UP Board Class 12 Chittrakala (Alekhan) Model Paper 2026-27
Prepare for your UP Board Class 12 Chittrakala (Alekhan) examinations with the official model paper for the 2026-27 session. This resource mirrors the actual exam format, offering students a clear understanding of the question patterns and marking scheme. The paper is structured into three key sections: Section (A) features objective-type questions, Section (B) mandates a compulsory design (Aalekhan), and Section (C) presents a choice between object illustration, flower illustration, memory drawing, or natural scenery drawing. Familiarize yourself with all syllabus topics and examination instructions. Mastering this model paper will build confidence and sharpen your artistic skills, ensuring you approach your final UP Board Class 12 Chittrakala exam with preparedness and precision.
Read online
Read page by page below. Official UP Board PDF — no download button on this page.
Quick info
| Board | UP Board |
|---|---|
| Class | 12 |
| Subject | Chittrakala (Alekhan) |
| Session | 2026-27 |
| Medium | '' |
| Language | Hindi |
| Stream | Arts |
| PDF type | Model Paper |
| Exam type | Annual |
| Duration | 3 Hours 15 Minutes |
| Total marks | 100 |
| Last updated | 2026-08-10 |
The paper is divided into three sections: Section (A) for objective questions, Section (B) for mandatory design (Aalekhan), and Section (C) offering a choice among object illustration, nature illustration, memory drawing, or natural scenery drawing.
Model Paper ? full document text
प्रतिदर्श प्रश्नपत्र कक्षा-12 सत्र—2025—26 चित्रकला आलेखन
संकेतांक 334
पूर्णांक 100
कोड—140
समयः ३ घण्टे 15 मिनट
नोट:— प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित है। निर्देश:- परीक्षार्थी दिये गये निर्देश के अनुसार प्रश्नों को निम्नांकित रूप से हल करें।
- खण्ड— (क) में दिये गये सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है।
- खण्ड—(ख) में दिये गये आलेखन को सभी को करना अनिवार्य है।
- खण्ड—(ग) में दिये गये वस्तु—चित्रण, प्रकृति (पुष्प)—चित्रण, स्मृति—चित्रण तथा प्राकृतिक दृश्य–चित्रण में से किसी एक का उत्तर देना अनिवार्य है।
- खण्ड —(ख) में दिये गये आलेखन को कम से कम दो आकृतियों के साथ बनाइए। ट्रेसिंग
कागज का प्रयोग करना अनिवार्य है। ट्रेसिंग कागज को उत्तर पत्रक के साथ संलग्न करें। आलेखन की बाह्य रेखा ब्रश से बनाएं। स्केच पेन का प्रयोग वर्जित है।
- खण्ड—(ग) में दिये गये प्रश्नों में से किसी एक का ही चित्र बनाना है। सभी विकल्पों के अंक समान है।
- दिये गये उत्तर पत्रक के दाहिने कोने पर अंको एवं शब्दों में अपना अनुक्रमांक अवश्य लिखें एवं कक्ष निरीक्षक से उस पर हस्ताक्षर भी कराएं।
खण्ड—(क)
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
- निम्न लिखित प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न के चार विकल्प दिये गये हैं सही उत्तर चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में क्रमानुसार स्पष्ट लिखिये।
- बनावट के आधार पर आलेखन कितने प्रकार के होते हैं? (अ) तीन (ब) चार
- (स) दो (द) पाँच
- मकबूल फिदा हुसैन के चित्रों का माध्यम क्या था? 1 (अ) जल रंग (ब) तैल रंग (स)एक्रेलिक रंग (द) तीनों
- निम्नलिखित में से कौन रंग का गुण नहीं है? 1 (अ) रंगत (ब) बल
- (स) सघनता (द) छाया–प्रकाश
- किस चित्रण विधा में रंग को हल्के से गाढ़े क्रम में लगाया जाता है? 1 (अ) जल रंग (ब) तैल रंग
- (स) पोस्टर रंग (द) पेस्टल रंग
- अजंता की गुफाएं किस राज्य में स्थित है? 1 (अ) मध्य प्रदेश (ब) राजस्थान
- (स) गुजरात (द) महाराष्ट्र
- कौन सा रंग प्राथमिक रंग एवं द्वितीय रंग दोनों श्रेणी में आता है?
