UP Board Class 9 Commerce Syllabus 2026-27
Explore the UP Board Class 9 Commerce Syllabus for the 2026-27 academic session. This curriculum details the structure and content for Commerce studies, including the breakdown of marks for both the written exam and internal assessments. Students will delve into four main units: Bookkeeping, Business System, Elements of Finance, and Economics. The syllabus also clarifies the requirements for project work and internal evaluations, which together account for 30 marks of the final assessment. While no single textbook is mandated, schools have the flexibility to choose appropriate resources in collaboration with their educators, ensuring a well-rounded learning experience for all UP Board Class 9 Commerce students.
Quick info
| Board | UP Board |
|---|---|
| Class | 9 |
| Subject | Commerce |
| Session | 2026-27 |
| Language | Hindi |
| PDF type | Syllabus |
| Total marks | 100 |
| Theory marks | 70 |
| Internal assessment | 30 |
| Last updated | 2026-08-10 |
70 अंकों की लिखित परीक्षा तथा 30 अंकों का आन्तरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर होगा।
Syllabus ? full document text
शैक्षिक सत्र-2026-27 विषय— वाणिज्य
कक्षा-9
पूर्णांक—70 अंक
इस विषय में 70 अंक की लिखित परीक्षा तथा 30 अंक का आन्तरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर होगा। लिखित परीक्षा हेतु अंक विभाजन निम्नवत् है :--
इकाई-1 बहीखाता:- दोहरा लेखा प्रणाली का तात्विक सिद्धान्त व व्यवहार, आधुनिक पाश्चात्य बही खाता प्रणाली के अनुसार प्रारम्भिक लेखे की पुस्तकें रोजनामचा व रोकड़ बही, खतौनी व तलपट भारतीय बही खाता प्रणाली, रोकड बही व जमा तथा नाम नकल बही। 20 अंक
इकाई-2 व्यापार प्रणाली:- व्यापारिक कार्यालय का संगठन व कार्य प्रणाली आने-जाने वाले पत्रों का लेखा, पूछताछ व आदेश सम्बन्धी पत्र-व्यवहार, प्रतिलिपिकरण। 20 अंक
इकाई-3 अधिकोषण तत्वः- मुद्रा इतिहास, परिभाषा कार्य, भारत में मुद्रा प्रणाली का सामान्य परिचय। 15 अक
इकाई-4 अर्थशास्त्र:- अर्थशास्त्र की परिभाषा, क्षेत्र, अर्थशास्त्र से सम्बन्धित शब्दावली जैसे उपयोगिता, धन कीमत मूल्य आदि। आवश्यकताओं का वर्गीकरण एवं लक्षण। 15 अंक
निर्धारित पाठ्य पुस्तक—
कोई भी पुस्तक निर्धारित या संस्तुत नहीं की गयी है। विद्यालयों के प्रधान विषय के अध्यापक के परामर्श से पाठ्यक्रम के अनुरूप उपयुक्त पुस्तक का चयन कर लें।
30 अंक
प्रोजेक्ट कार्य एवं आंतरिक मूल्यांकन
नोट :- दिये गये प्रोजेक्ट सूची में से कोई दो प्रोजेक्ट छात्रों से तैयार करायें। शिक्षक विषय से सम्बन्धित अन्य प्रोजेक्ट कार्य अपने स्तर से भी दे सकते हैं। प्रत्येक प्रोजेक्ट 10 अंक का होगा। शेष 10 अंकों का आन्तरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर यूनिट टेस्ट द्वारा होगा :
- पुस्तपालन व लेखाकर्म।
- दोहरा लेखा प्रणाली-परिचय / सिद्धान्त।
- रोजनामचा आशय व लेखांकन के नियम।
