UP Board Class 12 Physics Syllabus for Academic Session 2026-27
For the UP Board Class 12 Physics academic session 2026-27, students will engage with a structured syllabus designed to build a strong foundation in the subject. This curriculum details the examination framework, including the distribution of marks between theory and practical components. The Physics syllabus is organized into two primary sections, Khand-K and Khand-Kh, each comprising distinct units. Each unit carries a specific mark allocation, clearly indicating the weightage given to various physics concepts. Key topics covered span essential areas like Electrostatics, Current Electricity, Magnetism, Electromagnetic Induction, Alternating Currents, Optics, Dual Nature of Radiation and Matter, Atoms and Nuclei, Electronic Devices, and Communication Systems. Understanding this syllabus structure is crucial for effective preparation and focused study towards the 2026-27 examinations.
Quick info
| Board | UP Board |
|---|---|
| Class | 12 |
| Subject | Physics |
| Session | 2026-27 |
| Language | Hindi |
| PDF type | Syllabus |
| Duration | 04 Hours (Practical) |
| Total marks | 100 |
| Theory marks | 70 |
| Practical marks | 30 |
| Passing marks | 33 |
| Last updated | 2026-08-10 |
The examination includes a theory paper of 70 marks and a practical examination of 30 marks. The minimum passing marks are 33.
Syllabus ? full document text
शैक्षिक सत्र-2026-27 विषय-भौतिक विज्ञान कक्षा-12
पूर्णांक : 100
इसमें 70 अंकों का एक प्रश्न-पत्र तथा 30 अंकों का प्रयोगात्मक होगा। न्यूनतम उत्तीर्णाक 23+10=33 अंक
खण्ड–क
इकाई शीर्षक अंक
स्थिर विद्युतकी 80
2 धारा विद्युत 07
3 धारा का चुम्बकीय प्रभाव तथा चुम्बकत्व 80
4 वैद्युत चुम्बकीय प्रेरण तथा प्रत्यावर्ती धारायें 80
5 वैद्युत चुम्बकीय तरंगे 04
कुल अंक . . <u>35</u> अंक
खण्ड–ख
इकाई शीर्षक अंक
प्रकाशिकी 13
2 द्रव्य और द्वैत प्रकृति 06
3 परमाणु तथा नाभिक 80
4 इलेक्ट्रॉनिक युक्तियाँ 80
कुल अंक . . 35 अंक
इकाई 1-स्थिर विद्युतिकी
08 अंक
वैद्युत आवेश, आवेश का संरक्षण, कूलॉम नियम—दो बिन्दु आवेशों के बीच बल, बहुत आवेशों के बीच बल, अध्यारोपण सिद्धान्त तथा सतत् आवेश वितरण।
विद्युत क्षेत्र, विद्युत आवेश के कारण वैद्युत् क्षेत्र, विद्युत् क्षेत्र रेखायें, वैद्युत् द्विध्रुव, द्विध्रुव के कारण वैद्युत क्षेत्र, एक समान वैद्युत् क्षेत्र में द्विध्रुव पर बल आघूर्ण।
