UP Board Class 10 Science Syllabus for Academic Session 2026-27

UP Board Class 10 Syllabus 2026-27

Prepare effectively for the UP Board Class 10 Science examination with the official syllabus for the 2026-27 academic session. This curriculum guides students through essential topics, ensuring a thorough understanding of key scientific concepts. The examination structure allocates 70 marks to the theory paper and 30 marks to practical work, totaling 100 marks. The syllabus is organized into five core units: Chemical Substances—Nature and Behaviour, The World of Living, Natural Phenomena, Effects of Electricity, and Natural Resources. Each unit carries specific weightage, allowing students to focus their studies strategically. Mastering this syllabus is crucial for achieving success in the UP Board Class 10 Science exams. Students will gain a solid foundation in physics, chemistry, and biology, preparing them for future academic pursuits.

Read online

Read page by page below. Official UP Board PDF — no download button on this page.

Loading document …
Page of
Loading page …

Quick info

BoardUP Board
Class10
SubjectScience
Session2026-27
LanguageHindi
PDF typeSyllabus
Total marks100
Theory marks70
Practical marks30
Passing marks33
Last updated2026-08-10

The examination consists of a written test of 70 marks and a practical examination of 30 marks. The minimum passing marks are 33.

Syllabus ? full document text

शैक्षिक सत्र-2026-27 विषय-विज्ञान

कक्षा-10

इसमें 70 अंक की लिखित परीक्षा एवं 30 अंक की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। न्यूनतम उत्तीर्णांक 23 एवं 10 कुल 33 अंक है।

पूर्णाक 70

क्र0 इकाई अंक

सं0 1 रासायनिक पदार्थ— प्रकृति एवं व्यवहार 20

2 जैव जगत 20

3 प्राकृतिक घटनायें 12

4 विद्युत का प्रभाव 13

5 प्राकृतिक संसाधन 05

योग 70

प्रयोगात्मक परीक्षा 30

कुल योग 100

इकाई-1 रासायनिक पदार्थ- प्रकृति एवं व्यवहार 20 अंक

  1. रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण— संतुलित रासायनिक समीकरण, संतुलित रासायनिक

समीकरण का तात्पर्य, संतुलित रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार-संयोजन अभिक्रिया, अपघटन (वियोजन) अभिक्रिया, विस्थापन अभिक्रिया, द्विविस्थापन अभिक्रिया, अवक्षेपण अभिक्रिया, उदासीनीकरण, उपचयन तथा अपचयन अभिक्रिया।

  1. अम्ल, क्षार एवं लवण<math>-</math> <math>H^+</math> तथा <math>OH^-</math> आयनों के आधार पर अम्ल, क्षार तथा लवण की

परिभाषाएँ, सामान्य गुणधर्म, उदाहरण तथा उपयोग, pH पैमाना की अवधारणा, (लघुगणक से सम्बन्धित परिभाषा आवश्यक नहीं) दैनिक जीवन में pH का महत्त्व, सोडियम हाइड्राक्साइड, विरंजक चूर्ण, बेकिंग सोडा, धावन सोडा, प्लास्टर ऑफ पेरिस के निर्माण की विधि तथा उपयोग।

  1. धातु एवं अधातु— धातु तथा अधातुओं के गुणधर्म, आयनिक यौगिकों का निर्माण तथा गुणधर्म;

सक्रियता श्रेणी, धातुकर्म की आधारभूत विधियाँ, संक्षारण तथा उसका निवारण।

  1. कार्बन एवं उसके यौगिक- कार्बनिक यौगिकों में सहसंयोजी आबंध, कार्बन की सर्वतोमुखी

प्रकृति, समजातीय श्रेणी, प्रकार्यात्मक समूह वाले कार्बनिक यौगिकों (हैलोजन, एल्कोहल, कीटोन, एल्डिहाइड, एल्केन, एल्काईन) की नामपद्धति, संतृप्त तथा असंतृप्त हाइड्रोकार्बन में अंतर, कार्बनिक यौगिकों के रासायनिक गुणधर्म (दहन, आक्सीकरण, संकलन, प्रतिस्थापन अभिक्रिया), एथेनाल तथा एथेनोइक अम्ल (केवल गुणधर्म तथा उपयोग), साबुन और अपमार्जक।

