कक्षा 10 संगीत (गायन) सिलेबस 2026-27
यह दस्तावेज़ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10 के संगीत (गायन) विषय का विस्तृत पाठ्यक्रम प्रस्तुत करता है। इसमें परीक्षा की संरचना, अंक विभाजन, और अध्ययन की जाने वाली इकाइयों का उल्लेख है। कुल 70 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 20 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न (OMR आधारित) और 50 अंकों के वर्णनात्मक प्रश्न शामिल होंगे। साथ ही, 30 अंकों का विद्यालय स्तर पर प्रयोगात्मक कार्य, प्रोजेक्ट कार्य, यूनिट टेस्ट और आंतरिक मूल्यांकन होगा। पाठ्यक्रम को 10 इकाइयों में विभाजित किया गया है, जिसमें शास्त्रीय शब्दावली, थाट, राग, स्वरलिपि पद्धतियाँ, नाद, आवाज के गुण, ताल, संगीत सम्बन्धी निबंध और प्रमुख संगीतकारों का जीवन परिचय शामिल है।
Read online
Read page by page below. Official UP Board PDF — no download button on this page.
Quick info
| Board | UP Board |
|---|---|
| Class | 10 |
| Subject | संगीत (गायन) |
| Session | 2026-27 |
| Language | Hindi |
| PDF type | Syllabus |
| Duration | 3 Hours |
| Total marks | 70 |
| Theory marks | 70 |
| Practical marks | 30 |
| Internal assessment | 30 |
| Last updated | 2026-08-10 |
प्रश्नपत्र दो खण्डों में विभाजित होगा। खण्ड 'अ' में OMR पर 20 अंकों के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। खण्ड 'ब' में अतिलघु, लघु तथा दीर्घ प्रश्नोत्तरी होगी जो 50 अंकों की होगी।
Syllabus ? full document text
शैक्षिक सत्र-2026-27 विषय—संगीत (गायन)
कक्षा-10
तीन घंटे का एक प्रश्नपत्र 70 अंकों का होगा। जिसमें 20 डब्फ प्रश्न तथा शेष 50 अंकों की लिखित परीक्षा होगी तथा 30 अंकों का विद्यालय स्तर पर प्रयोगात्मक, प्रोजेक्ट कार्य, यूनिट टेस्ट एवं आन्तरिक मूल्यांकन होगा। प्रश्नपत्र दो खण्डों में विभाजित होगा। खण्ड 'अ' जिसमें ओ०एम०आर० पर 20 अंकों के 20 प्रश्न चार विकल्प के साथ होगे। सही उत्तर चुनकर गोला को कला अथवा नीला करना होगा। शेष 50 अंक खण्ड 'ब' में अतिलघु, लघु तथा दीर्घ प्रश्नोत्तरी में विभाजित होंगे। जिनका निर्देश पढ़कर लिखित उत्तर देना होगा।
पूर्णांक-70
खण्ड 'अ'
इकाई–1
05 अंक
शास्त्रीय शब्दावली की परिभाषा एवं व्याख्या।
वर्णों का गायन, स्वरों के स्पष्ट उच्चारण की व्याख्या
इकाई-2 10 अंक
थाटों का वर्गीकरण और थाटों से रागों की उत्पत्ति का विस्तृत अध्ययन।
ध्रुपद, दुमरी, टप्पा, तराना (बड़ा ख्याल तथा छोटा ख्याल), ख्याल की परिभाषा उदाहरण सहित एवं तुलनात्मक विवेचन।
इकाई-3 10 अंक
भातखण्डे एवं विष्णु दिगम्बर स्वरलिपि पद्धति का तुलनात्मक अध्ययन।
मुर्की, कण वर्जित, वक्र, मींड, सम, खाली एवं ताली, भरी शब्दों पर टिप्पणी।
इकाई-4 05 अंक
सप्तक और सप्तक के प्रकारों का अध्ययन।
स्वर विस्तार एवं अंलकारों के माध्यम से रागों की बढ़त एवं उसमें भेद। स्वर समूहों के छोटे–छोटे टुकड़ों के आधार पर राग पहचानना।
इकाई–5 05 अंक
नाद, नादोत्पत्ति, नाद के प्रकार एवं विशेषतायें।
खण्ड 'ब'
इकाई-6 आवाज के गुणों का उत्कर्ष और उसकी सुरक्षा के लिए स्वरथ्य और भोजन सम्बन्धी नियम। 05 अंक
इकाई-7 पाठ्यकम के तलों-दादरा ताल, झपताल, एकताल, चारताल, कहरवा ताल, का पूर्ण परिचय, ठेका एवं दुगुन की लयकारी का ज्ञान सहित। हाथ पर लगाने की क्षमता। 10 अंक
इकाई-8 संगीत सम्बन्धी विषयों पर संक्षिप्त निबन्ध लिखना। ०५ अंक
इकाई-9 संगीत सम्राट तानसेन एवं विष्णु दिगम्बर पलुस्कर का जीवन परिचय तथा संगीत क्षेत्र में उनका योगदान। 05 अंक
इकाई—10 पाठ्यकम में प्रस्तावित रागों—राग विहाग, राग भैरवी, राग देश, राग वागेश्वरी एवं राग भूपाली का पूर्ण परिचय आरोह–अवरोह, पकड़ सहित। 10 अंक
प्रत्येक राग में एक–एक छोटा ख्याल स्वर लिपि सहित स्वरमालिका, आलाप, तान तथा किन्हीं दो रागों में सरगम या लक्षण गीत गाने तथा लिखने की क्षमता।