वैद्युत् फ्लक्स, गाउस नियम का प्रकथन तथा अनन्त लम्बाई के एक समान आवेशित सीधे तार, एक समान आवेशित अनन्त समतल चादर तथा एक समान आवेशित पतले गोलीय खोल (के भीतर तथा बाहर) विद्युत् क्षेत्र ज्ञात करने में इस नियम का अनुप्रयोग, वैद्युत् विभव, विभवान्तर, किसी बिन्दु आवेश, वैद्युत् द्विध्रुव, आवेशों के निकाय के कारण वैद्युत् विभव, समविभव पृष्ठ, किसी स्थिर वैद्युत् क्षेत्र में दो बिन्दु आवेशों के निकाय तथा वैद्युत् द्विध्रुव की स्थिर वैद्युत् स्थितिज ऊर्जा, चालक तथा विद्युत् रोधी, किसी चालक के भीतर मुक्त आवेश तथा बद्ध आवेश, परावैद्युत् पदार्थ तथा वैद्युत् ध्रुवण, संधारित्र तथा धारिता, श्रेणीक्रम तथा समान्तर क्रम में संधारित्रों का संयोजन, पट्टिकाओं के बीच परावैद्युत् माध्यम होने अथवा न होने पर किसी समान्तर पटि्टका संधारित्र की धारिता, संधारित्र में संचित ऊर्जा, वैद्युत क्षेत्र तथा वैद्युत विभव में सम्बन्ध, स्थिर वैद्युत परिरक्षण।
07 अंक
इकाई 2-धारा विद्युत्
विद्युत् धारा, धात्विक चालक में वैद्युत् आवेशों का प्रवाह, अपवाह वेग (Drift Velocity), गतिशीलता तथा इनका विद्युत् धारा से सम्बन्ध, ओम का नियम, वैद्युत् प्रतिरोध V-I अभिलक्षण (रैखिक तथा अरैखिक) विद्युत् ऊर्जा और शक्ति, वैद्युत् प्रतिरोधकता तथा चालकता, प्रतिरोध की ताप निर्भरता, सेलों का आन्तरिक प्रतिरोध, सेल का वि0वा0बल (e.m.f.) तथा विभवान्तर, सेलों का श्रेणीक्रम तथा समान्तर संयोजन, किरचॉफ का नियम तथा इसके अनुप्रयोग व्हीटस्टोन सेतु।
इकाई 3-विद्युत् धारा का चुम्बकीय प्रभाव तथा चुम्बकत्व
08 अंक
चुम्बकीय क्षेत्र की संकल्पना, ओर्स्टेंड का प्रयोग, बायोसेवर्ट नियम तथा धारावाही लूप में इसका अनुप्रयोग, ऐम्पियर का नियम तथा इसका अनन्त लम्बाई के सीधे तार में अनुप्रयोग, सीधी परिनलिका, एक समान विद्युत तथा चुम्बकीय क्षेत्र में गतिमान आवेश पर बल, एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में धारावाही चालक पर बल, दो समान्तर धारावाही चालकों के बीच बल-एम्पियर की परिभाषा एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में धारावाही लूप द्वारा बल आघूर्ण का अनुभव, चल-कुण्डली गैल्वेनोमीटर इसकी धारा सुग्राह्यता तथा इसका अमीटर तथा वोल्टमीटर में रूपान्तरण, धारा लूप चुम्बकीय द्विध्रुव के रूप में तथा इसका चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण, चुम्बकीय द्विध्रुव (छड़ चुम्बक) के
कारण इसके अक्ष के अनुदिश तथा अक्ष के अभिलम्बत् चुम्बकीय क्षेत्र तीव्रता, एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में आवेशित कण की गति, चुम्बकीय कारण एवं चुम्बकीय तीव्रता, चुम्बकीय द्विध्रुव (छड़ चुम्बक) पर बल आघूर्ण, तुल्यांकी परिनालिका के रूप में छड़ चुम्बक, चुम्बकीय क्षेत्र रेखायें, चुम्बकीय क्षेत्र में गौस का प्रमेय, अनुचुम्बकीय, प्रतिचुम्बकीय तथा लौह चुम्बकीय पदार्थ उदाहरणों सहित परमाणुकीय मॉडल, परिनालिका।
इकाई 4-वैद्युत् चुम्बकीय प्रेरण तथा प्रत्यावर्ती धारायें
08 अंक
वैद्युत् चुम्बकीय प्रेरण–फैराडे के नियम, प्रेरित e.m.f. तथा धारा, लेंज का नियम, स्वप्रेरण तथा अन्योन्य प्रेरण, चुम्बकीय फलक्स, परिनालिका के लिए स्वप्रेरकत्व एवं अन्योन्य प्रेरकत्व गुणांक, R परिपथ, L तथा C परिपथ,
- C, R-L और C-R परिपथ, प्रत्यावर्ती धारा, प्रत्यावर्ती धारा तथा वोल्टता के शिखर तथा वर्गमाध्यमूल मान,
प्रतिघात तथा प्रतिबाधा, श्रेणीबद्ध LCR परिपथ अनुनाद, AC परिपथों में शक्ति, शक्ति गुणांक, वाटहीन धारा, AC जनित्र तथा ट्रान्सफार्मर, गतिक विद्युत वाहक बल।
