Class 9 Art (Drawing) Syllabus 2026-27 - UP Board

UP Board Class 9 Syllabus 2026-27

This document outlines the UP Board Class 9 Art (Drawing) syllabus for the academic session 2026-27. It details the structure of the examination, including the total marks, duration, and the division of the question paper into three compulsory sections. The syllabus covers theoretical knowledge, practical application in areas like textile design and alpona, technical drawing, human figure drawing from memory, and still life. It also specifies the internal assessment components, including project work and unit tests, providing a comprehensive guide for students and educators.

Read online

Read page by page below. Official UP Board PDF — no download button on this page.

Loading document …
Page of
Loading page …

Quick info

BoardUP Board
Class9
SubjectArt(drawing)
Session2026-27
LanguageHindi
PDF typeSyllabus
Duration3 Hours
Total marks70
Internal assessment30
Last updated2026-08-10

The question paper will be divided into three sections, with all sections being compulsory. Section B (Pravidhik and Alankaran) or Section B (Technical and Design) will have one compulsory section. Section C is compulsory for all students. An MCQ exam of 20 marks will also be conducted, with answers to be given on an OMR sheet.

Syllabus ? full document text

शैक्षिक सत्र-2026-27

विषय- चित्रकला

पूर्णांक-70

इस विषय में 70 अंकों का केवल एक प्रश्न-पत्र तीन घंटे का होगा। प्रश्न-पत्र तीन खण्डों में विभक्त होगा, जिसमें से तीनों खण्डों के प्रश्न करने होंगे। खण्ड—ख (प्रावधिक) एवं (आलेखन) में से कोई एक खण्ड करना अनिवार्य है।

खण्ड-ग सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है।

इकाई-एक

खण्ड—’क’

20 अंको का बहुविकल्पीय परीक्षा भी होगी, जिसका उत्तर OMR Sheet पर दिया जायेगा। 20 अंक

प्रश्न खण्ड 'ख' और खण्ड 'ग' सैद्धान्तिक ज्ञान पर आधारित होगे।

इकाई-दो

खण्ड 'ख'

30 अंक

(आलेखन)

दिये गये वर्ग अथवा आयत में एक आवृत्ति के किसी भारतीय पुष्प (कमल, सूरजमुखी, गुलाब, कनेर, जीनिया, डहेलिया आदि) पर आधारित मौलिक आलेखन वस्त्र पर छपाई (टेक्सटाइल डिजाइन) अथवा अल्पना के दृष्टिकोण से तैयार करना।

चित्र कम से कम तीन सपाट रंगों में पूर्ण किया जाये।

अथवा

(प्राविधिक) 30 अंक

इस खण्ड में कुल पाँच प्रश्न होंगे, जिसमें से कुल तीन प्रश्न करने होंगे। 10 अंकों का अक्षर लेखन अनिवार्य होगा। शेष प्रश्न 10-10 अंकों के होंगे:-

  1. रेखाओं तथा कोणों पर आधारित ज्यामितीय निर्देश।
  2. अनुपात तथा समानुपात (रेखा तथा कोण)।
  3. त्रिभुज (समद्विबाहु, समबाहु आदि)।
  4. चतुर्भुज (वर्ग, आयत, पतंगाकार आदि)।
  5. बहुभुज (पंचभुज आदि)।
  6. अक्षर लेखन (बड़े अक्षर एवं तिरछे)।

20 अंक

इकाई–तीन

खण्ड—'ग'

(मानव आकृति)

साधारण पृष्ठ भूमि में सम्पूर्ण आकृति के एक वर्णीय (मोनोक्रोम) चित्रांकन, बालक, किशोर, युवा अथवा वृद्ध (स्त्री, पुरुष) का स्मृति से दिये गये विषय के अनुसार चित्र बनाया जाये। चित्र पेंसिल, क्रेयान अथवा काली स्याही (ब्लैक स्केच पेन) से लगभग पूरे पृष्ठ पर बनाया जाये। मानव शरीर एवं उसके विविध अंगों के अनुपात पर ध्यान दिया जाये।

