UP Board Class 10 Art (Drawing) Syllabus 2026-27
Prepare for the UP Board Class 10 Art (Drawing) examinations for the 2026-27 session with this detailed syllabus. Understand the examination structure, including the weightage given to theory and practical components. The syllabus covers essential areas like objective questions, practical drawing skills in natural scenery, design, and technical drawing, alongside memory drawing exercises. It also clarifies the requirements for project work and the internal assessment, which incorporates unit tests and submitted projects. This guide helps students grasp the full scope of topics and assessment criteria, enabling focused preparation for success in their UP Board Class 10 Art exams.
Quick info
| Board | UP Board |
|---|---|
| Class | 10 |
| Subject | Art (Drawing) |
| Session | 2026-27 |
| Language | Hindi |
| PDF type | Syllabus |
| Exam type | Annual |
| Duration | 3 Hours |
| Total marks | 100 |
| Theory marks | 70 |
| Internal assessment | 30 |
| Last updated | 2026-08-10 |
The exam paper will be of 70 marks and 3 hours duration, divided into three sections. All sections must be attempted. Section 'क' includes multiple-choice questions. Section 'ख' offers a choice between natural scenery drawing, design art, or technical drawing. Section 'ग' focuses on memory drawing.
Syllabus ? full document text
शैक्षिक सत्र-2026-27
विषय–चित्रकला
कक्षा-10
पूर्णांक 100
इस विषय में 70 अंकों का केवल एक प्रश्न–पत्र तीन घंटे का होगा।
प्रश्न-पत्र तीन खण्डों में विभक्त होगा, जिसमें से तीनों खण्डों के प्रश्न हल करने होंगे।
खण्ड—’क’ बहुविकल्पीय प्रश्न। खण्ड—’ख’ प्राकृतिक दृश्य चित्रण अथवा आलेखन चित्रकला अथवा प्राविधिक चित्रकला। खण्ड-'ग' स्मृति चित्रण।
इस विषय में 70 अंकों की लिखित परीक्षा तथा 30 अंकों का आन्तरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर होगा।
(भारतीय चित्रकला) उपरोक्त पाट्यक्रम में से 5 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न तथा खण्ड—ख में से आलेखन अथवा प्राविधिक से 15 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे।
इकाई-1
खण्ड—'क'
20 अंक
इस खण्ड में (आलेखन कला सम्बन्धित अनुभाग में) 15 प्रश्न आलेखन पर आधारित चित्रण साम्रगी (Mathod and Materal) से सम्बन्धित एवं पांच प्रश्न भारतीय चित्रकला पर आधारित होंगे तथा प्राविधिक कला अनुभाग में 15 प्रश्न प्राविधिक कला से एवं 05 प्रश्न भारतीय चित्रकला पर आधारित होगे। नोट- भारतीय चित्र कला के प्रश्न भारतीय उल्लेख व उनकी विशेषताओं तथा प्रागैतिहासिक कला से सम्बन्धित होंगे।
20 अंको का बहुविकल्पीय परीक्षा भी होगी, जिसका उत्तर OMR Sheet पर दिया जायेगा।
खण्ड—‘ख’
(प्राकृतिक दृश्य चित्रण)
30 अंक
प्राकृतिक दृश्य चित्रण-जैसे ऊषाकाल, संध्याकाल, ग्रामीण व पहाड़ी दृश्य का चित्रण, जलरंग अथवा पेस्टल रंगों से रंगे।
माप— 20 सेमी0×15 सेमी0 हो।
अथवा
(आलेखन कला)
30 अंक
आलेखन-चतुर्भुज अथवा वृत्त में केवल पूर्ण इकाई द्वारा मौलिक आलेखन बनाये और उसमें कम से कम तीन रंगों, अलरंग अथवा पोस्टर रंगों का प्रयोग करें। माप 15 सेमी0 से कम न हो।
अथवा
(प्राविधिक कला)
30 अंक
प्राविधिक—अन्तः स्पर्शी तथा वाह्यस्पर्शी अन्तर्गत एवं परिगत आकृतियां, रेखाओं तथा वृत्तों को स्पर्श करते हुये स्पर्श रेखायें। क्षेत्रफल सम्बन्धी साधारण निर्मेय, ज्यामितीय आलेखन, साधारण एवं कर्णवत् पैमाने।
इकाई-3
खण्ड—'ग'
(स्मृति चित्रण)
20 अंक
साधारण जीवन में दैनिक उपयोग की वस्तुयें, घरेलू बर्तन जैसे-सुराही, बाल्टी, लोटा, अमृतवान, केतली, बोतल, गिलास तथा तरकारी, फल आदि। पेंसिल द्वारा रेखांकन होगा।
प्रोजेक्ट कार्य
नोट :-प्रोजेक्ट कार्य दो खण्डों में विभक्त होगा, जिसमें से प्रत्येक खण्ड से एक प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण करना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रोजेक्ट कार्य दस अंक का है। इसके अतिरिक्त 10 अंक मासिक परीक्षा के लिये निर्धारित है।
प्रोजेक्ट कार्य सैद्धान्तिक, तकनीकी कौशल तथा माध्यम (जलरंग, पोस्टर रंग, पेंसल, चारकोल, क्रेयान, इंक आदि) के उपयुक्त प्रयोग पर आधारित होगा।
प्रोजेक्ट कार्य में संयोजन, सौन्दर्य (आकर्षण) अनुपात, लय के सिद्धान्तों का ध्यान रखते हुये पूर्ण किया जाय।
खण्ड—ख (प्राकृतिक दृश्य चित्रण अथवा आलेखन अथवा प्राविधिक)