इकाई-2 जैव जगत

20 अंक

  1. जैव प्रक्रम – 'सजीव' पौधों तथा जन्तुओं में पोषण, श्वसन, परिवहन तथा उत्सर्जन की मूलभूत अवधारणा।
  2. नियंत्रण एवं समन्वय— पौधों में दिशिक गति, पादप हार्मीनों का परिचय, जन्तुओं में नियंत्रण एवं समन्वय, तंत्रिका तंत्र–ऐच्छिक पेशियाँ तथा अनैच्छिक पेशियाँ, प्रतिवर्ती क्रिया, रासायनिक समन्वय– जन्तुओं में हार्मीन।
  3. जीव जनन कैसे करते हैं?— जन्तुओं तथा पौधों में प्रजनन (लैंगिक तथा अलैंगिक) प्रजनन स्वास्थ्य– आवश्यकताएँ तथा परिवार नियोजन की विधियाँ, सुरक्षित यौन एवं HIV/AIDS, प्रसूति एवं जनन स्वास्थ्य।
  4. आनुवंशिकता— आनुवंशिकता; मेंडल का योगदान — लक्षणों की वंशागति के नियम, लिंग निर्धारण (संक्षिप्त परिचय)

इकाई-3ः प्राकृतिक घटनायें 12 अंक

  1. प्रकाश-परावर्तन तथा अपवर्तन- वक्रपृष्ठ द्वारा प्रकाश का परावर्तन, गोलीय दर्पणों द्वारा

प्रतिबिम्ब बनना, वक्रता केन्द्र, मुख्य अक्ष, मुख्य फोकस, फोकस दूरी, दर्पण सूत्र (निगमन नहीं), आवर्धन। अपवर्तन—

अपवर्तन के नियम, अपवर्तनांक, गोलीय लेंसों द्वारा अपवर्तन, गोलीय लेंसों द्वारा प्रतिबिम्ब का बनना, लेंसों द्वारा प्रतिबिम्ब बनाने के नियम लेन्स सूत्र (व्युत्पत्ति आवश्यक नही), आवर्धन, लेंस की क्षमता।

  1. मानव नेत्र तथा रंग बिरंगा संसार— मानव नेत्र में लेंस का कार्य, दृष्टि दोष एवं निवारण गोलीय दर्पण तथा लेंसों का अनुप्रयोग।

प्रिज्म द्वारा प्रकाश का अपवर्तन, प्रकाश का विक्षेपण, प्रकाश का प्रकीर्णन दैनिक जीवन में अनुप्रयोग।

इकाई-4 : विद्युत का प्रभाव

13 अंक

  1. विद्युत— विद्युत धारा, विभवांतर तथा विद्युत धारा, ओम का नियम, प्रतिरोध, प्रतिरोधकता,

कारक जिन पर किसी चालक का प्रतिरोध निर्भर करता है। प्रतिरोधों का संयोजन (श्रेणी क्रम, समान्तर क्रम) एवं दैनिक जीवन में इसका उपयोग, विद्युत धारा का ऊष्मीय प्रभाव तथा दैनिक जीवन में उपयोग, विद्युत शक्ति, P, V, I तथा R में अंतर्सम्बन्ध।

  1. विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव— चुम्बकीय क्षेत्र, क्षेत्र रेखाएँ, किसी विद्युत धारावाही चालक

के कारण चुम्बकीय क्षेत्र, परिनालिका में प्रवाहित विद्युत धारा के कारण चुम्बकीय क्षेत्र, चुम्बकीय क्षेत्र में किसी विद्युत धारावाही चालक का बल, फ्लेमिंग का बाँए हाथ का नियम, घरेलू विद्युत परिपथ, दक्षिण हस्त अंगुष्ट नियम, विद्युत धारावाही वृत्ताकार पाश के कारण चुम्बकीय क्षेत्र। इकाई–5 प्राकृतिक संसाधन 05 अंक

