Home UP BOARD Question Papers NCERT Solutions Sample Papers CBSE Notes NCERT Books CBSE Syllabus

Hindi A Question Paper For Class 10 2018 2019 2020 CBSE Board NCERT Books

Here we are providing CBSE Previous Year Question Papers Class 6 to 12 solved with soutions Hindi A Question Paper For Class 10 2018 2019 2020 CBSE Board NCERT Books class 10 Hindi A sample paper 2020 solved, sample paper class 10 Hindi A, cbse class 10 Hindi A question paper 2018, sample paper class 10 Hindi A 2019, Hindi A question paper for class 10, cbse previous year question papers class 10 Hindi A, cbse sa Practice of previous year question papers and sample papers protects each and every student to score bad marks in exams.If any student of CBSE Board continuously practices last year question paper student will easily score high marks in tests. Fortunately earlier year question papers can assist the understudies with scoring great in the tests. Unraveling previous year question paper class 10 Hindi A is significant for understudies who will show up for Class 10 Board tests.

Class 10 Subject Hindi A Paper Set 2 with Solutions

खंड - ’क’


प्रश्न 1

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

किसी भी देश या समाज की उन्नति का आधार-स्तंभ वहाँ के निवासियों की सच्चरित्रता, परिश्रमशीलता तथा उनके नैतिक मूल्य होते हैं । हमारे देश ने ही विश्व को मानवता, नैतिकता और सदाचार का पाठ पढ़ाया था । पर आज पूरे देश में चारों ओर स्वार्थ, लाभ और बेईमानी का बोलबाला है । इसी कारण आज भ्रष्टाचार रूपी रोग सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक क्षेत्रों में एक असाध्य रोग की भाँति अपनी जड़ें जमा चुका है । मर्यादा से हटकर स्वार्थपूर्ण दूषित आचरण ही भ्रष्टाचार कहलाता है । स्वार्थ लिप्सा भ्रष्टाचार की जननी है और भौतिक ऐश्वर्य इसका जनक है । आज देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है । भुक्त-भोगियों का कहना है कि कोई भी विभाग इससे अछूता नहीं रहा है । भाई-भतीजावाद, मिलावट, अनुचित ढंग से मुनाफाखोरी करना, चोरबाज़ारी, सरकारी साधनों का अनुचित प्रयोग भ्रष्टाचार के प्रमुख लक्षण हैं । इसके कारण आज हमारे समाज का पतन होता जा रहा है । इसकी जड़ें हमारे देश को खोखला करती जा रही हैं । कठोर कानूनी नियंत्रण एवं सच्चरित्रता के प्रतिबद्धता द्वारा ही इस समस्या का समाधान किया जा सकता है ।

(क) किसी भी देश या समाज की उन्नति का आधर क्या होता है और क्यों?


उत्तर -

(ख) भ्रष्टाचार का क्या आशय है और उसके बढ़ने के क्या कारण हैं?


उत्तर -

(ग) भ्रष्टाचार से समाज कैसे प्रभावित है?


उत्तर -

(घ) इस समस्या का समाधन कैसे हो सकता है?


उत्तर - कठोर कानूनी नियंत्राण एवं सच्चरित्राता के प्रति प्रतिबद्धता द्वारा

(ड) भ्रष्टाचार के माता-पिता कौन हैं?


उत्तर -

माता - स्वार्थ-लिप्सा

पिता - भौतिक ऐश्वर्य

(च) उपर्युक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक लिखिए।


उत्तर - भ्रष्टाचार / भ्रष्टाचार की समस्या

(कोई अन्य उपयुक्त शीर्षक भी स्वीकार्य)

खंड - ’ख’


प्रश्न 2

निर्देशानुसार उत्तर लिखिए -

(क) फिल्म शुरू होते ही दर्शक शांत हो गए। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)


उत्तर - फिल्म शुरू हुई और दर्शक शांत हो गए।

(ख) जब मज़दूरों को बोनस नहीं मिला, तो वे हड़ताल पर चले गए। (सरल वाक्य में बदलिए)


