UP Board Class 11 Chemistry Syllabus 2026-27

UP Board Class 11 Syllabus 2026-27

Prepare effectively for your UP Board Class 11 Chemistry exams with the official syllabus for the 2026-27 academic session. This guide details the essential topics and structure you need to master. Explore fundamental concepts like the basic principles of chemistry, atomic structure, and the periodic classification of elements. Delve into chemical bonding, thermodynamics, and equilibrium, understanding their significance. Master redox reactions and gain a solid foundation in organic chemistry, including its basic principles and hydrocarbons. The syllabus clearly outlines the distribution of marks across all units, providing a roadmap for your studies. It also details the format for both theory and practical examinations, ensuring you are well-prepared for every aspect of your assessment.

Read online

Read page by page below. Official UP Board PDF — no download button on this page.

Loading document …
Page of
Loading page …

Quick info

BoardUP Board
Class11
SubjectChemistry
Session2026-27
LanguageHindi
PDF typeSyllabus
Exam typeAnnual
Duration3 Hours
Total marks100
Theory marks70
Practical marks30
Last updated2026-08-10

The exam will consist of a 70-mark theory paper lasting 3 hours and a 30-mark practical examination.

Syllabus ? full document text

शैक्षिक सत्र-2026-27 विषय–रसायन विज्ञान

कक्षा-11

प्रश्न पत्र बनाने की योजना

  1. बहुविकल्पीय क, ख, ग, घ, ङ, च 1×6 06
  2. क, ख, ग, घ (प्रत्येक प्रश्न 2 अक) <math>2\times4</math> 80
  3. क, ख, ग, घ (प्रत्येक प्रश्न 2 अक) <math>2\times4</math> 80
  4. क, ख, ग, घ (प्रत्येक प्रश्न ३ अक) <math>3\times4</math> 12
  5. क, ख, ग, घ (प्रत्येक प्रश्न ४ अक) <math>4\times4</math> 16
  6. क, ख (प्रत्येक प्रश्न 5 अक) 5×2 10
  7. क, ख (प्रत्येक प्रश्न 5 अक) 5×2 10

नोट:- कम से कम 08 अंक के आंकिक प्रश्न पूछे जाऍ-

इकाई शीर्षक अंक

  1. रसायन विज्ञान की कुछ मूल अवधारणाएं 07
  2. परमाणु की संरचना 80
  3. तत्त्वों का वर्गीकरण और गुणधर्मों में आवर्तिता 07
  4. रासायनिक आबंधन तथा आण्विक संरचना 07
  5. ऊष्मागतिकी 06
  6. साम्यावस्था 80
  7. अपचयोपचय अभिकियायें(रेडाक्स अभिक्रिया) 07
  8. कार्बनिक रसायन : कुछ मूलभूत सिद्धान्त तथा तकनीके 10
  9. हाइड्रोकार्बन 10 70

नोट:-इसमें 70 अंकों का एक प्रश्न पत्र 3 घण्टे का होगा एवं 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। इकाई 1-रसायन विज्ञान की कुछ मूल अवधारणायें 07 अंक

सामान्य परिचय— रसायन विषय का महत्व और विस्तार, द्रव्य की कणिक प्रकृति तक ऐतिहासिक पहुंच, रासायनिक संयोजन के नियम, डाल्टन का परमाणु सिद्धान्त, तत्व, परमाणु और अणु की अवधारणा। परमाण्विक, आण्विक द्रव्यमान, मोल की अवधारणा और मोलर द्रव्यमान-प्रतिशत संघटन, मूलानुपाती एवं आण्विक-सूत्र, रासायनिक अभिक्रियायें, स्टॉइकियोमिट्री और उस पर आधारित गणनायें। इकाई 2 – परमाणु की संरचना 08 अंक

इलेक्ट्रॉन, प्रोटान और न्यूट्रॉन की खोज, परमाणु क्रमाँक, समस्थानिक और समभारिक, थॉमसन का मॉडल और इसकी सीमायें, रदरफोर्ड का मॉडल और इसकी सीमायें, बोर मॉडल और इसकी सीमायें, कोशों एवं उपकोशों की अवधारणा, द्रव्य एवं प्रकाश की द्वैत प्रकृति, दे ब्रॉग्ली सम्बन्ध, हाइजेनबर्ग का अनिश्चितता सिद्धान्त, कक्षकों की अवधारणा, क्वान्टम संख्याए s, p और d कक्षकों की आकृतियाँ, कक्षकों में इलेक्ट्रॉन भरने के नियम–आफबाऊ नियम, पाउली अपवर्जन नियम तथा हुन्ड का नियम, परमाणुओं का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, अर्द्धभरित और पूर्ण भरित कक्षकों का स्थायित्व।