  1. हमारा पर्यावरण— पारितंत्र, पर्यावरणीय समस्याएँ, ओजोन परत का अपक्षयन, अपशिष्ट उत्पादन तथा निवारण, जैवनिम्नीकरणीय तथा अजैवनिम्नीकरणीय पदार्थ।

प्रयोगात्मक

कक्षा—10 में प्रयोगात्मक परीक्षा 30 अंकों की होगी जिसके अन्तर्गत 15 अंक की परीक्षा बाह्य परीक्षक द्वारा तथा 15 अंक की परीक्षा आंतरिक परीक्षक द्वारा ली जायेगी।

बाह्य परीक्षक हेतु-

  1. तीन प्रयोग (भौतिक / रसायन / जीव विज्ञान, प्रत्येक से एक) भौतिक विज्ञान _ 04 अंक रसायन विज्ञान — 04 अंक जीव विज्ञान — 04 अंक
  1. मौखिकी 03 अंक कुल योग _ 15 अंक

आंतरिक परीक्षक हेतु—

  1. प्रोजेक्ट कार्य _ 09 अंक

(भौतिक विज्ञान / रसायन विज्ञान / जीव विज्ञान, प्रत्येक से एक प्रोजेक्ट कार्य)

  1. सत्रीय कार्य - 06 अंक कुल योग — 15 अंक

प्रयोगात्मक कार्यों की सूची

  1. pH पेपर/सार्वत्रिक सूचक (Universal Indicator) का प्रयोग करके निम्नलिखित नमूनों (प्रतिदर्श) का pH ज्ञात करना।—
  1. तनु HCl
  2. तनु NaOH विलयन
  3. तनु एथेनोइक एसिड विलयन
  4. नींबू का रस
  5. जल
  6. तनु सोडियम बाई कार्बोनेट विलयन

अम्ल तथा क्षार के गुणों का अध्ययन, HCl तथा NaOH को निम्न के साथ अभिक्रिया कराके-

  1. लिटमस विलयन (नीला/लाल)
  2. जिंक धात्
  3. ठोस सोडियम कार्बोनेट
  4. निम्न अभिक्रियाओं का निष्पादन तथा अवलोकन करना तथा निम्नांकित वर्गों में वर्गीकृत करना—
  5. संयोजन अभिक्रिया
  6. विघटन अभिक्रिया
  7. विस्थापन अभिक्रिया
  8. द्विविस्थापन अभिक्रिया
  9. चूना पानी में जल की क्रिया
  10. फेरस सल्फेट क्रिस्टल को गर्म करने की क्रिया
  11. कापर सल्फेट विलयन में लौह कील डालने पर
  12. सोडियम सल्फेट तथा बेरियम क्लोराइड के मध्य अभिक्रिया

अथवा

  1. Zn, Fe, Cu तथा Al धातुओं का निम्नलिखित लवण विलयनों से अभिक्रिया का निरीक्षण करना—
  2. <math>ZnSO_4</math> (aq)
  3. <math>FeSO_4</math> (aq)
  4. <math>CuSO_4</math> (aq)
  5. <math>Al_2 (SO_4)_3 (aq)</math>

उपरोक्त से प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर Zn, Fe, Cu तथा Al धातुओं को अभिक्रिया की कोटि के मान के अनुसार घटते क्रम में व्यवस्थित करना।

  1. किसी प्रतिरोधक में प्रवाहित विद्युत धारा (I) पर विभवांतर का आश्रित होने का अध्ययन एवं प्रतिरोध ज्ञात करना तथा V और I के मध्य ग्राफ प्रदर्शित करना।
  2. श्रेणी तथा समानान्तर क्रमों में प्रतिरोधों के संयोजन का तुल्य प्रतिरोध ज्ञात करना।
  3. पत्ती में स्टोमेटा की अस्थाई स्लाइड तैयार करना।
  4. श्वसन में कार्बन डाई आक्साइड निकलने की क्रिया को प्रयोग द्वारा प्रदर्शित करना।
  5. एसिटिक एसिड (एथेनाइक अम्ल) के निम्नलिखित गुणों का अध्ययन करना—
  6. गंध
  7. जल में विलयता
  8. लिटमस पर प्रभाव
  9. सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट से अभिक्रिया
  10. मृदु तथा कठोर जल में साबुन के नमूनों के निर्मलीकरण का तुलनात्मक अध्ययन करना।
  11. निम्न की फोकस दूरी ज्ञात करना—
  12. अवतल दर्पण
  13. उत्तल लेंस

