CBSE Class 12 Hindi Elective Previous Year Question Paper 2017 (Comp. Delhi Set-1)

Question Papers Class 12 PDF

This is the CBSE Class 12 Hindi Elective Previous Year Question Paper for the 2017 Comp. Delhi Set-1 examination. The paper contains 14 compulsory questions designed to assess students' comprehension and analytical skills in Hindi Elective. It includes sections for reading comprehension of both prose (गद्यांश) and poetry (काव्यांश), followed by questions that require detailed answers. The prose passage focuses on the concept of 'अर्थ' (meaning/wealth) from ancient Indian philosophy to modern economic interpretations, while the poetry section delves into themes of dreams, belonging, and emotional connection. Solving this board question paper helps students understand the exam structure, question types, and marking scheme, thereby enhancing their preparation and performance in the final board exams.

Keep studying

Jump to solutions, books, papers, or another subject — without leaving NCERT Help.

Quick info

BoardCBSE
Class12
SubjectHindi Elective
Session2017
LanguageHindi
TypePrevious Year Question Paper
Exam typeBoard Exam

Paper pattern

The question paper contains a total of 14 compulsory questions across different sections.

Topics covered

Paper topics

  • अर्थ (Meaning/Wealth)
  • भारतीय दर्शन (Indian Philosophy)
  • राजनीति (Politics)
  • आर्थिक व्याख्या (Economic Interpretation)
  • कविता विश्लेषण (Poetry Analysis)
  • सपने (Dreams)
  • अपनेपन का भाव (Sense of Belonging)

Important topics

  • अर्थ की अवधारणा (Concept of 'Arth')
  • गद्यांश आधारित प्रश्न (Passage-based Questions)
  • काव्यांश आधारित प्रश्न (Poem-based Questions)

PDF preview

Read page by page below. PDF is streamed from the official NCERT website — no download button on this page.

Preparing PDF preview…
Page of
Loading page …

Question paper text

Question Paper Comp. Delhi 2017 सेट-1 CBSE कक्षा 12 हिन्दी (ऐच्छिक)

सामान्य निर्देशः

इस प्रश्न-पत्र में 14 प्रश्न हैं।

सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

विद्यार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर लिखें।

खंड-क

1. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (15)

कौटिल्य ने जब ‘अर्थशास्त्र’ लिखा तो उन्हें स्वप्न में भी यह विचार न आया होगा कि राजनीति या नीति सूचक यह अर्थ ‘अर्थ’ के अन्य सभी अर्थों से हटकर केवल इसके ‘रुपया’ अर्थ से ही चिपक जाएगा। प्राचीन भारत में अर्थ पुरुषार्थ था, मानवमूल्य था। सबके हित को ध्यान में संग्रह करना और उसका वितरण करना अर्थ है। इसका व्यावहारिक रूप या लौकिक रूप भी है और इसका पारमार्थिक या लोकोत्तर रूप भी है। व्यावहारिक स्तर पर अर्थ धन है, सम्पति है और समस्त चर्चा और ज्ञान का स्थूल विषय है, क्योंकि वह पदार्थ भी है। इस अर्थ से सबका सरोकार है। कामकाज इसके माध्यम से चलता है, लेन-देन चलता है, वार्ता चलती है, बहस चलती है। पर इस अर्थ के साथ भी कुछ जानी-मानी अलिखित शर्त होती हैं, वे सामाजिक स्वीकृति और परस्पर विश्वास पर आधारित होती हैं। आप जो वाक्य कह रहे हैं उसके पीछे आपका मन्तव्य स्पष्ट है और वह वही अर्थ है जो दूसरे को उस वाक्य से स्पष्ट लगता है। यह बात न हो तो आदमी एक-दूसरे से बात न करे। इसी वज़न पर हम किसी से कुछ लेते हैं तो देने वाले को विश्वास रहता है कि हमारी आवश्यकता सही माने में है, लेने वाले को विश्वास रहता है कि देने वाले के पास से वह वस्तु मिल जाएगी।