उत्तर - बोनस न मिलने पर/के कारण मज़दूर हड़ताल पर चले गए।

(ग) अच्छी कविताएँ भविष्य के लिए कुछ संदेश भी देती हैं। (मिश्र वाक्य में बदलिए)


उत्तर - वे कविताएँ अच्छी होती हैं जो भविष्य के लिए कुछ संदेश

भी देती हैं। / जो अच्छी कविताएँ होती हैं वे भविष्य के लिए कुछ संदेश भी देती हैं।

(घ) मूर्ति की आँखों पर सरकंडे से बना छोटा-सा चश्मा रखा हुआ था, जैसा बच्चे बना लेते हैं। (आश्रित उपवाक्य छाँटकर उसका भेद लिखिए)


उत्तर - आश्रित उपवाक्य - जैसा बच्चे बना लेते हैं

भेद - विशेषण आश्रित उपवाक्य


प्रश्न 3

निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तन कीजिए -

(क) उद्धव ने ज्ञान का उपदेश दिया। (कर्मवाच्य में बदलिए)


उत्तर - उद्धव द्वारा / के द्वारा ज्ञान का उपदेश दिया गया।

(ख) हरे-भरे पेड़ों को नहीं काटा जा सकता। (कर्तृवाच्य में बदलिए)


उत्तर - हरे-भरे पेड़ नहीं काट सकते।

(ग) अनुज प्रतिदिन दूसरों की मदद करता है। (कर्मवाच्य में बदलिए)


उत्तर - अनुज द्वारा / के द्वारा प्रतिदिन दूसरों की मदद की जाती है।

(घ) इस गंदगी में मैं नहीं रह सकता। (भाववाच्य में बदलिए)


उत्तर - इस गंदगी में मुझसे नहीं रहा जा सकता / जाता।


प्रश्न 4

निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित पदों का पद-परिचय लिखिए -

(पद नाम सही होने पर ही एक अन्य बिंदु के लिए अंक दें)

(क) हम पार्क में गए परंतु वहाँ कोई बच्चा न मिला।


उत्तर - हम - सर्वनाम (पुरुषवाचक), पुल्लिंग/स्त्राीलिंग, बहुवचन, कर्ता कारक

(ख) हम जीवन में सोचते कुछ हैं, परंतु होता कुछ और है।


उत्तर - परंतु - समुच्चयबोधक, दो उपवाक्यों को जोड़ने वाला

(ग) ये बच्चे सुबह-शाम park में व्यायाम करते हैं।


उत्तर - पार्क में - संज्ञा (जातिवाचक), पुल्लिंग, एकवचन, अधिकरण कारक

(घ) कृष्ण की सुंदर आकृति सबको मोह लेती है।


उत्तर - सुंदर - विशेषण (गुणवाचक), स्त्राीलिंग, एकवचन, ‘आकृति’ - विशेष्य


प्रश्न 5

निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर लिखिए -

(क) निम्नलिखित काव्य पंक्तियों में रस पहचानकर लिखिए -

अखिल भुवन चर अचर सब, हरि मुख में लखि मातु।

चकित भई गद्गद वचन, विकसित दृग पुलकातु।


उत्तर - अद्भुत रस

(ख) ‘करुण रस’ का एक उदाहरण लिखिए।


उत्तर - ‘करुण रस’ का कोई उपयुक्त उदाहरण स्वीकार्य

(ग) ‘ श्रंगार रस’ का स्थायी भाव लिखिए।


उत्तर - रति

(घ) ‘निर्वेद’ किस रस का स्थायी भाव है?


उत्तर - शांत रस

(ड) रस की निष्पत्ति में किन तीन भावों का सहयोग होता है?