(अ) लाल (ब) पीला
- (स) हरा (द) बैंगनी
- किस भारतीय चित्रकार को देश से निर्वासित किया गया था?
(अ) रजा (ब) मकबूल फिदा हुसैन
- (स) नन्दलाल बोस (द) राजा रवि वर्मा
- जल रंग के लिए सबसे उपयुक्त कागज निम्नांकित में कौन सा है? 1 (अ) तेल कागज (ब) हैण्ड मेड कागज
- (स) कार्टेज कागज (द)इनमें से कोई नहीं।
- स्थिर वस्तुओं का चित्रण क्या कहलाता है? 1 (अ) व्यक्ति चित्रण (ब) दृश्य चित्रण
- (स) वस्तु चित्रण (द) मूर्ति कला।
- कौन सी कला रूप प्रद कला नहीं है? 1 (अ) चित्रकला (ब) मूर्ति कला
- (स) वास्तु कला (द) संगीत कला।
खण्ड –(ख) आलेखन (अनिवार्य)
60
- 16x24 सेमी0 आयत की रचना कीजिए। इसकी चारो भुजाओं को मध्य से जोड़ते
हुए विभाजित कीजिए। आयत चार समान भागों में बँट जायेगा। इसके एक भाग में चादर बनाने हेतु सुन्दर लयात्मक इकाई की रचना कीजिए। इकाई की रचना में किसी भारतीय फूल, पत्तियों कलियों के साथ-साथ पशु या पक्षी का प्रयोग हो। अपने चित्र में कम से कम तीन रंगों का प्रयोग करें। रंग योजना शीतल व सुन्दर हो।
अथवा
8x24 सेमी0 की आयत की रचना कीजिए। इसे 8 x 8 सेमी0 के तीन समान भागो में विभाजित कर, एक भाग में साड़ी के किनारी के लिए सुन्दर लयात्मक अंलकारिक डिजाइन (आलेखन) हेतु इकाई बनाएं। इसे शेष अन्य दोनों भागों में ट्रेसिंग कागज की सहायता से छपाई कर चित्र को पूर्ण कीजिए। इकाई के निर्माण में कमल के फूल पत्तियों ,कलियों के साथ-साथ उचित स्थान पर हंस का प्रयोग कीजिए। चित्र को किन्हीं तीन रंगों द्वारा पूरा कीजिए।
निम्न लिखित बिन्दुओं पर विशेष ध्यान दीजिए-
- क. इकाइयों की मौलिकता एवं पुनरावृत्ति 12
- ख. लयात्मक रेखांकन 12
- ग. उत्तम संगति एवं रंग योजना 24
- घ. सामान्य प्रभाव एवं सौन्दर्य 12
खण्ड—(ग)
30 चारों विकल्पों में से किसी एक को ही चित्रित कीजिए।
वस्तु चित्रण
- दिये गये उत्तर पत्रक (हैण्ड मेड पेपर / कार्टिज पेपर) पर अपने सामने रखे हुए वस्तुओं के समूह का चित्रण कर जल रंग, पोस्टर रंग या पेस्टल रंग द्वारा रंगे। चित्र 20 सेमी से छोटा न बनाए। चित्रण इस प्रकार करें की वस्तु समूह में रखी सामग्री के साथ पृष्टभूमि में लगाए गये वस्त्र एवं अग्रभूमि का उचित चित्रण हो।
वस्तु चित्रण करते समय निम्नांकित बातों पर विशेष ध्यान दीजिए।
- (क) वस्तुओं का उचित आकार एवं अनुपात में चित्रण हो। 10
- (ख) वस्तु समूह की रंग योजना रखे गये वस्तुओं के रंगों के समीप हो। चित्र में छाया प्रकाश एवंप्रतिच्छायाको भी प्रदर्शित करें। 15
- (ग) दिये गये कागज के आकार को ध्यान में रखते हुए चित्र संयोजन करें। ध्यान रखें कि चित्र 20 सेमी से छोटा न हो।
5
अथवा प्रकृति (पुष्प) चित्रण
दिये गये कागज पर अपने सामने रखे गये पुष्प पौधे / पुष्प के साथ एक भाग को कम से कम एक फूल, एक कली , तीन चार पत्तियों व पौधे की टहनी का चित्रण इस प्रकार करें कि चित्र में टहनियों के जोड़, पत्तियों की नसों व रंग का चित्रण उचित ढंग से दिखाई पड़े। चित्र को जल रंगो द्वारा रंगे। चित्र 20 सेमी0 से छोटा न हो। रंग कार्य इस प्रकार करें कि वह प्राकृतिक लगे।
चित्रण में निम्नलिखित बातों पर विशेष ध्यान दीजिए।
- (क) पुष्प पौधे का उचित आकार एवं प्राकृतिक रूप विन्यास 10
