CBSE Class 12 Hindi Elective Board Question Paper 2015
This is the CBSE Class 12 Hindi Elective Previous Year Question Paper from 2015. The paper is divided into sections and includes a passage-based comprehension question worth 15 marks, along with other questions testing language skills. Students are given 3 hours to complete the exam, which has a maximum of 100 marks. The paper also includes questions on grammar, such as identifying prefixes and suffixes, and sentence transformation. Solving this board question paper helps students understand the exam pattern, question types, and marking scheme, thereby improving their preparation and performance in the upcoming CBSE board examinations.
Quick info
| Board | CBSE |
|---|---|
| Class | 12 |
| Subject | Hindi Elective |
| Session | 2015 |
| Language | Hindi |
| Type | Previous Year Question Paper |
| Exam type | Board Exam |
Paper pattern
The exam is for 3 hours and carries a maximum of 100 marks. It includes comprehension and grammar sections.
Topics covered
Paper topics
- मध्ययुग में व्यक्ति का जीवन
- औद्योगीकरण का प्रभाव
- पूँजीवाद के परिणाम
- मानवीय मूल्य
- भाषा और व्याकरण
Important topics
- गद्यांश आधारित प्रश्न
- उपसर्ग और प्रत्यय
- संयुक्त वाक्य निर्माण
PDF preview
Read page by page below. PDF is streamed from the official NCERT website — no download button on this page.
Question paper text
SET – 1
Series: SSO/C
कोड नं.
Code No.
रोल नं.
Roll No.
29/1
परीक्षार्थी कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ट
पर अवश्य लिखें ।
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 7 हैं ।
प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए कोड नम्बर को छात्र उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर लिखें ।
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 14 प्रश्न हैं।
कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है । प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाहन में 10.15 बजे किया जायेगा । 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे ।
हिन्दी (ऐच्छिक) HINDI (Elective)
निर्धारित समय :3 घंटे ]
[ अधिकतम अंक :100
Time allowed : 3 hours]
[Maximum marks: 100
खण्ड – ‘क’
- निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
15 मध्ययुग में व्यक्ति का जीवन सुसंगठित समूह के साथ अविच्छिन्न रूप से जुड़ा हुआ था । उसके जीवन की जो भी सीमाएँ अथवा संकीर्णताएँ रही हों, व्यक्ति सदा अपने को ग्राम समुदाय का, एक सिम्मिलित परिवार का अंग अनुभव करता था । इस प्रकार उसमें अपनी सुरक्षा की भावना विद्यमान रहती थी । जीवन के इस परम्परागत ढाँचे को औद्योगीकरण और व्यापार के विकास ने यातायात और संचार ने तथा आधुनिक शिक्षा ने मिलकर तोड़ दिया है । व्यक्ति पारंपरिक समूह से अधिकाधिक अलग होता जा रहा है और एक अव्यवस्थित तथा प्रतिस्पर्धापूर्ण जगत में केवल अपनी सूझ-बूझ और अपनी क्षमताओं के भरोसे उसे छोड़ दिया गया है । एक
29/1 1 [P.T.O.
ओर तो वह विशृंखलित होती इकाई के सामृहिक जीवन से अलग खिंचता जा रहा है, दूसरी ओर वह स्वयं अपने बल-बृते पर आत्मविकास की पर्याप्त सुविधाओं को नहीं खोज पा रहा है । पुरानी दुनिया लड़खड़ाकर ट्कड़े-ट्कड़े हो रही है, किन्तु उसके चिरसंचित स्वप्नों का नया जगत नहीं उभर रहा है । ऐसी परिस्थितियों में यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि मनुष्य अपने को सोया हुआ, अकेला, परिव्यक्त, पृथक् किया हुआ, अनुभव करता है । अपनी बढ़ती हुई असमानताओं फैलते हुए अलगावों, तीव्र होते वर्ग-विरोधों, ऊँची और नीची आमदनी के बीच खाई, सुविधा प्राप्त गिनेचुने लोगों के अहंकार एवं समृद्धि तथा बहुतों की निर्धनता के बीच भेद, भ्रष्टाचार, स्वार्थ-साधन तथा हिंसा के साथ पूँजीवाद के परिणामों का प्रत्यक्ष प्रमाण बना हुआ है । सच्चा सुख, सर्जनात्मक क्रियाकलापों से भागने तथा अन्तर्जगत के रहस्यपूर्ण चिन्तन की शरण लेने में नहीं, वरन् निराश और कुंठा के कारणों को दूर करने तथा समस्त बुराइयों, उत्पीड़न एवं हिंसा को समाप्त कर जीवन को शुद्ध बनाने में निहित है । मानवीय मूल्यों के प्रति सच्ची आस्था का तकाजा है कि इन सामाजिक परिस्थितियों को जो मानव व्यक्तित्व को विकृत करती हैं, बदलने के लिए अट्ट संघर्ष चलाया जाय ।
- (क) मध्ययुग में व्यक्ति अपने को सुरक्षित क्यों अनुभव करता था ? 2
- (ख) व्यक्ति के जीवन का परंपरागत ढाँचा क्यों टूट गया ? और उसका क्या परिणाम हुआ है ? 2
- (ग) उन कारणों का उल्लेख कीजिए जिनसे मनुष्य अपने को खोया हुआ अनुभव कर रहा है ? 2
- (घ) पूँजीवादी व्यवस्था में अमानवीकरण के लक्षणों को स्पष्ट कीजिए । 2
(퍟) सच्चा सुख क्या है और किन बातों में निहित है ? 2
- (च) मानवीय मूल्यों के प्रति सच्ची आस्था कैसे आ सकती है ? 2
- (छ) गद्यांश के लिए एक उपयुक्त शीर्षक दीजिए । 1
- (ज) उपसर्ग और प्रत्यय अलग करके लिखिए – विश्रृंखलित । 1
- (झ) ‘पुरानी दुनिया लड़खड़ाकर टुकड़े-टुकड़े हो रही है ।’
उक्त वाक्य को संयुक्त वाक्य में बदलकर लिखिए । 1
29/1 2
Frequently asked questions
What is this document?
This is the CBSE Class 12 Hindi Elective Previous Year Question Paper from 2015, designed for board exam practice.
What is the duration and maximum marks for this paper?
The exam is for 3 hours and the maximum marks are 100.
How does solving this previous year paper help students?
Solving this previous year question paper helps students understand the board pattern, question types, and marking scheme, improving their exam preparation and confidence.
What types of questions are included in this paper?
The paper includes comprehension questions based on a given passage, as well as grammar questions testing skills like identifying prefixes, suffixes, and sentence transformation.
Is this paper useful for current CBSE Class 12 Hindi Elective students?
Yes, this 2015 board question paper is a valuable resource for current students to practice and prepare for their CBSE Class 12 Hindi Elective board exams.
Content reviewed by the NCERT Help team. Editorial Team and update policy
Question Papers PDF on NCERT Help. URL unchanged for search indexing.