अथवा

(स्मृति चित्रण)

सधारण जीवन में दैनिक उपयोग की वस्तुएं, घरेलू बर्तन जैसे–सुराही, बाल्टी, लोटा इत्यादि एवं फल तथा सब्जियों के चित्र जैसे-केला, सन्तरा, गाजर, मूली, बैगन आदि।

प्रोजेक्ट कार्य

नोट :-प्रोजेक्ट कार्य दो खण्डों में विभक्त होगा, जिसमें प्रत्येक खण्ड से एक प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण करना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रोजेक्ट कार्य दस अंक का है। इसके अतिरिक्त 10 अंक चार यूनिट टेस्ट के लिये निर्धारित है।

प्रोजेक्ट कार्य सैद्धान्तिक, तकनीकी कौशल तथा माध्यम (जलरंग, पोस्टर रंग, पेंसल, चारकोल, क्रेयान, इंक आदि) के उपयुक्त प्रयोग पर आधारित होगा।

प्रोजेक्ट कार्य में संयोजन, सौन्दर्य (आकर्षण) अनुपात, लय के सिद्धान्तों का ध्यान रखते हुये पूर्ण किया जाये।

खण्ड—’ख’ (प्राविधिक)

  1. रेखाओं एवं कोणों पर आधारित किसी वास्तु (आर्कीटेक्चर) की परिकल्पना करें और उसके पार्श्व को ज्यामितीय आधार पर पूर्ण करें जिससे यह ज्ञात हो कि ज्यामितीय ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग विद्यार्थी कर सकेगा।
  2. त्रिभुज एवं उसके वैविध्य का ज्ञान पर बने हेतु सिटी स्केप, लैण्ड स्केप के ज्यामितीय आरेख बनाये जो पूर्णतः त्रिभुजाकार में हो।
  3. वर्ग / आयत (चतुर्भुज) के क्षेत्रफल ज्ञात करने की विधि को उदाहरण सहित व्यक्त करें जिससे यह ज्ञात हो कि विद्यार्थी इसका व्यावहारिक उपयोग कर सकेगा।
  4. बहुभुज की उपयोगिता को सिद्ध करने वाले कोई 10 उदाहरण दें और उसे सचित्र वर्णन करें।
  5. विद्यार्थी के अक्षर लेखन (Calligraphy) के परख करने के लिये कम से कम बीस वाक्य लिखें जो कलात्मक, कोंणात्मक, तिरछा, अलंकारिक आदि प्रकार के हों।

अथवा

खण्ड—’ख’ (आलेखन)

  1. आलेखन की उपयोगिता को रेखांकित करते हुये किसी वर्ग, वृत्त अथवा आयत में भारतीय पुष्पों के साथ एक मौलिक वस्त्र छपाई (टेक्सटाइल डिजाइन) की रचना करें।
  2. कोई अल्पना या रंगोली की रचना करें जो किसी भी माध्यम के साथ पूर्ण किया जाय।
  3. अलंकारिक एवं ज्यामितीय आलेखन की रचना करें, उसे जलरंग द्वारा पूर्ण करें।
  4. पेंसिल एवं चारकोल द्वारा आलेखन तैयार करें जिसमें रंग का उपयोग न हो किन्तु आकर्षण एवं लय की स्थिति कायम रहे।
  5. पोस्टर कलर अथवा वैक्स कलर के साथ अल्पना की रचना करें (वैक्स का टेक्सचर यथावत् रखें उसे मिलाइये नहीं)।

खण्ड-ग (मानव आकृति)

  1. एक वर्णीय (मोनोक्रोम) चित्रण पद्धति द्वारा बालक, किशोर, वृद्ध, पुरुष की मानव आकृति सृजित करें।
  2. पेंसिल, चारकोल, वैक्स द्वारा बालिका, किशोरी एवं वृद्धा की आकृति सृजित करें।
  3. पेंसिल अथवा पेन द्वारा कार्यरत मानव आकृति का शीघ्रता में रेखांकन किया जाय जिसमें गति का बोध

