UP Board Class 12 Manovigyan Syllabus 2026-27
For students preparing for the UP Board Class 12 Manovigyan (Psychology) examination in the 2026-27 session, understanding the official syllabus is crucial. This curriculum details the essential topics and their weightage, ensuring a focused approach to learning. The examination is structured around four primary units, encompassing a wide range of psychological concepts. Key areas include understanding psychological variations, exploring the self and personality, developing effective coping mechanisms for life's challenges, and examining psychological disorders and their therapeutic approaches. The syllabus also delves into attitude formation, social cognition, the dynamics of social influence, and group processes. Each chapter carries specific marks, contributing to a total of 100 marks for the final exam. Familiarizing yourself with this structure will equip both students and educators with a clear roadmap for the academic year, highlighting the scope and expectations for the Class 12 Psychology course.
Quick info
| Board | UP Board |
|---|---|
| Class | 12 |
| Subject | Manovigyan |
| Session | 2026-27 |
| Language | Hindi |
| PDF type | Syllabus |
| Duration | 3 Hours 15 Minutes |
| Total marks | 100 |
| Theory marks | 100 |
| Passing marks | 33 |
| Last updated | 2026-08-10 |
100 अंकों का एक प्रश्नपत्र होगा जिसकी अवधि 3 घण्टे 15 मिनट होगी।
Syllabus ? full document text
शैक्षिक सत्र-2026-27 विषय-मनोविज्ञान कक्षा-12
100 अंकों का एक प्रश्नपत्र होगा जिसकी अवधि 3 घण्टे 15 मिनट होगी। न्यूनतम उत्तीर्णांक 33 अंकों का होगा। इकाई-1
अध्याय–1 मनोवैज्ञानिक गुणों में विभिन्नताएँ– 15 अंक
परिचय, मानव प्रकार्यों में व्यक्तिगत भिन्नतायें, मनोवैज्ञानिक गुणों का मूल्यांकन, बुद्धि, बुद्धि के सिद्धान्त, बुद्धि में व्यक्तिगत भिन्नतायें, संस्कृति तथा बुद्धि, सांवेगिक बुद्धि, विशिष्ट योग्यताएँ, सर्जनात्मकता।
इकाई-2 18 अंक
अध्याय–2 आत्म एवं व्यक्तित्व–
परिचय, आत्म एवं व्यक्तित्व, आत्म का संप्रत्यय, आत्म के संज्ञानात्मक एवं व्यवहारात्मक पक्ष, संस्कृति एवं आत्म, व्यक्तित्व का संप्रत्यय, व्यक्तित्व के अध्ययन के प्रमुख उपागम, व्यक्तित्व का मूल्यांकन।
अध्याय-3 जीवन की चुनौतियों का सामना-
15 अंक
परिचय, दबाव की प्रकृति, प्रकार एवं श्रोत, मनोवैज्ञानिक प्रकार्य तथा स्वारथ्य पर दबाब का प्रभाव, दबाव का सामना करना, सकारात्मक स्वास्थ्य तथा कुशल-क्षेम का उन्नयन।
इकाई-3 अध्याय-4 मनोवैज्ञानिक विकार- 15 अंक
परिचय, अपसामान्यता तथा मनोवैज्ञानिक विकार के संप्रत्यय, मनोवैज्ञानिक विकारों का वर्गीकरण, अपसामान्य व्यवहार के अंतर्निहित कारक, प्रमुख मनोवैज्ञानिक विकार।
अध्याय-5 चिकित्सा उपागम-
10 अंक
परिचय, मनश्चिकित्सा की प्रकृति एवं प्रक्रिया चिकित्सात्मक संबन्ध, चिकित्सा के प्रकार सेवार्थी के समस्या–निरूपण में अंतर्निहित चरण, व्यवहार चिकित्सा, विश्रांति की विधियाँ, संज्ञानात्मक चिकित्सा, मानवतावादी–अस्तित्वपरक चिकित्सा, वैकल्पिक चिकित्सा, मानसिक रोगियों का पुनः स्थापन।
इकाई–4
अध्याय–६ अभिवृत्ति एवं सामाजिक संज्ञान–
15 अंक
परिचय, सामाजिक व्यवहार की व्याख्या करना, अभिवृत्ति की प्रकृति एवं घटक, अभिवृत्ति निर्माण एवं परिवर्तन, अभिवृत्ति—व्यवहार संबंध, पूर्वाग्रह एवं भेदभाव, पूर्वाग्रह नियंत्रण की युक्तियाँ।
अध्याय–७ सामाजिक प्रभाव एवं समूह प्रक्रम– 12 अंक
परिचय, समूह की प्रकृति एवं इसका निर्माण, समूह चिंतन, समूह के प्रकार, न्युनतम समूह प्रतिमान प्रयोग, व्यक्ति के व्यवहार पर समूह प्रभाव-सामाजिक स्वैराचार, समूह ध्रुवीकरण।
उपचारात्मक शिक्षण हेतु चार यूनिट टेस्ट निम्नलिखित है-
- प्रथम यूनिट टेस्ट (MCQ आधारित) जुलाई द्वितीय सप्ताह 20 अंक (10 अंक ग्रीष्मावकाश गृहकार्य + 10 अंक यूनिट टेस्ट)
- द्वितीय यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक प्रश्न आधारित) अगस्त अन्तिम सप्ताह 20 अंक
- तृतीय यूनिट टेस्ट (MCQ आधारित) नवम्बर अन्तिम सप्ताह 20 अंक
- चतुर्थ यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक प्रश्न आधारित) दिसम्बर अन्तिम सप्ताह 20 अंक
नोट- उपरोक्त यूनिट टेस्ट उपचारात्मक शिक्षण के अन्तर्गत विद्यालय स्तर पर लिये जायेंगे। इनके प्राप्तांक परीक्षफल में सम्मिलित नहीं किये जायेंगे।
Frequently asked questions
मनोविज्ञान कक्षा 12 का कुल पूर्णांक कितना है?
मनोविज्ञान कक्षा 12 का कुल पूर्णांक 100 अंकों का है।
कक्षा 12 मनोविज्ञान परीक्षा की अवधि क्या है?
कक्षा 12 मनोविज्ञान परीक्षा की अवधि 3 घण्टे 15 मिनट है।
मनोविज्ञान कक्षा 12 में न्यूनतम उत्तीर्णांक कितने हैं?
मनोविज्ञान कक्षा 12 में न्यूनतम उत्तीर्णांक 33 अंक हैं।
शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए मनोविज्ञान का सिलेबस क्या है?
शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए मनोविज्ञान का सिलेबस चार इकाइयों में विभाजित है, जिसमें विभिन्न अध्याय और उनके अंकभार शामिल हैं।
मनोविज्ञान के किस अध्याय का अंकभार सबसे अधिक है?
इकाई-2 का अध्याय 'आत्म एवं व्यक्तित्व' का अंकभार 18 अंक है, जो सबसे अधिक है।
मनोविज्ञान के सिलेबस में कितनी इकाइयाँ हैं?
मनोविज्ञान के सिलेबस में कुल चार इकाइयाँ हैं।
क्या उपचारात्मक शिक्षण के यूनिट टेस्ट के अंक अंतिम परीक्षा में जुड़ेंगे?
नहीं, उपचारात्मक शिक्षण के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर लिए जाने वाले यूनिट टेस्ट के अंक परीक्षफल में सम्मिलित नहीं किये जायेंगे।
Important topics
Topics covered
UP Board (UPMSP) Class 12 Syllabus ? Manovigyan. Last updated 10 Aug 2026.