इकाई 5-वैद्युत् चुम्बकीय तरंगे
04 अंक
विस्थापन धारा की आवश्यकता, वैद्युत् चुम्बकीय तरंगें, तथा इनके अभिलक्षण (केवल गुणात्मक संकल्पना) वैद्युत् चुम्बकीय तरंगों की अनुप्रस्थ प्रकृति, वैद्युत् चुम्बकीय स्पेक्ट्रम (रेडियो तरंगे, सूक्ष्म तरंगे, अवरक्त, दृश्य, पराबैंगनी, X किरणें, गामा किरणें) इनके उपयोग के विषय में मौलिक तथ्यों सहित।
खण्ड–ख
इकाई 1-प्रकाशिकी
13 अंक
प्रकाश का परावर्तन, गोलीय दर्पण, दर्पण सूत्र, प्रकाश का अपवर्तन, पूर्ण आन्तरिक परावर्तन तथा इसके अनुप्रयोग, प्रकाशिक तन्तु, गोलीय पृष्ठों पर अपवर्तन, लेंस, पतले लेंसों का सूत्र, लेंस मेकर सूत्र, आवर्धन, लेंस की शक्ति, सम्पर्क में रखें पतले लेंसों का संयोजन, प्रिज्म से होकर प्रकाश का अपवर्तन।
प्रकाश का प्रकीर्णन—सूक्ष्मदर्शी तथा खगोलीय दूरदर्शक (परावर्ती तथा अपवर्ती) तथा इनकी आवर्धन क्षमतायें तरंग, तरंग प्रकाशिकी तरगांग्र तथा हाइगेन्स का सिद्धान्त, तरंगाग्रों के उपयोग द्वारा समतल तरंगों का समतल पृष्ठों पर परावर्तन तथा अपवर्तन, हाइगेन्स सिद्धान्त के उपयोग द्वारा परावर्तन तथा अपवर्तन के नियमों का सत्यापन, व्यतिकरण, यंग का द्विझिरी प्रयोग तथा फ्रिंज चौड़ाई के लिये व्यंजक, कला संबद्ध स्रोत तथा प्रकाश का प्रतिपालित व्यतिकरण, एकल झिरी के कारण विवर्तन, (केवल गुणात्मक अध्ययन) केन्द्रीय उच्चिष्ट की चौड़ाई, ध्रुवण, (अपवर्तन द्वारा ध्रुवण) समतल ध्रुवित प्रकाश, पोलरॉयडों का उपयोग-मैलेस का नियम
इकाई 2-द्रव्य तथा विकिरणों की द्वैत प्रकृति
06 अंक
विकिरणों की द्वैत प्रकृति, प्रकाश विद्युत् प्रभाव, हर्ट्ज तथा लेनार्ड प्रेक्षण, आइस्टीन प्रकाश वैद्युत् समीकरण, प्रकाश की कणात्मक प्रकृति द्रव्य तरंगेकणों की तरंगात्मक प्रकृति, दी–ब्रॉग्ली सम्बन्ध। फोटान इकाई 3-परमाणु तथा नाभिक 08 अंक
एल्फा–कण प्रकीर्णन प्रयोग, परमाणु का रदरफोर्ड मॉडल, बोर मॉडल, ऊर्जा– स्तर, हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम (गुणात्मक अध्ययन) नाभिकों की संरचना एवं आकार, परमाणु द्रव्यमान समस्थानिक, समभारिक, समन्यूट्रॉनिक, द्रव्यमान–ऊर्जा सम्बन्ध, द्रव्यमान क्षति, बंधन ऊर्जा प्रति न्यूक्लिऑन तथा द्रव्यमान संख्या के साथ इसमें परिवर्तन, नाभिकीय विघटन और संलयन, रेडियोएक्टिवता। नाभिकीय बल, तारों में ऊर्जा (Steller energy)।
इकाई 4-इलेक्ट्रॉनिक युक्तियाँ (गुणांत्मक आख्या मात्र) 08 अंक
ठोसों में ऊर्जा बैन्ड, चालक, कुचालक तथा अर्धचालक—
- अर्धचालक के प्रकार-1-निज अर्धचालक, 2- वाह्य अर्धचालक-(i) n-type (ii) p-type
- p-n सन्धि डायोड, अर्धचालक डायोड, I-V अभिलाक्षणिक (अग्रदिशिक तथा पश्चिदिशिक वायसन में) (In forward and reverse bias) डायोड दिष्टकारी के रूप में।
प्रयोगात्मक
प्रयोगात्मक परीक्षा का अंक विभाजन निम्नवत् होगा—
भौतिक विज्ञान
अधिकतम अंक–30 न्यूनतम उत्तीर्णांक अंक—10 अंक समय–04 घण्टे
- वाह्य मूल्यांकन—
- कोई दो प्रयोग (2×5) (खण्ड -क एवं खण्ड-ख में से एक-एक प्रयोग)
- प्रयोग पर आधारित मौखिकी।
- आंतरिक मूल्यांकन–
10 05
- प्रयोगात्मक रिकॉर्ड। 04