हो। अथवा

(स्मृति चित्रण)

साधारण जीवन में दैनिक उपयोग की वस्तुएं, घरेलू बर्तन जैसे-सुरही, बाल्टी, लोटा इत्यादि एवं फल तथा सिक्जियों चित्र केला, सन्तरा, गाजर, मूली, बैगन आदि।

शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु आन्तरिक मूल्यांकन- ३० अंक

  1. प्रथम आन्तरिक मूल्यांकन - (प्रोजेक्ट कार्य) अगस्त माह 10 अंक
  2. द्वितीय आन्तरिक मूल्यांकन -(प्रोजेक्ट कार्य) दिसम्बर माह 10 अंक
  3. तृतीय आन्तरिक मूल्यांकन-(चार यूनिट टेस्ट आधारित) 10 अंक
  4. प्रथम यूनिट टेस्ट (MCQ आधारित) जुलाई द्वितीय सप्ताह 20 अंक (10 अंक ग्रीष्मावकाश ग्रहकार्य + 10 अंक यूनिट टेस्ट)
  5. द्वितीय यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक प्रश्न आधारित) अगस्त अन्तिम सप्ताह 20 अंक
  6. तृतीय यूनिट टेस्ट (MCQ आधारित) नवम्बर अन्तिम सप्ताह 20 अंक
  7. चतुर्थ यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक प्रश्न आधारित) दिसम्बर अन्तिम सप्ताह 20 अंक

नोट:-चारों यूनिट टेस्ट के प्राप्तांकों के योग को 10 अंक में परिवर्तित किया जाय।

Frequently asked questions

What is the total marks for the Class 9 Art (Drawing) exam in the 2026-27 session?

The total marks for the Class 9 Art (Drawing) exam for the 2026-27 session is 70.

What is the duration of the Class 9 Art (Drawing) theory paper?

The theory paper for Class 9 Art (Drawing) will be for three hours.

How is the Class 9 Art (Drawing) syllabus divided?

The syllabus is divided into three sections: Section A (MCQ), Section B (Practical - Design or Technical), and Section C (Human Figure or Memory Drawing).

What are the components of internal assessment for Class 9 Art (Drawing)?

Internal assessment includes Project Work (10 marks each for two projects) and Unit Tests (totaling 10 marks).

What topics are covered in the 'Alankaran' (Design) section of the syllabus?

The Alankaran section includes creating original designs for textile printing or alpana based on Indian flowers, using at least three flat colors.

What does the 'Pravidhik' (Technical) section involve?

The Pravidhik section includes geometric instructions based on lines and angles, proportions, triangles, quadrilaterals, polygons, and lettering.

What is expected in the 'Human Figure' drawing section?

Students are expected to draw a monochrome figure of a child, adolescent, youth, or elderly person (male or female) from memory, paying attention to proportions.

What kind of objects are included in the 'Memory Drawing' section?

Memory drawing includes everyday objects like pitchers, buckets, pots, and fruits and vegetables such as bananas, oranges, carrots, radishes, and eggplants.

Important topics

Section B: Alankaran (Design) - Textile Design/Alpana Section B: Pravidhik (Technical) - Geometric Instructions, Lettering Section C: Human Figure Drawing Section C: Memory Drawing (Daily use objects, fruits, vegetables) Project Work MCQ based Unit Tests

Topics covered

Section A: Multiple Choice Questions (MCQ) Section B: Practical (Alankaran/Pravidhik) Section C: Human Figure/Memory Drawing Alankaran (Design) Pravidhik (Technical) Human Figure Drawing Memory Drawing Project Work Unit Tests

UP Board (UPMSP) Class 9 Syllabus ? Art(drawing). Last updated 10 Aug 2026.