CBSE Class 12 Hindi Core (Core) Previous Year Question Paper 2017 Compartment Delhi Set-1

Question Papers Class 12 PDF

This is the CBSE Class 12 Hindi Core (Core) Previous Year Question Paper for the Compartment exam held in Delhi in 2017, Set-1. The paper contains 14 compulsory questions and requires students to answer in their own words as much as possible. It is divided into sections, including Section A which features a comprehension passage about the challenges faced by Indian farmers, followed by questions testing understanding of the text, vocabulary, and the ability to derive a suitable title. Another section involves a poetry comprehension. Solving this board question paper is crucial for students to understand the exam structure, question types, and marking scheme, thereby enhancing their preparation and performance in the board examinations.

Quick info

BoardCBSE
Class12
SubjectHindi Core
Session2017
LanguageHindi
TypePrevious Year Question Paper
Exam typeBoard Exam

Paper pattern

The question paper contains a total of 14 compulsory questions.

Topics covered

Paper topics

  • Indian Farmers' Challenges
  • Rural India
  • Agriculture
  • Literacy and Farmers
  • Economic Issues in Agriculture
  • Farmer Organizations
  • Government Schemes
  • Superstitions
  • Capital Scarcity
  • Debt and Farmers
  • Farmer Suicides
  • Idioms
  • Poetry Comprehension

Important topics

  • Farmer's plight due to illiteracy and lack of awareness
  • Impact of lack of farmer organizations
  • Consequences of ancestral feuds
  • Capital scarcity and debt traps
  • Reasons for farmer suicides

PDF preview

Read page by page below. PDF is streamed from the official NCERT website — no download button on this page.

Loading document …
Page of
Loading page …

Question paper text

CBSE कक्षा 12 हिन्दी (केन्द्रिक) Question Paper कम्पार्टमेंट Delhi 2017 सेट-1

सामान्य निर्देशः

इस प्रश्न-पत्र में 14 प्रश्न हैं।

सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

विद्यार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर लिखें।

खंड-क

1. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (15)

भारत का हृदय गाँवों में बसता है। यहीं पर सेवा और परिश्रम के अवतार किसान रहते हैं, जो हम सब के अन्नदाता और सम्पूर्ण सृष्टि के पालक हैं। किसान का नाम आते ही हमारी आँखों के सामने एक ऐसे असहाय और दयनीय व्यक्ति की छवि घूमने लगती है जिसकी आँखों में निराशा का अँधेरा दिखाई देता है किन्तु होता है वह परिश्रमी एवं स्वाभिमानी व्यक्तित्व का धनी व्यति। उसकी दुरवस्था के लिए वह खुद भी जिम्मेदार है जिसके अनेक कारण हैं। अशिक्षा के कारण वह न तो अपने अधिकारों की ओर जागरूक है और न वर्तमान तकनीकी विकास की ओर ही उसका ध्यान जा पाता है। परिणामत: उसकी पैदावार प्रभावित होती है और उसे अपने उत्पादन का उचित मूल्य भी नहीं मिल पाता। अत्यन्त अल्पमूल्य में वह अपना बहुमूल्य परिश्रम साहूकार अथवा सरकार के हाथ सौंप देता है और वह सदैव फटेहाल ही रह जाता है।

इसके साथ-साथ किसानों के किसी संगठन का अभाव भी उसके विकास में सबसे बड़ा बाधक है। वह अपने खून-पसीने की गाढ़ी कमाई को आपसी झगड़े-झंझट की बलि चढ़ा देता है। दादा की पुश्तैनी रंजिश पोते तक और उससे आगे तक चलती रहती है। फलत: कोर्ट-कचहरी उसके परिश्रम को खा जाती हैं। इन सबके साथ-साथ सरकारी योजनाओं के केन्द्र प्रायः नगर ही रहते हैं। जहाँ से किसान का कोसों दूर तक कोई सम्बन्ध नहीं रहता। फलत: कुछ मुट्ठी भर लोग ही उसका लाभ उठाते रहते हैं और वह दीन-हीन किसान अपनी दुरवस्था पर आँसू बहाता रहता है। इन सबके अतिरिक्त अंधविश्वासी परम्परावादी होना भी उसके लिए अभिशाप होता है।