दूरस्थ वस्तु का प्रतिबिम्ब ज्ञात करना।

  1. काँच के आयताकार स्लैब से गुजरने वाली प्रकाश किरण के विभिन्न आपतन कोणों के लिए प्रकाश किरण का पथ ज्ञात करना। आपतन कोण, अपवर्तन कोण, निर्गत कोण ज्ञात करना तथा परिणाम की समीक्षा करना।
  2. तैयार स्लाइड की सहायता से (a) अमीबा में द्विविखण्डन (b) यीस्ट में मुकुलन का अध्ययन करना।
  3. काँच के प्रिज्म द्वारा प्रकाश किरणों का मार्ग अनुरेखण करना।
  4. किसी द्विबीजपत्री (मटर, चना, राजमा, बीन्स) के भ्रूण के विभिन्न भागों का अध्ययन करना।
  5. दिये गये चुम्बक का चुम्बकीय बल रेखाएँ खींचना।

प्रोजेक्ट कार्य की सूची

09 अंक

नोट:- दिये गये प्रोजेक्ट सूची में से कोई तीन प्रोजेक्ट छात्रों से तैयार करायें। प्रत्येक खण्डों (भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान) में से एक–एक प्रोजेक्ट कार्य व प्रोजेक्ट फाइल तैयार कराना अनिवार्य होगा। शिक्षक विषय से सम्बन्धित अन्य प्रोजेक्ट कार्य अपने स्तर से भी दे सकते हैं। तीनों प्रोजेक्ट का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर आन्तरिक होगा।

  1. pH पेपर/सार्वत्रिक सूचक का प्रयोग कर निम्नलिखित प्राकृतिक उत्पादों के pH मान एवं अम्लीय व क्षारीय विलयन में रंग परिवर्तन का अध्ययन करना:--
  2. नींबू का रस (2) चुकन्दर का रस (3) पत्ता गोभी का रस
  3. उबले हुए मटर का पानी (5) गुलाब की पंखुड़ियों का रस
  4. रासायनिक उद्यान (केमिकल गार्डेन) बनानाः— (काँच का जार, बालू वाटर-ग्लास विलयन, काँपर सल्फेट, कोबाल्ट सल्फेट या मैंगनीज सल्फेट के क्रिस्टल)
  5. विभिन्न अम्ल–क्षार उदासीनीकरण अभिक्रियाओं में उत्पन्न ऊष्मा का प्रायोगिक प्रेक्षण कर तुलनात्मक अध्ययन करना :-- (बीकर, मापन फ्लास्क, थर्मामीटर, अम्ल और क्षार के मोलर विलयन, प्लास्टिक, कॉपी, कप आदि)।
  6. मैडम क्यूरी व्यक्तित्व एवं कृतित्व।

(चित्र, जीवन परिचय, शिक्षा–दीक्षा, आविष्कार एवं नोबेल पुरस्कार)