- प्रोजेक्ट कार्य व उस पर आधारित मौखिकी। 80
- सत्रीय कार्य-सतत् मूल्यांकन। 03
- प्रत्येक प्रयोग के 05 अंक का वितरण निम्नवत् होगा—
- क्रियात्मक कौशल (आवश्यक सावधानियाँ सहित) उपकरण का सामंजस्य व प्रेक्षण कौशल (शुद्ध प्रेक्षण)।
- प्रेक्षणों की पर्याप्त संख्या तथा उचित सारणीय।
- गणनात्मक कौशल अथवा ग्राफ बनाना।
01 01 01
- परिणाम / निष्कर्ष का शुद्ध मात्रक सहित कथन। 01 01
- आरेख (परिपथ, किरण आरेख, सैद्धान्तिक आरेख)।
नोट :-व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के रिकॉर्ड व सत्रीय कार्य के अंकों के स्थान पर प्रोजेक्ट कार्य में 15 अंक होंगे। छात्रों का मूल्यांकन आन्तरिक तथा वाह्य परीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा। सतत् मूल्यांकन में विषय अध्यापक प्रत्येक छात्रों द्वारा किये गये प्रयोगों की सूची बनाकर वाह्य परीक्षक के सम्मुख प्रस्तुत करें तथा किये गये प्रयोगों की संख्या के आधार पर ही अंक दिये जायेंगे।
व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा
व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा हेतु जो विद्यालय प्रयोगात्मक परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये जायेंगे, उन विद्यालयों के सम्बन्धित विषयों के अध्यापक / प्रधानाचार्य द्वारा आन्तरिक परीक्षक रूप में व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को पचास प्रतिशत अंक प्रदान किये जायेंगे, शेष पचास प्रतिशत अंक वाह्य परीक्षक द्वारा देय होंगे।
खण्ड-क प्रयोग सूची
- चल-सूक्ष्मदर्शी द्वारा कांच के गुटके का अपवर्तनांक ज्ञात करना।
- समतल दर्पण तथा उत्तल लेंस द्वारा किसी द्रव का अपवर्तनांक ज्ञात करना।
<math>3</math>—अवतल दर्पण के प्रकरण में <math>u</math> के विभिन्न मानों के लिये <math>v</math> का मान ज्ञात करके अवतल दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात करना।
- अमीटर तथा वोल्टमीटर द्वारा ओम के नियम का सत्यापन करना तथा तार के पदार्थ का विशिष्ट प्रतिरोध ज्ञात करना।
- उत्तल लेंस का उपयोग करके उत्तल दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात करना।
<math>6-u</math> तथा <math>v</math> अथवा <math>1/u</math>तथा <math>1/v</math>के बीच ग्राफ खींचकर किसी उत्तल लेंस की फोकस दूरी ज्ञात करना।
- उत्तल लेंस का उपयोग करके अवतल लेंस की फोकस दूरी ज्ञात करना।
- दिये गये प्रिज्म के लिये आपतन कोण तथा विचलन कोण के बीच ग्राफ खींचकर न्यूनतम विचलन कोण ज्ञात करना तथा प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक ज्ञात करना।
- मीटर सेतु द्वारा किसी दिये गये तार का प्रतिरोध ज्ञात करके उसके पदार्थ का विशिष्ट प्रतिरोध ज्ञात करना।
- मीटर सेतु द्वारा प्रतिरोधकों के (श्रेणी / समान्तर) संयोजनों के नियमों का सत्यापन करना।
- वोल्टमीटर तथा प्रतिरोध बॉक्स की सहायता से किसी सेल का आन्तरिक प्रतिरोध ज्ञात करना।
खण्ड–ख
- विभवमापी द्वारा दो दिये गये प्राथमिक सेलों की विद्युत् वाहक बलों की तुलना करना।
- विभवमापी द्वारा दिये गये प्राथमिक सेल का आन्तरिक प्रतिरोध ज्ञात करना।
