UP Board Class 12 Book Craft Syllabus for Academic Session 2026-27
This document outlines the UP Board Class 12 Book Craft Syllabus for the academic session 2026-27. It details the structure of the examination, including the marks distribution for both the theory paper and the practical examination. The syllabus is divided into five units, covering essential aspects of book craft, art, design, and computer knowledge relevant to the subject. It also specifies the requirements for the practical exam, such as session work, chart preparation, and oral examination, providing students with a clear roadmap for their studies.
Quick info
| Board | UP Board |
|---|---|
| Class | 12 |
| Subject | Book Craft |
| Session | 2026-27 |
| Language | Hindi |
| PDF type | Syllabus |
| Duration | 06 Hours (Practical) |
| Total marks | 100 |
| Theory marks | 70 |
| Practical marks | 30 |
| Passing marks | 33 |
| Last updated | 2026-08-10 |
The examination includes a theory paper of 70 marks and a practical examination of 30 marks. A minimum of 23 marks in the theory and 10 marks in the practical exam are required to pass, totaling 33 marks.
Syllabus ? full document text
शैक्षिक सत्र-2026-27
ग्रन्थ शिल्प
(कक्षा–12)
इसमें 70 अंको का एक प्रश्नपत्र तथा 30 अंको की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। उत्तीर्ण होने हेतु लिखित परीक्षा तथा प्रयोगात्मक परीक्षा में पृथक्–पृथक 23 एवं 10 कुल 33 अंक प्राप्त करना आवश्यक है। ग्रंथ शिल्प एवं सम्बन्धित कला में जिसमें मौखिक एवं वर्ष भर का कार्य भी सम्मिलित होगा।
14 अंक
इकाई-1-
- कला और शिल्प का सम्बन्ध। ग्रन्थ शिल्प में कला का महत्व।
- ग्रन्थ शिल्प की परिभाषा, भारतीय अलंकारिक कला का इतिहास। उपयोगी कलायें एवं आकार।
- चित्रकला के तत्व तथा रंगों की संगति।
इकाई-2-
14 अंक
- आलेखन तथा उसके भेद, आलेखन के सिद्धान्त।
- सजावट के माध्यम— जैसे:– कलम तथा ब्रश की सजावट, कागज काटना या पेपर कटिंग वर्क, स्टेंसिलिंग, लकड़ी के ठप्पे तथा उनकी छपाई आलू के ठप्पे तथा उनकी छपाई, लिनोलियम के ठप्पे तथा उनकी छपाई।
इकाई-3-
14 अंक
- अबरी(नियंत्रित तथा अनियंत्रित), गोल्ड टूलिंग, स्क्रीन प्रिंटिंग।
- जिल्दसाजी की क्रियायें, जिल्दसाजी एवं उसके भेद।
- जिल्दसाजी की आवश्यक सामग्रियाँ।
14 अंक
इकाई-4-
- स्केल ड्राइंग, मपनी।
- अक्षर लिखना (हिन्दी तथा अंग्रेजी)।
- कम्प्यूटर का प्रारम्भिक ज्ञान जैसे–कम्प्यूटर के प्रकार, प्रमुख अंग, स्कैनर, माडेम, डाटमैट्रिक प्रिन्टर, लाइन प्रिन्टर, इंक जेट प्रिन्टर, लेजर प्रिन्टर आदि।
- सजिल्द पुस्तकों की सुरक्षा।
इकाई–5–
14 अंक
- समलेखीय प्रक्षेप चित्र।
- पुस्तक आवरण की रूपरेखा को कम्प्यूटर द्वारा बनाना। कम्प्यूटर द्वारा एक रंगीन तथा बहुरंगीय आवरण की डिजाइन तैयार करना।
- पुस्तकों के आवरण पर वारनिश, लैमिनेशन तथा यू0वी0 पर्त लगाकर आकर्षक बनाना।
प्रयोगात्मक
30 अंक
- सत्र कार्य-
(अ) प्रत्येक विद्यार्थी को प्रत्येक मॉडल बनाने का विवरण तैयार करना आवश्यक है। विवरण विषय अध्यापक / प्रधानाचार्य द्वारा अवलोकित होगा और प्रयोगात्मक परीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। इसके लिये बाहय परीक्षक द्वारा अंक निर्धारित किये जायेंगे।