  1. विद्युत घण्टी का मॉडल तैयार करना तथा निहित वैज्ञानिक सिद्धान्तों का अध्ययन करना।
  2. बहुरूपदर्शी (Kaleidoscope) का मॉडल तैयार करना।
  3. प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिकों का व्यक्तित्व एवं विज्ञान में उनके योगदान को सूचीबद्ध करके उनका विस्तृत अध्ययन करना।
  4. आवश्यक परिपथ का आरेख देते हुए विद्युत क्विज बोर्ड का मॉडल तैयार करना।
  5. मनोरंजन में विज्ञान की भूमिका का सचित्र अध्ययन।
  6. दर्पण व लेन्स से बने प्रतिबिम्ब की प्रकृति, स्थिति तथा साइज में परिवर्तन का परीक्षण कर सारणीबद्ध करना।
  7. एक द्विलिंगी पुष्प जैसे-गुड़हल व सरसों के विभिन्न भागों (वाह्य दल, दल, पुमंग, जायांग) का अध्ययन एवं उसमें होने वाले परागण की जानकारी प्राप्त करना।
  8. मनुष्य की हृदय की संरचना का मॉडल तैयार करना।
  9. सेम तथा मक्का के बीच (भीगे हुये) की सहायता से बीज की संरचना एवं अंकुरण का अध्ययन करना।
  10. विभिन्न प्रकार के पौधों का संग्रह कर हरबेरियम तैयार करना।
  11. बिना मिट्टी के पौधे उगाना— प्रयोग एवं प्रेक्षण के आधार पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करना।
  12. पेट्रोल एवं डीजल से उत्पन्न वायु प्रदूषण का अध्ययन एवं इसके कम करने के लिए C.N.G. (सी०एन०जी०) का प्रयोग।
  13. प्लास्टिक व पॉलीथीन का दैनिक जीवन में महत्व एवं पर्यावरण प्रदूषण में भूमिका।
  14. आपके शहर में बढ़ते हुए शोर का कारण एवं हानिकारक प्रभावों का सचित्र अध्ययन। उपचारात्मक शिक्षण हेतु चार यूनिट टेस्ट निम्नलिखित है-
  15. प्रथम यूनिट टेस्ट (MCQ आधारित) जुलाई द्वितीय सप्ताह 20 अंक (10 अंक ग्रीष्मावकाश गृहकार्य + 10 अंक यूनिट टेस्ट)
  16. द्वितीय यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक प्रश्न आधारित) अगस्त अन्तिम सप्ताह 20 अंक
  17. तृतीय यूनिट टेस्ट (MCQ आधारित) नवम्बर अन्तिम सप्ताह 20 अंक
  18. चतुर्थ यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक प्रश्न आधारित) दिसम्बर अन्तिम सप्ताह 20 अंक

नोट— उपरोक्त यूनिट टेस्ट उपचारात्मक शिक्षण के अन्तर्गत विद्यालय स्तर पर लिये जायेंगे। इनके प्राप्तांक परीक्षफल में सम्मिलित नहीं किये जायेंगे।

Frequently asked questions

What is the total marks for Class 10 Science in UP Board for 2026-27?

The total marks for Class 10 Science in UP Board for the 2026-27 session is 100, comprising 70 marks for the theory exam and 30 marks for the practical exam.

What are the main units in the UP Board Class 10 Science syllabus 2026-27?

The main units are Chemical Substances—Nature and Behaviour, The World of Living, Natural Phenomena, Effects of Electricity, and Natural Resources.

What is the weightage for the theory and practical exams in Class 10 Science?

The theory examination is for 70 marks, and the practical examination is for 30 marks.

What is the minimum passing mark for Class 10 Science in UP Board?

The minimum passing marks for Class 10 Science in UP Board are 33 (23 in theory and 10 in practical).

Which topics are included under 'Chemical Substances—Nature and Behaviour'?

This unit includes Chemical Reactions and Equations, Acids, Bases and Salts, Metals and Non-metals, and Carbon and its Compounds.

How are the practical marks distributed for Class 10 Science?

The 30 practical marks are divided into 15 marks from an external examiner (including experiments and viva) and 15 marks from an internal examiner (project work and term work).

What is the session for this UP Board Class 10 Science syllabus?

This syllabus is for the academic session 2026-27.

Important topics

रासायनिक पदार्थ— प्रकृति एवं व्यवहार (20 अंक) जैव जगत (20 अंक) प्राकृतिक घटनायें (12 अंक) विद्युत का प्रभाव (13 अंक) प्रयोगात्मक परीक्षा (30 अंक) रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण अम्ल, क्षार एवं लवण मानव नेत्र तथा रंग बिरंगा संसार

Topics covered

रासायनिक पदार्थ— प्रकृति एवं व्यवहार जैव जगत प्राकृतिक घटनायें विद्युत का प्रभाव प्राकृतिक संसाधन रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण अम्ल, क्षार एवं लवण धातु एवं अधातु कार्बन एवं उसके यौगिक जैव प्रक्रम

UP Board (UPMSP) Class 10 Syllabus ? Science. Last updated 10 Aug 2026.