- (ख) जल रंग(पारदर्शी) की सुन्दर रंग योजना 15
- (ग) प्राकृतिक सौन्दर्य एवं जोड़ों का स्पष्ट चित्रण 5
अथवा स्मृति चित्रण 30
दिये गये कागज पर अपनी स्मृति की सहायता से निम्न लिखित में से किसी एक का पेन्सिल अथवा चारकोल से चित्र बनाइये। चित्र में छाया प्रकाश तथा प्रतिच्छाया अवश्य दर्शायें।
चित्र की नाप लगभग 15 सेमी हो-
- (क) टेबल घड़ी/अलार्म घड़ी
- (ख) हजारा
- (ग) खुली किताब
- (घ) तोता
अथवा प्राकृतिक दृश्य-चित्रण
दिये गये कागज (ड्राइंग शीट) पर 20x15 सेमी0 के आयत में निम्नांकित में से किसी एक दृश्य –चित्र बनाइये। चित्र को जल रंग/पोस्टर रंग/एक्रेलिक रंग/पेस्टल रंग से रंगें। दृश्य चित्र में वातावरणीय परिवेश एवं संयोजन आकर्षक होना चाहिए।
- प्रातःकालीन ग्रामीण दृश्य पेड़ पौधे झोपड़ियों के साथ मंदिर का चित्रण हो।
- सायंकालीन नदी का तटीय दृश्य चित्र का चित्रण करें जिसमें नाव में मछली पकड़ते लोगों का चित्रण अवश्य हो।
- ग्रामीण दृश्य—चित्र जिसमें कुएं पर पानी भरती स्त्रियां तथा वृक्षों के साथ ग्रामीण घर, पेड़, पौधे, कुत्तों का चित्रण हो।
चित्रांकन में निम्नलिखित बातों पर विशेष ध्यान दीजिए
(अ) सही दृश्य का चित्रण जिसमें परिप्रेक्ष्य 10
- (ब) संयोजन एवं वातावरण 5
- (स) रंगों का सुन्दर चयन एवं प्रयोग 10
- (द) प्राकृतिक सौन्दर्य का निरूपण 5
Frequently asked questions
What is the total marks for the UP Board Class 12 Chittrakala (Alekhan) Model Paper?
The total marks for the UP Board Class 12 Chittrakala (Alekhan) Model Paper is 100.
What is the duration of the exam for Class 12 Chittrakala?
The exam duration for Class 12 Chittrakala is 3 hours and 15 minutes, with the first 15 minutes reserved for reading the question paper.
Which sections are mandatory in the Class 12 Chittrakala exam?
Section (A) containing objective questions and Section (B) for design (Aalekhan) are mandatory for all students.
What are the options available in Section (C) of the Chittrakala paper?
Section (C) allows students to choose and answer any one question from object illustration, nature (flower) illustration, memory drawing, or natural scenery drawing.
What is the size requirement for the illustrations in Section (C)?
The illustrations in Section (C) should not be smaller than 20 cm, except for memory drawing which should be approximately 15 cm.
Are there any restrictions on the use of materials in the Aalekhan section?
Yes, tracing paper is mandatory to be used and attached with the answer sheet. Sketch pens are prohibited, and the outer lines of the design should be made with a brush.
How many colors should be used in the Aalekhan section?
In the Aalekhan section, students should use at least three colors, and the color scheme should be pleasant and beautiful.
Important topics
Topics covered
UP Board (UPMSP) Class 12 Model Paper ? Chittrakala (Alekhan). Last updated 10 Aug 2026.