- (ब) बनाये जाने वाले माडलों की सूची का चार्ट बनाया जाय और कक्षाओं में टांगा जाय।
- (स) प्रत्येक विद्यार्थी द्वारा विषय से सम्बन्धित एक चार्ट भी तैयार करना आवश्यक है।
(2) मौखिक परीक्षा—
प्रत्येक परीक्षक द्वारा कम से कम तीन प्रश्न प्रत्येक विद्यार्थी से पूछे जायेंगे। इसके लिये सभी अंक प्रधान परीक्षक द्वारा निर्धारित किये जायेंगे।
- प्रयोगात्मक—
वाह्य परीक्षक द्वारा एक मॉडल (जो छः घंटे में तैयार हो जाय) दिया जायेगा।
- (अ) लैटर प्रेस की छपाई में कम्पोजिंग करना एक मिनट में पाँच शब्द की रफ्तार से, प्रूफ निकालना, प्रूफ पढ़ना तथा सुधारना।
- (ब) उच्च सुन्दर मॉडल बनाना, जैसे सुन्दर चित्र मंजूषा (एलबम), बस्ते (पोर्टफोलियो)। आभूषण पेटी, श्रृंगारदान आदि।
- (स) नई या पुरानी पुस्तकों को दो भांति से पुनः बाइण्डिंग करना, जैसे पुस्तकालय वाली बाइण्डिंग और
लोचदार बाइण्डिंग जो फीते पर की गयी हो, पूरी आधी वे केवल पीठ पर कपड़ा, जिल्दसाजी वाला लगाकर जिसमें निम्नलिखित सभी तरीके शामिल हों
पुरानी पुस्तक की सिलाई को तोड़ना, सफाई करना, फटे जुजों की मरम्मत करना, रक्षक कागजों को बनाना और फीते पर सिलाई करना। पीठ पर सरेस लगाना, पीठ को गोल करना व किनारे काटना, ऊपर व नीचे के लिये दफ्ती काटना। पीठ गोल करने के लिये गोलाई बनाना। जिल्दसाजी के कपड़े से उसे मढ़ना, रक्षक कागज को ऊपर नीचे जोड़ना व सुन्दरता के साथ उसे सम्पूर्ण करना।
- (द) इसी प्रकार की सम्पूर्ण क्रिया, आधी पूरी व चौथाई प्रकार की जिल्दसाजी में व चमड़े, रैक्सीन की जिल्दसाजी में की जाय।
- (य) लेटर पैड का छापना सारी छपाई की क्रिया प्रारम्भ से अन्त तक जैसे कम्पोज करना, छापना, प्रूफ तथा शुद्ध करना, तथा हाथ के प्रूफ प्रेस द्वारा छापना या छोटे ट्रेडिल मशीन पर उसे छापना। सम्बन्धित कला
- विभिन्न प्रकार के सभी सजावट के माध्यम से मॉडलों को सजाना।
- हिन्दी व अंग्रेजी के अक्षरों को लिखना।
- मॉडलों व औजारों के चित्र खींचना।
- कम्पोज किये हुये मैटर को अलंकारिक तरीके से छपाई के लिये बनाना।
- रक्षक कागजों तथा पुस्तकों के आवरण पृष्ट को सजाना।
- सजावट के विभिन्न माध्यम द्वारा सजावट करना जिसमें लकड़ी के ठप्पे, लिनोनियम के ठप्पे व हाफ-टोन आदि शामिल हों।
टिप्पणी—
- प्रत्येक सत्र में प्रत्येक परीक्षार्थियों द्वारा कम से कम दस मॉडल अवश्य बनाये जायें और इसके अतिरिक्त प्रत्येक को कम से कम दो उच्च कोटि के सुन्दर मॉडल अपनी इच्छानुसार बनाये जायें।
- सभी मॉडलों पर सजावट का कार्य स्वयं किया जाये।
- अध्यापकों को प्रत्येक परीक्षार्थियों के कार्य के विषय में एक रिपोर्ट प्रयोगात्मक परीक्षक के लिये रखनी चाहिये।
प्रयोगात्मक परीक्षा का अंक विभाजन निम्नवत् होगाः—
अधिकतम अंक—30 न्यूनतम उत्तीर्णांक अंक—10 अंक समय –06 घण्टे
- वाह्य परीक्षक द्वारा देय- 15 अंक
- मॉडल बनाना। 03
- सजावट। 03
- प्रेस कार्य।
- (क) कम्पोजिंग। 03
- (ख) प्रूफ रीडिंग कार्य। 03
- मौखिक कार्य। 03
- आंतरिक मूल्यांकन देय- 15 अंक
- फाइल रिकॉर्ड। 04
- सत्रीय कार्य सतत् मूल्यांकन। 03
- प्रोजेक्ट कार्य एवं मौखिकी। 80
नोट— विषय अध्यापक प्रत्येक छात्र के कार्यों की एक रिपोर्ट तैयार करके वाह्य प्रयोगात्मक परीक्षक के समक्ष अवश्य प्रस्तुत करें।
