन के धारावाहिकों का स्तर कैसा है?
- (ख) दूरदर्शन का दुष्प्रभाव किन पर अधिक पड़ता है और क्यों?
- (ग) दूरदर्शन के क्या-क्या दुष्प्रभाव हैं?
- (घ) 'बाल्यावस्था' शब्द का संधि-विच्छेद कीजिए।
- (ङ) उपर्युक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
उत्तर
- (क) आजकल दूरदर्शन पर दिखाए जाने वाले धारवाहिक निम्न स्तर के होते हैं। उनमें परिपक्वता का अभाव होता हैं। उनमें
अश्लीलता, अनास्था जैसी नैतिक बुराइयाँ होती हैं। इसका बुड़ा प्रभाव दर्शकों पर पड़ता है।
- (ख) दूरदर्शन का दुष्प्रभाव सबसे अधिक छोटे बच्चों पर पड़ता है। इसका मुख्य कारण उनकी उम्र का कम होना है। इस उम्र में
बच्चे जो देखते हैं, उसका सीधा प्रभाव उनके अपरिपक्व मानस पटल पर पड़ता है। बुड़ी आदतों को वे शीध्र ही अपना लेते हैं।
- (ग) आत्मसीमितता, जड़ता, पंगुता, अकेलापन आदि दूरदर्शन के मुख्य दुष्प्रभाव हैं। दूरदर्शन के कारण लोग समय को कम
महत्व देने लगे हैं। घंटों दूरदर्शन के सामने बैठे रहकर अपने समय का व्यर्थ उपयोग करते हैं। बच्चों का सही मानसिक विकास नहीं हो पाता है।
- (घ) बाल्यावस्था = बाल्य + अवस्था (अ +अ = आ) स्वर संधि।
(ड.) दूरदर्शन का दुष्प्रभाव अथवा दूरदर्शन समाज के लिए अभिशाप
प्रश्न 2
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
कोलाहल हो
या सन्नाटा कविता सदा सृजन करती है
जब भी आँसू हुआ पराजित,
कविता सदा जंग लड़ती है
जब भी कर्ता हुआ अकर्ता
कविता ने जीना सिखलाया
यात्राएँ जब मौन हो गईं
कविता ने चलना सिखलाया
जब भी तम का जुल्म बढ़ा है,
कविता नया सूर्य गढ़ती है,
जब गीतों की फसलें लुटतीं
शीलहरण होता कलियों का,
शब्दहीन जब हुई चेतना
तब-तब चैन लुटा गलियों का
अपने भी हो गए पराए
यों झूठे अनुबंध हो गए
घर में ही वनवास हो रहा
यों गूंगे संबंध हो गए।
- (क) कविता कैसी परिस्थितियों में सृजन करती है? स्पष्ट कीजिए।
Frequently asked questions
What is this document?
This is the CBSE Class 10 Hindi (A) Previous Year Question Paper from the 2019 Main Exam, Delhi Set-1, for board exam practice.
What is the importance of solving previous year papers?
Solving previous year question papers helps students understand the board pattern, question types, and marks distribution, improving their exam preparation and potential scores.
What subjects and class does this paper cover?
This paper is for CBSE Class 10 Hindi (A) and is from the 2019 board examination.
What types of questions are included?
The paper includes comprehension questions based on provided passages (गद्यांश and काव्यांश), grammatical analysis, and questions testing understanding of social issues and literary themes.
How can students best use this paper?
Students should attempt this paper under timed conditions to simulate the actual exam, identify weak areas, and practice answering questions accurately and efficiently.
Content reviewed by the NCERT Help team. Editorial Team and update policy
Question Papers PDF on NCERT Help. URL unchanged for search indexing.