CBSE Class 12 Hindi Core Previous Year Question Paper 2017 (Set-1, Delhi)

Question Papers Class 12 PDF

This is the CBSE Class 12 Hindi Core Previous Year Question Paper from 2017, Set-1, specifically for the Delhi region. The paper contains 14 questions and is divided into sections. It begins with a reading comprehension passage about 'Modern Indian Languages', followed by questions testing understanding of the text, vocabulary, and author's intent. The passage discusses the ancient roots of Indian languages, their evolution, and Hindi's unique characteristics like 'namaniyata' (flexibility). The paper also includes other question types designed to assess language proficiency and comprehension skills. Solving this board question paper helps students understand the exam pattern, identify important topics, and improve their performance in the upcoming CBSE board examinations.

Quick info

BoardCBSE
Class12
SubjectHindi Core
Session2017
LanguageHindi
TypePrevious Year Question Paper
Exam typeBoard Exam

Paper pattern

The paper contains 14 questions and is divided into sections, starting with a reading comprehension passage worth 15 marks.

Topics covered

Paper topics

  • Modern Indian Languages
  • Hindi Language
  • Language Flexibility
  • Reading Comprehension
  • Vocabulary
  • Grammar

Important topics

  • Modern Indian Languages
  • Hindi's characteristics
  • Reading Comprehension Skills

PDF preview

Read page by page below. PDF is streamed from the official NCERT website — no download button on this page.

Loading document …
Page of
Loading page …

Question paper text

सीबीएसई कक्षा - 12 हिन्दी (केन्द्रिक) सेट-1 (दिल्ली) 2017

निर्देश:

कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 14 प्रश्न हैं।

कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।

खण्ड-‘क’

1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (15)

‘आधुनिक भारतीय भाषाएँ’ सुनकर आप इस भ्रम में न पड़ें कि ये सभी ‘आज’ की देन हैं। ये सभी भाषाएँ अति प्राचीन हैं। अनेक तो सीधे संस्कृत या वैदिक भाषा से जुड़ती हैं। वे इस अर्थ में आधुनिक हैं कि समय के साथ चलकर अतीत से वर्तमान तक पहुँची हैं और जीवंत और विकासशील बनी हुई हैं। उनके आधुनिक होने का एक कारण यह भी है कि आधुनिक विचारों को वहन करने में वे कभी पीछे नहीं रहीं। इनका साहित्य समय की कसौटी पर खरा उतरा है और ये सभी आधुनिक भारत की प्राणवायु हैं। किसी भी भाषा का पहला काम होता है दो व्यक्तियों या दो समूहों के बीच संपर्क स्थापित करने का माध्यम बनना। यह मानव समूहों के बीच सेतु का काम करती है। इसे चाहे प्रकृति की देन मानिए चाहे ईश्वर की, भाषा से बड़ी कोई देन नहीं है। विभिन्न क्षेत्रों में मानव की समस्त उपलब्धियाँ मूलतः भाषा की देन हैं।

अब जहाँ तक हिंदी का प्रश्न है, उसमें उपर्युक्त विशेषताएँ तो हैं ही, साथ ही सबसे निराली विशेषता है उसकी नमनीयता। इसमें स्वाभिमान है, अहंकार नहीं। हिंदी हर परिस्थिति में अपने आपको उपयोगी बनाए रखना जानती है। यह ज्ञान और शास्त्र की भाषा भी है और लोक की भी, उत्पादक की भी और उपभोक्ता की भी। इसीलिए यह स्वीकार्य भी है।

  • (क) गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक दीजिए। (1)
  • (ख) ‘आधुनिक’ विशेषण से हम किस भ्रम में पड़ सकते हैं? उसे “भ्रम” क्यों कहा गया है? (2)
  • (ग) आज की भारतीय भाषाएँ किस अर्थ में आधुनिक हैं? दो कारणों का उल्लेख कीजिए। (2)
  • (घ) कोई भाषा किनके बीच पुल बनाने का काम करती है? कैसे? (2)
  • (ङ) हिंदी की निराली विशेषता क्या है? उसका आशय समझाइए। (2)
  • (च) हिंदी की स्वीकार्यता के दो कारण स्पष्ट कीजिए। (2)
  • (छ) ‘नमनीयता’ से लेखक का क्या आशय है? (2)

(ज) आशय स्पष्ट कीजिए: ‘भाषा से बड़ी कोई देन नहीं है।’ (2)

उत्तर- (क) आधुनिक भाषाएँ/हिन्दी भाषा/ आधुनिक भाषा हिन्दी (अन्य उपयुक्त शीर्षक भी स्वीकार्य) (ख)

  • केवल वर्तमान से संबंधित होने का भ्रम
  • केवल वर्तमान से जोड़ने के कारण

(ग)

  • समय के साथ जीवंत और विकासशील
  • आधुनिक विचारों को वहन करने में सक्षम

(ਬ)

  • मानव समूहों के बीच
  • संपर्क स्थापित करने का माध्यम बनकर

(ङ)

  • नमनीयता
  • प्रत्येक स्थिति में अपने को उपयोगी बनाए रखना
  • नमनीयता का आशय स्वाभिमान होते हुए भी, अहंकार का न होना

(च)

  • लोक और शास्त्र दोनों की भाषा
  • बाजार की भाषा
  • भाषा का लचीलापन (कोई भी दो बिंदु स्वीकार्य)

(छ)

  • अहंकार रहित स्वाभिमान का होना
  • हर परिस्थिति के अनुरूप स्वयं को बदलने का गुण

(ज)

Frequently asked questions

What is this document?

This is a CBSE Class 12 Hindi Core Previous Year Question Paper from 2017, Set-1 (Delhi), designed for board exam practice.

What is the main purpose of solving previous year papers?

Solving previous year question papers helps students understand the board exam pattern, identify important topics, and improve their scoring potential.

What subjects and class does this paper cover?

This paper is for CBSE Class 12 Hindi Core.

What year and set is this question paper from?

This is the 2017 board exam question paper, Set-1, for the Delhi region.

How can students best utilize this question paper?

Students should attempt to solve this paper under timed conditions to simulate the actual exam environment and identify areas for improvement.

Content reviewed by the NCERT Help team. Editorial Team and update policy

Question Papers PDF on NCERT Help. URL unchanged for search indexing.