CBSE Class 12 Hindi Core Previous Year Question Paper 2017 (Outside Delhi Set-1)

Question Papers Class 12 PDF

This is the CBSE Class 12 Hindi Core Previous Year Question Paper for the 2017 examination, specifically Set-1 from Outside Delhi. The paper contains a total of 14 compulsory questions designed to assess students' understanding and application of Hindi Core concepts. It includes a reading comprehension section based on a passage about media's role in a democracy and its impact on public awareness, followed by a poetry comprehension section. Students are instructed to answer questions to the best of their ability in their own words. Solving this board question paper provides valuable practice, helping students familiarize themselves with the exam structure, question types, and marking scheme, ultimately aiding in better preparation and performance in their board exams.

Quick info

BoardCBSE
Class12
SubjectHindi Core
Session2017
LanguageHindi
TypePrevious Year Question Paper
Exam typeBoard Exam

Paper pattern

The question paper contains 14 compulsory questions divided into sections.

Topics covered

Paper topics

  • Media's Role in Democracy
  • Public Awareness
  • Corruption
  • Terrorism
  • National Identity
  • Patriotism

Important topics

  • Media's role in public awareness and democracy
  • Understanding national identity and patriotism

PDF preview

Read page by page below. PDF is streamed from the official NCERT website — no download button on this page.

Loading document …
Page of
Loading page …

Question paper text

CBSE कक्षा 12 हिन्दी (केन्द्रिक) Question Paper Comp. Outside Delhi 2017 सेट-1

सामान्य निर्देशः

इस प्रश्न-पत्र में 14 प्रश्न हैं।

सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

विद्यार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर लिखें।

खंड-क

1. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (15)

किसी देश का लोक जागरूक हो इसके लिए उसका चिंतनशील, संवेदनशील, अनुभवी, शक्तिशाली और क्रियाशील होना आवश्यक है। ये सभी गुण तभी आते हैं, जब लोग समाज के सामने आने वाली समस्याओं पर सोचते हैं, विचारते हैं और समाधान के नए-नए उपाय खोजते हैं। यदि किसी लोकतंत्र के लोग अपनी-अपनी घरेलू या व्यावसायिक समस्याओं से अलग कुछ सोच ही न पाते हों तो वहाँ लोकतंत्र कभी सफल नहीं हो सकता। यदि भारतीय जन भारत में फैले आतंकवाद पर, भ्रष्टाचार पर, संस्कारों पर, दूरदर्शन के कार्यक्रमों पर, नए फैशन पर, नई बीमारियों पर या नई जीवन शैलियों पर कोई मत ही नहीं रखते तो वे अपना तंत्र कैसे स्थापित करेंगे? भारत का समाज आज लिंग-भेद, भ्रष्टाचार, आतंकवाद जैसे मुद्दों पर अनेक समस्याएँ झेल रहा है। इन पर लोकमत जानने और बनाने का काम मीडिया के हाथों में है।

प्रश्न यह है कि मीडिया के विविध रूप भारत के लोकमानस को शिक्षित, संस्कारित और जाग्रत करने के लिए क्या कर रहे हैं? मीडिया का एक काम है - जनता को अधुनातन जानकारियों से युक्त बनाना। इस काम में हमारे अनेक निजी तथा सरकारी चैनल प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं। वे लोकमन को छूती हुई सामान्य से लेकर नई घटनाओं को हमारे सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। परंतु कुछ समाचार-पत्र और चैनल जानबूझ कर सनसनी फैलाने वाली सूचनाओं द्वारा जनता को क्षुब्ध, आतंकित या भयभीत कर रहे हैं। उन पर श्लीलता-अश्लीलता तथा गोपनीयता की सभी सीमाओं को लाँघने का भी आरोप लगता रहता है। इस पर संयम रखना स्वयं मीडिया-कर्मियों का दायित्व है। कभी-कभी वे ऐसी सामग्री प्रदर्शित करते हैं जो शत्रुदेश के लिए हितकर हो सकती है या कभी जातीय विद्वेष भड़क सकता है। ऐसी भूमिका देश हित में नहीं हो सकती इसलिए उससे बचना चाहिए। मीडिया की सर्वाधिक प्रभावी भूमिका विभिन्न चर्चाओं, वाद-विवादों, साक्षात्कार या सर्वेक्षणों के माध्यम से पूरी होती है। जब आतंकवाद, भ्रष्टाचार, विदेश नीति, परमाणु-बिजली, अर्थव्यवस्था जैसे प्रबल मुद्दों पर जनता और विशेषज्ञ अपनी राय देते हैं तो जनता का भी ‘मन’ जाग्रत होता है। यही लोक-इच्छा लोकतंत्र को मज़बूत करती है।