पूँजी का अभाव किसान की सनातन समस्या है। बीज, खाद, उपकरण खरीदने की क्षमता प्रायः उसके पास नहीं होती और वह या तो साहूकार की ओर मुँह करता है या बैंकों की ओर। फँसता वह दोनों ओर है। यदि किन्हीं प्राकृतिक या मानवी कारणों से फसल मारी गई तो ऋण-वसूली में न साहूकार दया करता है, न बैंक। उसका आधार नहीं रहता, उसके पैरों तले की ज़मीन खिसक जाती है और उबरने का कोई रास्ता न देखकर वह आत्महत्या करने को विवश हो जाता है। 'ग्रामदेवता', 'अन्नदाता' जैसे विशेषण उसकी हँसी उड़ाते हैं।

  1. अशिक्षित होने से किसान को क्या-क्या हानियाँ होती दिखाई पड़ती हैं? (2)
  2. किसान के मार्ग की दो कठिनाइयों का विवेचन कीजिए। (2)
  3. पुश्तैनी रंजिश का क्या तात्पर्य है? इसका दुष्परिणाम लिखिए। (2)
  1. 'किसान को सनातन समस्या'' क्या मानी गई है और क्यों? (2)
  2. "फंसता वह दोनों ओर है।" कैसे? समझाइए। (2)
  3. किसानों के द्वारा आत्महत्या का मुख्य कारण क्या होता है? उससे छुटकारा आपके विचार से कैसे संभव है? (2)
  4. गद्यांश से दो मुहावरे चुनकर उनका प्रयोग अपने वाक्यों में कीजिए। (2)
  5. गद्यांश के लिए एक उपयुक्त शीर्षक दीजिए। (1)

उत्तर-

  1. - अपने अधिकारों के प्रति जागरूक न होना - वर्तमान तकनीकी विकास की ओर ध्यान न जाना
  2. - साह्कार द्वारा शोषण - संगठन का अभाव - पुरानी रंजिश से आर्थिक हानि - अंधविश्वास - पूँजी का अभाव (कोई दो बिंदु)
  3. - बाप-दादा से चली आ रही पुश्तैनी दुश्मनी - कोर्ट-कचहरी के चक्कर में पैसे व परिश्रम की बरबादी
  4. - पूँजी का अभाव - बीज, खाद, उपकरण खरीदने के लिए साहूकार और बैंक का मुँह ताकना।
  5. प्राकृतिक आपदाओं से फसल नष्ट होने पर साहूकार या बैंक द्वारा कोई सहानुभूति नहीं मिलती।
  6. ऋण से मुक्ति का कोई उपाय न सूझना विद्यार्थियों द्वारा उपयुक्त उत्तर पर अंक दिए जाएँ।
  1. खून पसीने की गाढ़ी कमाई/बलि चढ़ाना/आँसू बहाना/पैरों तले जमीन खिसकना/मुँह करना/मुँह ताकना (किन्हीं दो मुहावरों का उपयुक्त वाक्य प्रयोग अपेक्षित)
  2. - भारतीय किसान - किसान की दुर्दशा - औद्योगीकरण एवं भारतीय किसान (अन्य उपयुक्त शीर्षक भी स्वीकारें।)

2. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (1×5=5)

पग-पग पर चौराहे मिलते हैं, बाँहें फैलाए रोज़ मिलती हैं सौ राहें, शाखा-प्रशाखाएँ निकलती रहती हैं, नव-नवीन रूप-दृश्य वाले सौ-सौ विषय रोज-रोज मिलते हैं ...... और, मैं सोच रहा हूँ कि

Frequently asked questions

What is this document?

This is a CBSE Class 12 Hindi Core Previous Year Question Paper from the 2017 Compartment exam, Set-1, Delhi.

What is the main purpose of solving previous year question papers?

Solving previous year question papers helps students understand the board's exam pattern, question types, and marking scheme, which is essential for effective preparation and scoring well.

How many questions are in this paper?

This question paper contains a total of 14 compulsory questions.

What are the sections in this paper?

The paper is divided into sections, including comprehension passages (prose and poetry) and other question types.

How can solving this paper help me?

By practicing with this 2017 Hindi Core board question paper, you can identify your strengths and weaknesses, improve time management, and gain confidence for your upcoming CBSE exams.

Content reviewed by the NCERT Help team. Editorial Team and update policy

Question Papers PDF on NCERT Help. URL unchanged for search indexing.