पुस्तकें कोई पुस्तक निर्धारित व संस्तुत नहीं की गई है। विद्यालय के प्रधान विषय अध्यापक के परामर्श से पाठ्यक्रमानुरूप उपयुक्त पुस्तक का चयन कर लें।
व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा हेतु जो विद्यालय परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये जायेंगे, उन विद्यालयों के संबंधित विषयों के अध्यापक / प्रधानाचार्य द्वारा आन्तरिक परीक्षक के रूप में व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को पचास प्रतिशत अंक प्रदान किये जायेंगे। शेष पचास प्रतिशत अंक वाह्य परीक्षक द्वारा देय होंगे। उपचारात्मक शिक्षण हेतु चार यूनिट टेस्ट निम्नलिखित है-
- प्रथम यूनिट टेस्ट (MCQ आधारित) जुलाई द्वितीय सप्ताह 20 अंक (10 अंक ग्रीष्मावकाश गृहकार्य + 10 अंक यूनिट टेस्ट)
- द्वितीय यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक प्रश्न आधारित) अगस्त अन्तिम सप्ताह 20 अंक
- तृतीय यूनिट टेस्ट (MCQ आधारित) नवम्बर अन्तिम सप्ताह 20 अंक
- चतुर्थ यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक प्रश्न आधारित) दिसम्बर अन्तिम सप्ताह 20 अंक
नोट— उपरोक्त यूनिट टेस्ट उपचारात्मक शिक्षण के अन्तर्गत विद्यालय स्तर पर लिये जायेंगे। इनके प्राप्तांक<br>परीक्षफल में सम्मिलित नहीं किये जायेंगे।
Frequently asked questions
What is the total marks for the Class 12 Book Craft exam in UP Board for 2026-27?
The total marks for the Class 12 Book Craft exam are 100, comprising 70 marks for the theory paper and 30 marks for the practical examination.
What is the passing marks for the UP Board Class 12 Book Craft theory and practical exams?
To pass, students need to secure at least 23 marks in the theory paper and 10 marks in the practical examination, making a total of 33 marks.
How is the practical examination for Book Craft structured?
The practical examination is worth 30 marks and includes session work (model preparation, chart making), an oral examination, and a practical test where students create a model within six hours.
What topics are covered in Unit 1 of the Book Craft syllabus?
Unit 1 covers the relationship between art and craft, the importance of art in book craft, definitions, the history of Indian decorative art, useful arts, forms, and the elements of drawing and color harmony.
Does the syllabus include computer knowledge for Class 12 Book Craft?
Yes, the syllabus includes basic computer knowledge, covering types of computers, their main parts, and various printers like dot matrix, line, inkjet, and laser printers.
Are there any prescribed books for Class 12 Book Craft?
No specific books are prescribed. Students should select suitable books in consultation with their subject teacher and principal as per the syllabus.
What is the duration of the practical examination for Book Craft?
The practical examination is conducted over a duration of 6 hours.
Important topics
Topics covered
UP Board (UPMSP) Class 12 Syllabus ? Book Craft. Last updated 10 Aug 2026.