इकाई 3 – तत्वों का वर्गीकरण और गुणधर्मी में आवर्तिता

07 अंक

वर्गीकरण की सार्थकता, आवर्त सारणी के विकास का संक्षिप्त इतिहास, आधुनिक आवर्त नियम तथा आर्वत सारणी का वर्तमान स्वरूप, तत्वों के गुणधर्मों की आवर्ती प्रवृति–परमाणु त्रिज्यायें, आयनी त्रिज्यायें, अक्रिय गैस त्रिज्यायें, आयनन एन्थेल्पी, इलेक्ट्रॉन लिख्य एन्थेल्पी, विद्युत ऋणात्मकता, संयोजकता, 100 से अधिक परमाण् क्रमांक वाले तत्वों का नामकरण।

इकाई 4 – रासायनिक आबंधन तथा आण्विक संरचना

07 अंक

संयोजकता–इलेक्ट्रॉन, आयनिक आबंध, सहसंयोजक आबंध, आबंध प्राचल लुइस संरचना, सहसंयोजक आबंध का ध्रुवीय गुण, आयनिक आबंध का सहसंयोजक गुण, संयोजकता आबंध सिद्धान्त, अनुनाद, सहसंयोजक अणुओं की ज्यामिति, VSEPR सिद्धान्त s, p तथा d कक्षकों और कुछ सामान्य अणुओं की आकृतियों को सिम्मिलित करते हुए

संकरण की अवधारणा, समनाभिकीय द्विपरमाणुक अणुओं के आबंधन का आण्विक कक्षक सिद्धान्त (केवल गुणात्मक परिचय), हाइड्रोजन आबंध।

इकाई 5 – ऊष्मागतिकी 06 अंक

निकाय की अवधारणा, निकाय के प्रकार, परिवेश, कार्य, ऊष्मा, ऊर्जा, विस्तीर्ण तथा गहन गुण, अवस्था फलन। ऊष्मागतिकी का प्रथम नियम<math>-</math> आन्तरिक ऊर्जा और एन्थैल्पी (H), ऊष्माधारिता, विशिष्ट ऊष्मा, <math>\Delta U</math> तथा <math>\Delta H</math> का मापन, हेस का स्थिर ऊष्मा संकलन नियम, एन्थैल्पी–आबंध वियोजन, संभवन (विरचन), दहन, कणीकरण, ऊर्ध्वपातन, प्रावस्था रूपान्तरण, आयनन तथा विलयन,तनुता ऊष्मा।

एन्ट्रापी का अवस्था फलन की भाँति परिचय, स्वतः प्रवर्तित और स्वतः अप्रवर्तित प्रक्रमों के लिये मुक्त ऊर्जा परिवर्तन, साम्य, साम्यावस्था हेतु मानदण्ड, ऊष्मागतिकी का द्वितीय तथा तृतीय नियम। (संक्षिप्त परिचय)

इकाई 6 – साम्यावस्था 08 अंक

भौतिकी और रासायनिक प्रक्रमों में साम्य, साम्य की गतिक प्रकृति, द्रव्यानुपाती क्रिया का नियम, साम्य स्थिराँक, साम्य को प्रभावित करने वाले कारक, लॉ शातैलिए का सिद्धान्त, आयनिक साम्य-अम्लों एवं क्षारकों का आयनन, प्रबल और दुर्बल वैद्युत् अपघट्य, आयनन की मात्रा, बहुक्षारकी अम्लों का आयनन, अम्लीय शक्ति, <math>pH</math> की अवधारणा, हेन्डरसन समीकरण, लवणों का जलीय अपघटन (प्रारम्भिक विचार) बफर विलयन, विलेयता गुणनफल, समआयन प्रभाव उदाहरण सहित।

इकाई ७ – अपचयोपचय अभिकियायें (रेडाक्स अभिक्रिया) 07 अंक

आक्सीकरण और अपचयन की अवधारणा, आक्सीकरण अपचयन अभिक्रियायें, आक्सीकरण संख्या, आक्सीकरण अपचयन अभिक्रियाओं की रासायनिक समीकरण को संतुलित करना (इलेक्ट्रॉन संख्या एवं आक्सीकरण संख्या के आधार पर) रेडाक्स अभिक्रियाओं के अनुप्रयोग।