उत्तर - विभाव, अनुभाव, संचारी भाव

खंड - ’ग’


प्रश्न 6

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

मैं नहीं जानता इस संन्यासी ने कभी सोचा था या नहीं कि उसकी मृत्यु पर कोई रोएगा । लेकिन उस क्षण रोने वालों की कमी नहीं थी । (नम आँखों को गिनना स्याही फैलाना है ।)

इस तरह हमारे बीच से वह चला गया जो हममें से सबसे अधिक छायादार फल-फूल गंध से भरा और सबसे अलग, सबका होकर, सबसे ऊँचाई पर, मानवीय करुणा की दिव्य चमक में लहलहाता खड़ा था । जिसकी स्मृति हम सबके मन में जो उनके निकट थे, किसी यज्ञ की पवित्र आग की आँच की तरह आजीवन बनी रहेगी । मैं उस पवित्र ज्योति की याद में श्रद्धावनत हूँ ।

(क) गद्यांश में संन्यासी किसे कहा गया है और उसकी तुलना कैसे वृक्ष से और क्यों की गई है ?


उत्तर -

(ख) लेखक के मन में फ़ादर की स्मृति कैसी बनी रहेगी ?


उत्तर - किसी यज्ञ की पवित्रा आग की आँच की तरह

(ग) “नम आँखों को गिनना स्याही फैलाना है ।’ ऐसा लेखक ने क्यों कहा ?


उत्तर - फादर बुल्के की मृत्यु होने पर रोने वाले परिचितों, मित्रों और साहित्यकारों की संख्या इतनी अधिक थी कि उनके नामों को लिखना समय-कागज की बर्बादी थी।


प्रश्न 7

निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए -

(क) बिस्मिल्ला खाँ शहनाई का घंटों रियाज़ करते थे। इससे विद्यार्थियों को क्या सीख ग्रहण करनी चाहिए और क्यों?


उत्तर - निरंतर प्रयत्नशील, अभ्यासरत रहने की सीख, निरतंर प्रयत्नशील रहने और अभ्यास से मनोवांछित सफलता प्राप्त की जा सकती है।

(अन्य संदर्भगत मुक्त उत्तर पर भी अंक दिए जाएँ)

(ख) हालदार साहब द्वारा ड्राइवर को चौराहे पर न रुकने का निर्देश कब और किस विचार के कारण दिया गया था?


उत्तर -

(ग) मन्नू भंडारी की ऐसी कौन-सी खुशी थी जो प्रथम स्वतंत्राता दिवस की खुशी में समाकर रह र्गइ ?


उत्तर - काॅलेज प्रबंध्न के द्वारा बंद की र्गइ ‘थर्ड इयर’ की कक्षाएँ पुनः शुरू करने और लेखिका तथा उसकी सहेलियों के निलंबन को रद्द करने से मिली खुशी

(घ) नवाब साहब द्वारा लेखक से बातचीत की उत्सुकता न दिखाने पर लेखक ने क्या किया?


उत्तर - नवाब साहब के सामने की बर्थ पर बैठकर उन्हें अनदेखा किया और कोई अहमियत नहीं दी।

(ड) ‘‘ ‘बालगोबिन भगत’ अपनी सब चीजे़ं साहब की मानते थे’’, उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।


उत्तर - खेत में जो कुछ पैदा होता था उसे ‘कबीर साहब’ के दरबार / मठ में अर्पित करते थे, वहाँ से जो कुछ प्रसाद-स्वरूप मिलता था उसी में गुज़ारा करते थे।


प्रश्न 8

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -

माँ ने कहा पानी में झांककर

अपने चहरे पर मत रीझना

आग रोटियाँ सेकने के लिए है

जलने के लिए नहीं

वस्त्र और आभूषण शाब्दिक भ्रमों की तरह

बंधन हैं स्त्री जीवन के

माँ ने कहा लड़की होना

पर लड़की जैसी दिखाई मत देना।

(क) माँ ने अपनी बेटी को आग के सदुपयोग की सीख कैसे और क्यों दी?


उत्तर -

(ख) कवि ने वस्त्र और आभूषणों को शाब्दिक भ्रम किसलिए कहा है?