- प्राकृतिक दृश्य चित्रण (ऊषाकाल) का 20×15 सेमी० माप में सृजन करें। जलरंग माध्यम से ऊषाकाल का प्रभाव चित्रित किया जाय। चित्र में परिप्रेक्ष्य स्पष्ट से दिखे।
- संध्याबेला का दृश्य चित्रण पोस्टर अथवा पेस्टल रंग द्वारा पूर्ण करें जिसकी माप 20×15 सेमी0 हो। चित्र में सन्तुलन एवं परिप्रेक्ष्य स्पष्ट हो।
- ग्रामीण दृश्य चित्रण को पोस्टर रंग/जलरंग/पेस्टल रंग द्वारा पूर्ण किया जाय जिसमें मानव/पशु आकृतियों के अलावा ग्रामीण झोपडियाँ एवं कुआँ आदि का भी समावेश हो।
- पहाड़ी दृश्य चित्र का चित्रण 20×15 सेमी० माप में सृजित करें। रंग/रेखा का सन्तुलन आवश्यक है।
- पेंसिल अथवा चारकोल के माध्यम से दृश्य चित्रण कीजिये। चित्र में सन्तुलन एवं लय का विशेष महत्व होगा। परिप्रेक्ष्य दर्शाना आवश्यक है।
- चतुर्भुज में केवल एक पूर्ण इकाई द्वारा मौलिक आलेखन बनायें और उसमें कम से कम तीन रंगों का प्रयोग करें। माप 15 सेमी० से कम न हो।
- वृत्त में केवल एक पूर्ण इकाई द्वारा मौलिक आलेखन बनायें और उसमें कम से कम तीन मौलिक रंगों का प्रयोग करें। माप 15 सेमी० से कम न हो।
- किसी मार्ग के भव्य प्रवेश द्वार की परिकल्पना करें। उसके ज्यामितीय महत्व को सिद्ध करने वाली दो समानान्तर वृत्ताकार मीनारों की रचना करें जिसका ऊपरी भाग त्रिभुजाकार बीम से बँधा हो।
- िकसी नहर अथवा मार्ग की परिकल्पना करें, उसकी मापनी बनायें और निरूपक भिन्न ज्ञात करें। (अंकीय आंकड़े स्वयं निर्धारित करेंगे) नहर अथवा सड़क का लघु दृश्य भी दर्शाने का प्रयास करें।
खण्ड- ग (स्मृति चित्रण)
- साधारण जीवन में दैनिक उपयोग की वस्तुयें घरेलू बर्तन जैसे सुराही, बाल्टी, लोटा, अमृतबान, केतली, बोतल, गिलास आदि को स्मृति के आधार पर पेंसिल अथवा चारकोल से रेखांकन किया जाय।
- विभिन्न प्रकार के फल एवं सब्जियों को स्मृति के आधार पर रेखांकन करें। पेंसिल अथवा चारकोल से किया जाय।
- विभिन्न प्रकार के बर्तनों एवं सब्जियों तथा फलों को पेन्सिल अथवा चारकोल कलर से चित्रित करें।
शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु आन्तरिक मूल्यांकन-
30 अंक
- प्रथम आन्तरिक मूल्यांकन - (प्रोजेक्ट कार्य) अगस्त माह 10 अंक
- द्वितीय आन्तरिक मूल्यांकन -(प्रोजेक्ट कार्य) दिसम्बर माह 10 अंक
- तृतीय आन्तरिक मूल्यांकन-(चार यूनिट टेस्ट आधारित) 10 अंक
- प्रथम यूनिट टेस्ट (MCQ आधारित) जुलाई द्वितीय सप्ताह 20 अंक (10 अंक ग्रीष्मावकाश ग्रहकार्य + 10 अंक यूनिट टेस्ट)
- द्वितीय यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक प्रश्न आधारित) अगस्त अन्तिम सप्ताह 20 अंक
- तृतीय यूनिट टेस्ट (MCQ आधारित) नवम्बर अन्तिम सप्ताह 20 अंक
- चतुर्थ यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक प्रश्न आधारित) दिसम्बर अन्तिम सप्ताह 20 अंक
नोट:-चारों यूनिट टेस्ट के प्राप्तांकों के योग को 10 अंक में परिवर्तित किया जाय।
Frequently asked questions
What is the total marks for Class 10 Art (Drawing) in UP Board for 2026-27?
The total marks for Class 10 Art (Drawing) is 100, with 70 marks for the theory paper and 30 marks for internal assessment.
What is the duration of the UP Board Class 10 Art theory exam?
The theory examination for UP Board Class 10 Art is of three hours duration.
What are the sections in the UP Board Class 10 Art question paper?
The question paper is divided into three sections: Section 'क' (Multiple Choice Questions), Section 'ख' (Natural Scenery Drawing / Design Art / Technical Drawing), and Section 'ग' (Memory Drawing).
What are the options available in Section 'ख' of the Art syllabus?
Students can choose to attempt Natural Scenery Drawing, Design Art, or Technical Drawing in Section 'ख'.
How is the internal assessment conducted for Class 10 Art?
The internal assessment of 30 marks is based on project work (two parts, 10 marks each) and monthly tests (10 marks).
What type of objects are included in the Memory Drawing section?
Memory drawing includes everyday objects like household utensils (e.g., pitcher, bucket, pot, kettle, bottle, glass) and vegetables/fruits.
What is the weightage of the theory paper in the UP Board Class 10 Art exam?
The theory paper carries 70 marks.
Important topics
Topics covered
UP Board (UPMSP) Class 10 Syllabus ? Art(drawing). Last updated 10 Aug 2026.