  1. गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक दीजिए। (1)
  2. लोक की जागरूकता से क्या तात्पर्य है? इसके लिए क्या आवश्यक है? (2)
  3. लोकमत बनाने का मुख्य काम कौन करता है? कैसे? (2)
  4. लोकतंत्र किसे कहते हैं? वह कब असफल हो जाता है? (2)
  1. मीडिया की अनुत्तरदायित्वपूर्ण भूमिका कब दिखाई पड़ती है? (2)
  2. मीडिया की भूमिका कैसे कार्यक्रमों से पूरी होती है? (2)
  3. आज भारत का समाज किन समस्याओं से जूझ रहा है? (2)
  4. लोकतंत्र की स्थापना और विकास में मीडिया का क्या महत्त्व है? (2)

उत्तर-

  1. मीडिया की भूमिका (अन्य उचित शीर्षक भी स्वीकार्य)
  2. - आम जन का सतर्क तथा सजग होना - चिंतनशील, संवेदनशील, अनुभवी, शक्तिशाली और क्रियाशील होना आवश्यक
  1. - मीडिया - लोक मानस को शिक्षित, संस्कारित और जागरूक कर
  2. - लोक का तंत्र, ऐसी व्यवस्था जिसमें सब की भागीदारी - जब लोग स्वार्थी होकर सिर्फ अपने बारे में सोचने लगते हैं।
  3. सनसनी फैलाना, जनता को क्षुब्ध, आतंकित या भयभीत करना, गोपनीयता की सीमाओं को लांघना आदि में
  4. चर्चा, वाद-विवाद, साक्षात्कार तथा सर्वेक्षणों द्वारा
  5. लिंग-भेद, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जैसी समस्याओं से
  6. - लोक को जागरूक बनाना, समाज के सामने आने वाली समस्याओं पर सोचने, विचारने तथा समाधान निकालने के लिए तैयार रहना - जनता के मन को जाग्रत कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने की ओर अग्रसर करना
  7. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (1×5=5)

देश नहीं होता है केवल सीमाओं से धिरा मकान देश नहीं होता है कोई सजी हुई ऊँची दूकान देश नहीं क्लब जिसमें बैठे करते रहें सदा हम मौज देश नहीं होता बंदूकें देश नहीं होता है फौज जहाँ प्रेम के दीपक जलते हर दिल में अरमान मचलते सजन सीना ताने चलते, वही हुआ करता है देश। पहले हम खुद को पहचानें फिर पहचानें अपना देश

Frequently asked questions

What is this document?

This is a CBSE Class 12 Hindi Core Previous Year Question Paper from 2017 (Outside Delhi Set-1) for board exam practice.

What is the main purpose of solving previous year papers?

Solving previous year question papers helps students understand the board pattern, question types, and marking scheme, leading to improved scores and better exam preparation.

What subjects are covered in this paper?

This paper is for CBSE Class 12 Hindi Core, focusing on comprehension, literature, and language skills.

How many questions are in this paper?

This paper contains a total of 14 compulsory questions.

What is the benefit of practicing with this paper?

Practicing with this 2017 Hindi Core board question paper allows students to assess their preparation level and identify areas for improvement before the final exams.

Content reviewed by the NCERT Help team. Editorial Team and update policy

Question Papers PDF on NCERT Help. URL unchanged for search indexing.