संगीत (गायन) प्रोजेक्ट कार्य
नोट :—निम्नलिखित में से कोई तीन प्रोजेक्ट छात्रों से तैयार करायें। अध्यापक विषय से सम्बन्धित अन्य प्रोजेक्ट भी दे सकते हैं।
- महान संगीतज्ञों के चित्र एकत्रित करके स्क्रैप बुक में चिपकाना तथा उनके नाम एवं जन्म—मृत्यु का उल्लेख करना।
- वर्तमान समय के परिप्रेक्ष्य में संगीत में प्रयोग किये जाने वाले वाद्य यन्त्रों के चित्रों को एकत्र करके उनके नामों का उल्लेख करते हुए स्क्रैप बुक में लगाना।
- श्री विष्णु नारायण भातखण्डे की सांगीतिक रचनाओं की एक सूची तैयार कीजिये।
- स्वरों के शुद्ध एवं विकृत प्रकारों को चार्ट पेपर पर अंकित कीजिये।
- तबले का चित्र बना कर उसके विभिन्न अंगों के नाम लिखिये।
- राग की मुख्य जातियों एवं उपजातियों को तालिका के द्वारा स्पष्ट कीजिये।
- किन्हीं चार प्राचीन संगीत वाद्य-यन्त्रों के नामों का उल्लेख करते हुए उनसे सम्बन्धित शीर्ष संगीतकारों के नाम लिखिये।
- श्री भातखण्डे तथा विष्णु दिगम्बर स्वर लिपि एवं ताल लिपि पद्धति की तुलना चार्ट बनाकर कीजिये।
- सितार अथवा तानपुरे का प्रारूप तैयार कर उनके अंगों का नामकरण भी कीजिये। इच्छानुसार वैलवेट पेपर या थर्माकोल का प्रयोग किया जा सकता है।
- चार भारतीय नृत्य शैलियों के चित्र, नाम तथा उनसे सम्बन्धित शीर्ष कलाकारों के नाम स्क्रैप बुक में अंकित कीजिये।
शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु आन्तरिक मूल्यांकन- 30 अंक
- प्रथम आन्तरिक मूल्यांकन - (प्रोजेक्ट तथा प्रयोगात्मक) अगस्त माह 10 अंक
- द्वितीय आन्तरिक मूल्यांकन -(प्रोजेक्ट तथा प्रयोगात्मक) दिसम्बर माह 10 अंक
- तृतीय आन्तरिक मूल्यांकन-(चार यूनिट टेस्ट आधारित) 10 अंक
- प्रथम यूनिट टेस्ट (MCQ आधारित) जुलाई द्वितीय सप्ताह 20 अंक (10 अंक ग्रीष्मावकाश ग्रहकार्य + 10 अंक यूनिट टेस्ट)
- द्वितीय यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक प्रश्न आधारित) अगस्त अन्तिम सप्ताह 20 अंक
- तृतीय यूनिट टेस्ट (MCQ आधारित) नवम्बर अन्तिम सप्ताह 20 अंक
- चतुर्थ यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक प्रश्न आधारित) दिसम्बर अन्तिम सप्ताह 20 अंक
नोट:-चारों यूनिट टेस्ट के प्राप्तांकों के योग को 10 अंक में परिवर्तित किया जाय।
Frequently asked questions
कक्षा 10 संगीत (गायन) की लिखित परीक्षा कितने अंकों की होगी?
कक्षा 10 संगीत (गायन) की लिखित परीक्षा 70 अंकों की होगी।
संगीत (गायन) के प्रश्नपत्र में कितने बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे?
प्रश्नपत्र के खण्ड 'अ' में OMR पर आधारित 20 अंकों के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
कक्षा 10 संगीत (गायन) में प्रयोगात्मक और प्रोजेक्ट कार्य के लिए कितने अंक निर्धारित हैं?
विद्यालय स्तर पर प्रयोगात्मक, प्रोजेक्ट कार्य, यूनिट टेस्ट एवं आन्तरिक मूल्यांकन के लिए 30 अंक निर्धारित हैं।
पाठ्यक्रम में कौन-कौन से राग शामिल हैं?
पाठ्यक्रम में राग विहाग, राग भैरवी, राग देश, राग वागेश्वरी एवं राग भूपाली शामिल हैं।
संगीत (गायन) के प्रोजेक्ट कार्य के लिए क्या विकल्प दिए गए हैं?
प्रोजेक्ट कार्य के लिए महान संगीतज्ञों के चित्र, वाद्ययंत्रों के चित्र, भातखण्डे की रचनाओं की सूची, स्वरों के शुद्ध-विकृत प्रकारों का चार्ट, तबले का चित्र, भारतीय नृत्य शैलियों के चित्र आदि विकल्प दिए गए हैं।
आंतरिक मूल्यांकन के लिए यूनिट टेस्ट कब आयोजित होंगे?
यूनिट टेस्ट जुलाई, अगस्त, नवम्बर और दिसम्बर माह में आयोजित होंगे, जिनमें MCQ और वर्णनात्मक प्रश्न शामिल होंगे।
संगीत (गायन) के पाठ्यक्रम में किन संगीतकारों के जीवन परिचय का अध्ययन करना है?
संगीत सम्राट तानसेन एवं विष्णु दिगम्बर पलुस्कर के जीवन परिचय तथा संगीत क्षेत्र में उनके योगदान का अध्ययन करना है।
Important topics
Topics covered
UP Board (UPMSP) Class 10 Syllabus ? Sangeet (Gayan). Last updated 10 Aug 2026.