CBSE Class 12 Hindi Core (Foreign) 2017 Previous Year Question Paper Set 1

Question Papers Class 12 PDF

This is the CBSE Class 12 Hindi Core (Foreign) Previous Year Question Paper for the 2017 examination, Set 1. The paper contains 7 printed pages and a total of 14 questions. It is divided into sections, starting with Section 'क' which includes a comprehension passage based on poetry and music. Students are required to read the passage carefully and answer the questions that follow, with marks indicated for each question. The passage discusses the similarities and differences between poetry and music, their dynamic nature, use of sound and rhythm, and the scope of expression for each art form. Solving this previous year's board question paper helps students understand the exam pattern, question types, and marking scheme, thereby enhancing their preparation and performance in the board exams.

Quick info

BoardCBSE
Class12
SubjectHindi Core
Session2017
LanguageHindi
TypePrevious Year Question Paper
Exam typeBoard Exam

Paper pattern

The paper has 7 pages and 14 questions, divided into sections. Marks are indicated for each question.

Topics covered

Paper topics

  • Poetry and Music
  • Art Forms
  • Expression
  • Comprehension

Important topics

  • Similarities and differences between poetry and music
  • Dynamic nature of art
  • Scope of expression in poetry and music

PDF preview

Read page by page below. PDF is streamed from the official NCERT website — no download button on this page.

Preparing PDF preview…
Page of
Loading page …

Question paper text

सीबीएसई कक्षा - 12 हिन्दी (केन्द्रिक) सेट-1 (foreign) 2017

निर्देश:

कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित 7 पृष्ठ हैं।

कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 14 प्रश्न हैं।

कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।

खण्ड-‘क’

1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (15)

कविता और संगीत में बहुत साम्य है। महाकवि मिल्टन ने, जो स्वयं संगीत का बहुत प्रेमी था, इन दोनों कलाओं को एक-दूसरे की बहन बताया है। कविता और संगीत दोनों गतिशील कलाएँ हैं। ये दोनों स्थिर रूप में एक बार ही ग्रहण नहीं की जातीं। प्रत्येक पंक्ति के साथ कविता का और स्वर के प्रत्येक आरोह और अवरोह के साथ संगीत का प्रभाव आगे बढ़ता है। एक चित्र को हम एक ओर से दूसरी ओर, दाहिने से बाएँ और ऊपर से नीचे जिस प्रकार चाहें देखकर एक-सा आनंद उठा सकते हैं, पर कविता और संगीत में गति आगे की ओर बढ़ती है, इससे आगे से पीछे लौटकर उलटी रीति से इन कलाओं का आनंद हम नहीं उठा सकते। फिर, कविता और संगीत दोनों ही ध्विन और लय का उपयोग करते हैं, यद्यपि कविता की अपेक्षा संगीत में उनका कहीं अच्छा उपयोग होता है। इसका कारण यह है कि संगीत में केवल स्वर ही प्रयुक्त किए जाते हैं और इसलिए उसका माध्यम कहीं अधिक लचीला है। कविता में स्वर वणों के साथ व्यंजन मिलकर उसके माध्यम को कम लचीला बना देते हैं। दूसरी ओर कविता की विशेषता यह है कि शब्दों की सहायता से वह भावों को अधिक स्पष्ट रूप से प्रकट कर सकती है। संगीत जिस भाव को केवल स्वरों के संकेत मात्र से अवगत कराएगा, कविता उसे रूप देकर सामने खड़ा कर देने में समर्थ होती है। दूसरी बात यह है कि संगीत की अपेक्षा कविता का क्षेत्र कहीं अधिक विस्तृत है। संगीत कुछ भाव, कुछ मानसिक परिस्थितियों को ही प्रकट कर सकता है। संगीत द्वारा हर्ष, करुणा और विषाद की बड़ी अच्छी अभिव्यक्ति हो सकती है, किंतु बाह्य जगत् के चित्रण में संगीत का कोई हाथ नहीं। संगीत द्वारा हम किसी युद्ध-घटना का वर्णन नहीं कर सकते। कविता बाह्य और अंतर दोनों परिस्थितियों को प्रकट करने में समर्थ है। कविता के द्वारा कवि घटनाओं और पदार्थों का वर्णन उसी सुगमता से कर सकता है; जैसे - सुख, दुख, हर्ष, विस्मय, विषाद आदि भावों का।

  • (क) कविता और संगीत को गतिशील कलाएँ क्यों कहा है? (2)
  • (ख) कविता और संगीत की दो असमानताओं का उल्लेख कीजिए। (2)
  • (ग) किस माध्यम के द्वारा युद्ध और पदार्थ तथा सुख-दुख दोनों ही कला हो सकते हैं? दूसरा माध्यम ऐसा क्यों नहीं कर पाता? (2)
  • (घ) संगीत की अभिव्यक्ति की सीमाएँ क्या हैं? (2)
  • (ङ) चित्र का आनंद उठाने में और कविता-संगीत का आनंद उठाने में क्या अंतर है? (2)
  • (च) स्वरों और व्यंजनों के उपयोग में संगीत और कविता में क्या अंतर है? (2)
  • (छ) आशय स्पष्ट कीजिए : "बाह्य जगत् के चित्रण में संगीत का कोई हाथ नहीं।" (2)
  • (ज) उपर्युक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक दीजिए। (1)

उत्तर- (क)

स्थिर नहीं है और एक ही बार में ग्रहण नहीं की जा सकती।

  • प्रत्येक पंक्ति के साथ कविता का तथा स्वर के प्रत्येक आरोह और अवरोह के साथ संगीत का प्रभाव आगे बढता है।

(ख)

  • कविता का क्षेत्र का विस्तृत, संगीत का सीमित
  • कविता का अपेक्षाकृत कम लचीला जबिक संगीत का क्षेत्र अत्यंत लचीला

कविता में बाह्य जगत का चित्रण संभव जबकि संगीत में नहीं (कोई भी दो बिंदु अपेक्षित) (ग)

  • कविता के माध्यम द्वारा

दूसरे माध्यम (संगीत) द्वारा बाह्य जगत का चित्रण संभव नहीं/दृश्य बिंब उपस्थित न कर पाने के कारण (ਬ) बाहरी जगत के चित्रण में संगीत सक्षम नहीं

  • संगीत कुछ भाव और मानसिकपरिस्थितियों को ही प्रकट कर सकता है

(ङ)

  • चित्र का आनंद किसी भी कोण से उठाया जा सकता है

कविता और संगीत का आनंद केवल गतिशीलता में निहित है (च) संगीत में भावाभिव्यक्ति सीमित लेकिन स्वरों के कारण लचीलापन अधिक

कविता में स्वर के साथ व्यंजन के मेल से लचीलापन कम

Frequently asked questions

What is this document?

This is the CBSE Class 12 Hindi Core (Foreign) Previous Year Question Paper from 2017, Set 1, designed for board exam practice.

What is the structure of the Hindi Core 2017 paper?

The 2017 Hindi Core paper has 7 pages and 14 questions, including a comprehension passage in Section 'क'.

How does solving previous year papers help?

Solving previous year question papers helps students understand the exam pattern, question difficulty, and marking scheme, improving their confidence and scores.

What is the subject and class for this paper?

This is a CBSE board question paper for Class 12 Hindi Core (Foreign) subject.

What is the year and set for this paper?

This is the Hindi Core (Foreign) Previous Year Question Paper from the year 2017, specifically Set 1.

Content reviewed by the NCERT Help team. Editorial Team and update policy

Question Papers PDF on NCERT Help. URL unchanged for search indexing.