- विस्थापन विधि से उत्तल लेंस की फोकल दूरी ज्ञात करना।
- अर्द्ध विक्षेपण विधि द्वारा धारामापी का प्रतिरोध एवं दक्षतांक ज्ञात करना।
- दिये गये धारामापी (जिसका प्रतिरोध एवं दक्षतांक ज्ञात हो) को वांछित परिषर अमीटर से रूपान्तरण करना।
- दिये गये धारामापी को वांछित परिषर के वोल्ट मीटर में रूपान्तरित करना।
- जेनर डायोड का अभिलक्षणिक वक्र खीचना।
- pn डायोड का अभिलक्षणिक वक्र खीचना एवं अग्रअभिनति प्रतिरोध ज्ञात करना।
- जेनर डायोड के अभिलक्षणिक वक्र की सहायता से उत्क्रम भंजन वोल्टता ज्ञात करना।
उपचारात्मक शिक्षण हेतु चार यूनिट टेस्ट निम्नलिखित है-
जुलाई द्वितीय सप्ताह 20 अंक
- प्रथम यूनिट टेस्ट (MCQ आधारित)
(10 अंक ग्रीष्मावकाश गृहकार्य + 10 अंक यूनिट टेस्ट)
- द्वितीय यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक प्रश्न आधारित) अगस्त अन्तिम सप्ताह 20 अंक
- तृतीय यूनिट टेस्ट (MCQ आधारित) नवम्बर अन्तिम सप्ताह 20 अंक
- चतुर्थ यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक प्रश्न आधारित) दिसम्बर अन्तिम सप्ताह 20 अंक<br>नोट— उपरोक्त यूनिट टेस्ट उपचारात्मक शिक्षण के अन्तर्गत विद्यालय स्तर पर लिये जायेंगे। इनके प्राप्तांक परीक्षफल<br>में सम्मिलित नहीं किये जायेंगे
Frequently asked questions
What is the total marks for Class 12 Physics in the UP Board for the 2026-27 session?
The total marks for Class 12 Physics is 100, comprising a 70-mark theory paper and a 30-mark practical examination.
What is the minimum passing mark for Class 12 Physics in UP Board?
The minimum passing mark for Class 12 Physics is 33, with 23 marks required in the theory paper and 10 marks in the practical exam.
How is the syllabus divided for Class 12 Physics UP Board?
The syllabus is divided into two sections: Khand-K and Khand-Kh, covering various units like Electrostatics, Current Electricity, Optics, and Electronic Devices.
What are the marks allocated for the practical exam in Class 12 Physics?
The practical examination for Class 12 Physics is allocated 30 marks.
Which unit carries the highest marks in the theory section of the Class 12 Physics syllabus?
In the theory section, the 'प्रकाशिकी' (Optics) unit carries the highest marks with 13 marks, followed by several units with 8 marks each.
What topics are covered under 'इलेक्ट्रॉनिक युक्तियाँ' (Electronic Devices) in the syllabus?
This unit covers energy bands in solids, conductors, insulators, semiconductors (intrinsic and extrinsic), p-n junction diodes, semiconductor diodes, and their I-V characteristics, with a qualitative approach.
What is the duration of the practical examination for Class 12 Physics?
The duration for the practical examination is 04 hours.
Important topics
Topics covered
UP Board (UPMSP) Class 12 Syllabus ? Physics. Last updated 10 Aug 2026.