इकाई 8 – कार्बनिक रसायन-कुछ मूल सिद्धान्त और तकनीकें 10 अंक

सामान्य परिचय, कार्बनिक यौगिकों का शोधन, गुणात्मक और मात्रात्मक विश्लेषण की विधियाँ, वर्गीकरण और कार्बनिक यौगिकों की IUPAC नाम पद्धति। सहसंयोजक बन्ध में इलेक्ट्रॉनिक विस्थापन-प्रेरणिक प्रभाव, इलेक्ट्रोमेरिक प्रभाव, अनुनाद और अति संयुग्मन।

सहसंयोजक आबंध का सम और विषम विदलन-मुक्त मूलक, कार्बोनियम आयन, कार्बनायन, इलेक्ट्रान स्नेही तथा नाभिक रनेही, कार्बनिक अभिक्रियाओं की क्रियाविधि।

इकाई 9 – हाइड्रोकार्बन 10 अंक

हाइड्रोकार्बनों का वर्गीकरण-

एल्केन— नाम पद्धति, समावयवता, संरूपण (केवल एथेन), भौतिक गुणधर्म, रासायनिक अभिक्रियायें, (हैलोजेनीकरण की मुक्त मूलक क्रियाविधि सहित) दहन और ताप अपघटन।

एल्कीन— नाम पद्धति, द्विक आबंध की संरचना (एथीन) ज्यामितीय समावयवता, भौतिक गुणधर्म, विरचन की विधियाँ, रासायनिक अभिक्रियायें–हाइड्रोजन, हैलोजन, जल और हाइड्रोजन हैलाइड (मार्कोनीकॉफ के योग का नियम और पराक्साइड प्रभाव) का योग, ओजोनीकरण, आक्सीकरण, इलेक्ट्रान स्नेहीं योग की क्रियाविधि।

एल्काइन— नाम पद्धति, त्रिक आबंध की संरचना (एथाइन), भौतिक गुणधर्म, विरचन की विधियाँ, रासायनिक अभिक्रियायें— ऐल्काइनों की अम्लीय प्रकृति, हाइड्रोजन, हैलोजेन, हाइड्रोजन हैलाइड तथा जल के साथ योगात्मक अभिक्रियायें। ऐरोमैटिक हाइड्रोकार्बन-परिचय, IUPAC नाम पद्धति, बेन्जीन- अनुनाद, एरोमैटिकता, रासायनिक गुण-धर्म, इलेक्ट्रॉनस्नेही प्रतिस्थापन की क्रियाविधि, नाइट्रेशन, सल्फोनेशन, हैलोजेनीकरण, फ्रीडल क्राफ्ट अभिक्रिया, ऐल्किलन एवं ऐसीटिलन, एकल प्रतिस्थापित बेन्जीन में क्रियात्मक समूह का निर्देशात्मक प्रभाव, कैंसरजनीयता और विषाक्तता।

रसायन विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा

कक्षा-11 (प्रायोगिक कार्य)

परीक्षा की मूल्यांकन योजना पूर्णांक

विषय वस्तु आधारित प्रयोग (1–4 तक) 04

2 आयतनमितीय विश्लेषण (5) 80

3 गुणात्मक विश्लेषण (6)

  • (क) लवण विश्लेषण 06
  • (ख) कार्बनिक योगिकों में तत्व का विश्लेषण 02

4 कक्षा रिकार्ड तथा प्रोजेक्ट कार्य 05

5 मौखिक परीक्षा 05 30

  1. मूलभूत प्रयोगशाला तकनीकें जैसे-
  2. ग्लास नली या छड़ को काटना
  1. ग्लास नली को मोड़ना
  2. ग्लास नली से ग्लास जैट बनाना
  3. कार्क में छेद करना
  4. रासायनिक पदार्थों का शोधन एवं लक्षण जैसे
  5. कार्बनिक पदार्थों के गलनांक बिन्दु ज्ञात करना
  6. कार्बनिक पदार्थों के क्वथनांक बिन्दु ज्ञात करना
  7. निम्न में से किसी एक अशुद्ध प्रतिदर्श से क्रिस्टलन विधि द्वारा शुद्ध रूप में प्राप्त करना – फिटकरी, कापर सल्फेट, बेन्जोइक अम्ल
  8. pH परिवर्तन से सम्बंधित प्रयोग

(कं) निम्न प्रयोगों में से कोई एक –

फलों के रस, अम्लों, क्षारकों और लवणों की विभिन्न ज्ञात सान्द्रताओं के विलयनों का pH