सहायता देना और लेना दोनों परिस्थिति की विवशता हैं। धन को तो तेल की बूंद की तरह फैलना-ही-फैलना है, क्योंकि लक्ष्मी स्थिर नहीं रह सकती। पर सहायता लेने वाले का भी कर्तव्य होता है कि सहायता लेते समय अपनी आवश्यकता, खर्च करने की अपनी क्षमता और उसके आधार पर अपने को समर्थतर बनाने का संकल्प कितना है, इसे नापे और उसी अनुपात में सहायता ले, उसका उचित उपयोग करे। हिन्दुस्तान का किसान कर्ज़ से बड़ा घबराता रहा है, और हिन्दुस्तान का जमींदार कर्ज़ देना अपनी शान समझता था। आज प्रबुद्ध वर्ग कर्ज़ को शान समझता है और बैंक उसकी इस थोथी शान पर पनप रहे हैं। यह बात और है कि बैंकों से बड़े उद्योगपति अरबों डकार जाते हैं, पर मध्यवर्ग कुर्की भोगने की स्थिति में भी पहुँच जाता है। इनमें कौन सही है, कौन गलत, यह आने वाला समय बतलाएगा।

  1. उपर्युक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक दीजिए। (1)
  2. कौटिल्य के प्रयोग और आज के प्रयोग में ‘अर्थ’ की अर्थयात्रा समझाइए। (2)
  3. अर्थ को पुरुषार्थ के समकक्ष क्यों रखा गया? (2)
  4. व्यावहारिक स्तर पर अर्थ की क्या उपयोगिता है? (2)
  1. जानी-मानी अलिखित शर्तों से लेखक का क्या अभिप्राय है? (2)
  2. लेन-देन करने वालों में परस्पर विश्वास किस आधार पर होता है? (2)
  3. सहायता लेते समय लेने वाले से क्या अपेक्षित है? (2)
  4. ‘बैंक’ इस थोथी शान पर पनप रहे हैं - टिप्पणी कीजिए। (2) उत्तर-
  1. -अर्थशास्त्र -अर्थशास्त्र क्या है? (अन्य उपयुक्त शीर्षक भी स्वीकारें।)
  2. कौटिल्य के अनुसार अर्थ - राजनीति, नीति, पुरुषार्थ एवं मानव-मूल्य
  3. सबके हित को ध्यान में रखकर संग्रह तथा वितरण के कारण
  4. धन - सम्पत्ति, पदार्थ और समस्त चर्चा एवं ज्ञान का स्थूल विषय
  5. लेन-देन में सामाजिक स्वीकृति और परस्पर विश्वास
  6. आवश्यकता का औचित्य समझना और लेने वाले से वापसी का आश्वासन
  7. आवश्यकतानुसार लिए गए धन के खर्च की उपयोगिता एवं क्षमता समझना
  8. -उद्योगपतियों एवं प्रबुद्ध वर्गों द्वारा शान से कर्ज़ लेकर डकार जाना -उनकी इस प्रवृत्ति से बैंकों की व्यापार वृद्धि
  9. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (1×5=5)

हरा-हरा कर, हरा- हरा कर देने वाले सपने। कैसे कहूँ पराये, कैसे गरब करूँ कह अपने ! भुला न देवे यह ‘पाना’ - अपनेपन का खो जाना, यह खिलना न भुला देवे पंखंड़ियों का धो जाना, आँखों में जिस दिन यमुना- की तरुण बाढ़ लेती हूँ पुतली के बन्दी की पलकों नजर झाड़ लेती हूँ। दूर न रह, धुन बंधने दे मेरे अन्तर की तान, मन के कान, अरे प्राणों के अनुपम भोले भान।

Frequently asked questions

What is this document?

This is a CBSE Class 12 Hindi Elective Previous Year Question Paper from the 2017 board examinations (Comp. Delhi Set-1).

What is the purpose of solving previous year papers?

Solving previous year question papers helps students understand the exam pattern, question types, and marking scheme, which is crucial for effective preparation and scoring well in the CBSE board exams.

What subjects and class does this paper cover?

This paper is for CBSE Class 12 Hindi Elective.

What is the year and set of this question paper?

This is the 2017 board exam paper for Hindi Elective, specifically Set-1 for the Comp. Delhi region.

How can students benefit from practicing this paper?

By practicing this paper, students can assess their knowledge, identify weak areas, and improve their time management and answer-writing skills for the Hindi Elective board exam.

Content reviewed by the NCERT Help team. Editorial Team and update policy

Question Papers PDF on NCERT Help. URL unchanged for search indexing.