- तलपट बनाने की विधियाँ।
- भारतीय बही खाता प्रणाली-कच्ची रोकड बही।
- भारतीय बही खाता प्रणाली-पक्की रोकड़ बही।
- जमा व नाम नकल बही।
- व्यापारिक कार्यालय के कार्य।
- प्रतिलिपिकरण की प्रणालियाँ।
- व्यापारिक—पत्र के मुख्य अंग।
- मुद्रा का जन्म व विकास।
- मुद्रा के कार्य।
- भारतीय मुद्रा प्रणाली का सामान्य परिचय।
- अर्थशास्त्र के विभाग।
- अर्थशास्त्र के अध्ययन से विभिन्न वर्गों को लाभ।
शैक्षिक सत्र 2026–27 हेतु आन्तरिक मूल्यांकन–
30 अंक
- प्रथम आन्तरिक मूल्यांकन - (प्रोजेक्ट कार्य एवं परीक्षा) अगस्त माह 10 अंक
- द्वितीय आन्तरिक मूल्यांकन —(प्रोजेक्ट कार्य एवं परीक्षा) दिसम्बर माह 10 अंक
10 अंक
- तृतीय आन्तरिक मूल्यांकन-(चार यूनिट टेस्ट आधारित)
- प्रथम यूनिट टेस्ट (MCQ आधारित) जुलाई द्वितीय सप्ताह 20 अंक
(10 अंक ग्रीष्मावकाश ग्रहकार्य + 10 अंक यूनिट टेस्ट)
- द्वितीय यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक प्रश्न आधारित) अगस्त अन्तिम सप्ताह 20 अंक
- तृतीय यूनिट टेस्ट (MCQ आधारित) नवम्बर अन्तिम सप्ताह 20 अंक
- चतुर्थ यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक प्रश्न आधारित) दिसम्बर अन्तिम सप्ताह 20 अंक
नोट:-चारों यूनिट टेस्ट के प्राप्तांकों के योग को 10 अंक में परिवर्तित किया जाय।
Frequently asked questions
UP Board कक्षा 9 वाणिज्य का सत्र 2026-27 के लिए कुल अंक कितने हैं?
सत्र 2026-27 के लिए UP Board कक्षा 9 वाणिज्य का कुल पूर्णांक 100 अंक है, जिसमें 70 अंक की लिखित परीक्षा और 30 अंक का आन्तरिक मूल्यांकन शामिल है।
कक्षा 9 वाणिज्य के लिए लिखित परीक्षा का अंक विभाजन क्या है?
लिखित परीक्षा 70 अंकों की होगी, जिसका विभाजन इकाइयों में इस प्रकार है: इकाई-1 बहीखाता (20 अंक), इकाई-2 व्यापार प्रणाली (20 अंक), इकाई-3 अधिकोषण तत्व (15 अंक), और इकाई-4 अर्थशास्त्र (15 अंक)।
आंतरिक मूल्यांकन में कितने अंक हैं और इसका क्या आधार है?
आंतरिक मूल्यांकन 30 अंकों का है, जिसमें प्रोजेक्ट कार्य (20 अंक) और यूनिट टेस्ट (10 अंक) शामिल हैं।
क्या कक्षा 9 वाणिज्य के लिए कोई निर्धारित पाठ्य पुस्तक है?
नहीं, सत्र 2026-27 के लिए कोई विशिष्ट पाठ्य पुस्तक निर्धारित या संस्तुत नहीं की गई है। विद्यालयों के प्रधान विषय अध्यापक के परामर्श से उपयुक्त पुस्तक का चयन कर सकते हैं।
प्रोजेक्ट कार्य के अंतर्गत छात्रों को क्या करना होगा?
छात्रों को दी गई प्रोजेक्ट सूची में से कोई दो प्रोजेक्ट तैयार करने होंगे, प्रत्येक प्रोजेक्ट 10 अंक का होगा। शिक्षक अपने स्तर से भी प्रोजेक्ट दे सकते हैं।
कक्षा 9 वाणिज्य के पाठ्यक्रम में कौन-कौन सी मुख्य इकाइयाँ शामिल हैं?
पाठ्यक्रम में मुख्य रूप से बहीखाता, व्यापार प्रणाली, अधिकोषण तत्व और अर्थशास्त्र की इकाइयाँ शामिल हैं।
आंतरिक मूल्यांकन के लिए यूनिट टेस्ट कब आयोजित किए जाएंगे?
यूनिट टेस्ट जुलाई, अगस्त, नवम्बर और दिसम्बर माह में आयोजित किए जाएंगे, जो MCQ और वर्णनात्मक प्रश्न आधारित होंगे।
Important topics
Topics covered
UP Board (UPMSP) Class 9 Syllabus ? Commerce. Last updated 10 Aug 2026.