पत्र अथवा सार्वत्रिक सूचक द्वारा pH ज्ञात करना।

समान सान्द्रण वाले प्रबल एवं दुर्बल अम्लों के विलयनों के pH मानों की तुलना करना।

सार्वत्रिक सूचक का प्रयोग करते हुए प्रबल अम्ल का प्रबल क्षार के साथ अनुमापन करने में

pH परिवर्तन का अध्ययन करना।

  • (ख) दुर्बल अम्लों एवं दुर्बल क्षारों के लिए समआयन प्रभाव के द्वारा <math>pH</math> मान परिवर्तन का अध्ययन करना।
  1. रासायनिक साम्य

निम्न में से कोई एक प्रयोग करना है –

  1. फेरिक तथा थायो साइनेट आयनों वाले विलयनों की सान्द्रताओं में परिवर्तन (कमी या वृद्धि) करते हुए फेरिक आयनों तथा थायो साइनेट आयनों के मध्य साम्य में विस्थापन का अध्ययन करना।
  2. क्लोराइड आयन तथा हाइड्रेटेड कोबाल्ट आयन <math>\left[\mathrm{Co}(\mathrm{H_2O})_6\right]^{3+}</math> वाले विलयनों की सान्द्रताओं में परिवर्तन करते हुए विलयनों के मध्य साम्य विस्थापन का अध्ययन करना।

(5) मात्रात्मक निर्धारण

रासायनिक तुला का उपयोग करना सीखना

आक्सेलिक अम्ल का मानक विलयन तैयार करना

आक्सेलिक अम्ल के मानक विलयन के विरूद्ध अनुमापन द्वारा दिये गए अज्ञात सान्द्रण वाले सोडियम हाइड्रोक्साइड विलयन की सान्द्रता ज्ञात करना।

सोडियम कार्बोनेट विलयन का मानक विलयन तैयार करना

सोडियम कार्बोनेट के मानक विलयन के विरूद्ध अनुमापन द्वारा दिए गए अज्ञात हाइड्रोक्लोरिक अम्ल विलयन की सान्द्रता ज्ञात करना।

  1. गुणात्मक विश्लेषण -

(कं) दिए गए लवण में एक धनायन तथा एक ऋणायन का निरीक्षण करना –

धनायन – (क्षारकीय मूलक) – <math>Pb^{2+}</math>, <math>Cu^{2+}</math>, <math>As^{3+}</math>, <math>Al^{3+}</math>, <math>Fe^{3+}</math>, <math>Mn^{2+}</math>, <math>Ni^{2+}</math>, <math>Zn^{2+}</math>, <math>Co^{2+}</math>,

Ca<sup>2+</sup>, Sr<sup>2+</sup>, Ba<sup>2+</sup>, Mg<sup>2+</sup>, NH<sub>4</sub><sup>+</sup> ऋणायन – (अम्लीय मूलक) –

<math>CO_3^{2-}</math>, <math>S^{2-}</math>, <math>SO_3^{2-}</math>, <math>SO_4^{2-}</math>, <math>NO_2^-</math>, <math>NO_3^-</math>, <math>Cl^-</math>, <math>Br^-</math>, <math>I^-</math>, <math>PO_4^{3-}</math>, <math>C_2O_4^{2-}</math>, <math>CH_3COO^-</math>

(नोट – अघुलनशील लवण न दिये जायें)

(ख)कार्बनिक योगिकों में नाइट्रोजन, सल्फर, क्लोरीन, तत्वों का परीक्षण करना।

प्रोजेक्ट्स–

प्रयोगशाला तथा अन्य स्रोतों पर आधारित प्रयोग-परीक्षणों का वैज्ञानिक अन्वेषण करना तथा सीखना।

सुझाये गए कुछ प्रोजेक्ट्स-

दूषित जल में सल्फाइड आयनों का परीक्षण करते हुए बैक्टीरियाओं (रोगाणुओं) का पता लगाना।

जल की शुद्धिकरण की विधियों का अध्ययन करना।

जल की कठोरता, तथा क्लोराइड, फ्लोराइड और लौह आयनों का परीक्षण करना तथा अनुमति सीमा से परे क्षेत्रीय बदलाव के तहत पेयजल में इनकी उपस्थिति का पता लगाना।

<math>\triangleright</math> विभिन्न कपड़ा धोने वाले साबुनों की झाग उत्पन्न करने की शक्ति तथा इन पर सोडियम कार्बोनेट की मात्रा डालने पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करना।

चाय की पत्ती के विभिन्न प्रतिदर्शों में अम्लीयता का अध्ययन करना।

विभिन्न द्रवों के वाष्पन की दर ज्ञात करना।

रेशों की तन्य शक्ति पर अम्ल एवं क्षारों के प्रभाव का अध्ययन करना।

फलों एवं सिब्जियों के रसों का विश्लेषण कर उनकी अम्लीयता का पता लगाना।

(नोट:- दस कालखण्डों के बराबर समय लेने वाली किसी अन्य प्रोजेक्ट को भी शिक्षक का अनुमोदन प्राप्त होने पर चुना जा सकता है।)

उपचारात्मक शिक्षण हेतु चार यूनिट टेस्ट निम्नलिखित है-

  1. प्रथम यूनिट टेस्ट (MCQ आधारित) जुलाई द्वितीय सप्ताह 20 अंक

(10 अंक ग्रीष्मावकाश गृहकार्य + 10 अंक यूनिट टेस्ट)

  1. द्वितीय यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक प्रश्न आधारित) अगस्त अन्तिम सप्ताह 20 अंक
  2. तृतीय यूनिट टेस्ट (MCQ आधारित) नवम्बर अन्तिम सप्ताह 20 अंक
  1. चतुर्थ यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक प्रश्न आधारित) दिसम्बर अन्तिम सप्ताह 20 अंक

नोट- उपरोक्त यूनिट टेस्ट उपचारात्मक शिक्षण के अन्तर्गत विद्यालय स्तर पर लिये जायेंगे। इनके प्राप्तांक परीक्षफल में सम्मिलित नहीं किये जायेंगे।

Frequently asked questions

What is the total marks for Class 11 Chemistry exam in UP Board for 2026-27?

The total marks for the Class 11 Chemistry exam in UP Board for the 2026-27 session is 100, with 70 marks for the theory paper and 30 marks for the practical examination.

What is the duration of the Class 11 Chemistry theory paper?

The duration of the Class 11 Chemistry theory paper is 3 hours.

Which units carry the highest marks in the Class 11 Chemistry syllabus?

Units like 'Atomic Structure' (परमाणु की संरचना) and 'Equilibrium' (साम्यावस्था) carry 8 marks each, while 'Organic Chemistry: Some Basic Principles and Techniques' (कार्बनिक रसायन: कुछ मूलभूत सिद्धान्त तथा तकनीके) and 'Hydrocarbons' (हाइड्रोकार्बन) carry 10 marks each.

Are there any specific instructions regarding numerical questions?

Yes, the syllabus notes that at least 08 marks will be allocated for numerical questions (आंकिक प्रश्न).

What are the main topics covered in the Class 11 Chemistry syllabus?

The syllabus covers topics such as Basic Concepts of Chemistry, Atomic Structure, Classification of Elements and Periodicity in Properties, Chemical Bonding and Molecular Structure, Thermodynamics, Equilibrium, Redox Reactions, Organic Chemistry: Some Basic Principles and Techniques, and Hydrocarbons.

What does the practical examination for Class 11 Chemistry include?

The practical examination includes experiments related to basic laboratory techniques, volumetric analysis, qualitative analysis (salt analysis and elemental analysis of organic compounds), record keeping, project work, and viva voce.

What is the weightage of practicals in the Class 11 Chemistry exam?

The practical examination carries a total of 30 marks.

Important topics

रसायन विज्ञान की कुछ मूल अवधारणाएं परमाणु की संरचना रासायनिक आबंधन तथा आण्विक संरचना साम्यावस्था कार्बनिक रसायन : कुछ मूलभूत सिद्धान्त तथा तकनीके हाइड्रोकार्बन ऊष्मागतिकी अपचयोपचय अभिकियायें(रेडाक्स अभिक्रिया)

Topics covered

रसायन विज्ञान की कुछ मूल अवधारणाएं परमाणु की संरचना तत्त्वों का वर्गीकरण और गुणधर्मों में आवर्तिता रासायनिक आबंधन तथा आण्विक संरचना ऊष्मागतिकी साम्यावस्था अपचयोपचय अभिकियायें(रेडाक्स अभिक्रिया) कार्बनिक रसायन : कुछ मूलभूत सिद्धान्त तथा तकनीके हाइड्रोकार्बन रसायन विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा

UP Board (UPMSP) Class 11 Syllabus ? Chemistry. Last updated 10 Aug 2026.