उत्तर - वस्त्र और आभूषण प्रशंसा भरे शब्दों की तरह छलावा दे सकते हैं। इनके आकर्षण में बंधकर स्त्रिायाँ अपना अस्तित्व खो सकती हैं। लोग वस्त्र और आभूषण का लालच देकर झाँसा दे सकते हैं।

(ग) ‘लड़की होना पर लड़की जैसी दिखाई मत देना’ - पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए।


उत्तर - लड़की की तरह कोमलता, स्नेह, सहिष्णुता, दयालुता, करुणा आदि गुणों से संपन्न रहना किंतु विषम परिस्थिति में भी कमज़ोर न पड़ना।


प्रश्न 9

निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर 30-40 शब्दों में लिखिए -

(क) लक्ष्मण ने अपने कुल की किस विशेषता का उल्लेख किया है? क्यों?


उत्तर -

(ख) मिट्टी की उर्वरा शक्ति को कैसे बढ़ाया जा सकता है? ‘फसल’ कविता के आधर पर लिखिए।


उत्तर - (संदर्भगत मुक्त उत्तर के लिए अंक दिए जाएँ।)

(ग) ‘उत्साह’ कविता में कवि ने बादल के किन रूपों की चर्चा की है? स्पष्ट करके लिखिए।


उत्तर -

(किन्हीं दो बिंदुओं का उल्लेख अपेक्षित)

(घ) ‘हर चंद्रिका में छिपी एक रात कृष्णा है’ पंक्ति में कवि हमें किस यथार्थ एवं सत्य से अवगत कराना चाहता है? ‘छाया मत छूना’ कविता के आधर पर लिखिए।


उत्तर - जैसे चाँदनी रात के बाद काली रात का आगमन होता है वैसे ही सुख के बाद दुख आता है।

(ड) ‘संगतकार’ कविता में संगतकार को त्याग की मूर्ति कैसे कहा जा सकता है?


उत्तर -


प्रश्न 10

निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए -

(क) ‘माता का अँचल’ पाठ के शीर्षक की सार्थकता इस पाठ की किस घटना में निहित है?


उत्तर - रोज़मर्रा के सभी काम पिता के साथ करते हुए भी साँप से भयभीत होकर भोलानाथ दौड़ते हुए घर आकर माँ के आँचल में छिप जाता है और स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है।

(ख) ‘जाॅर्ज पंचम की नाक’ पाठ के आधर पर उस घटनाक्रम का उल्लेख कीजिए, जिसके कारण आपाधापी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। यदि आप सर्वोच्च पद पर होते तब आप ऐसी परिस्थिति का सामना कैसे करते?


उत्तर - रानी एलिजाबेथ का आना और जाॅर्ज पंचम की मूर्ति की टूटी नाक ;

(प्रश्न के दूसरे भाग के लिए संदर्भगत मुक्त उत्तर के लिए अंक दिए जाएँ)

(ग) भारत का स्विट्ज़रलैंड किसे कहते हैं और क्यों? ‘साना-साना हाथ जोड़ि .....’ पाठ के आधर पर लिखिए।


उत्तर -

खंड - ’घ’

प्रश्न 11

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधर पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए -

(ख) सिकुड़ते वन : बिगड़ता पर्यावरण

(ख) सिनेमा और युवा पीढ़ी

(ग) नैतिक मूल्यों के उत्थान में शिक्षा की भूमिका


उत्तर -

निबंध्-लेखन


प्रश्न 12

बाढ़ग्रस्त लोगों की सहायता के लिए विद्यालय के छात्रों से धन एवं कपड़े एकत्रित करने की अनुमति प्राप्त करने के लिए विद्यालय के प्राचार्य को एक प्रार्थना पत्र लगभग 80-100 शब्दों में लिखिए।

अथवा

पी. वी. सिंधू ने वल्र्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया। उसे एक बधाई पत्र लगभग 80-100 शब्दों में लिखिए।


उत्तर -

पत्र-लेखन


प्रश्न 13

आपके शहर में ‘विश्व पुस्तक मेले’ का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए एक विज्ञापन 25-50 शब्दों में तैयार कीजिए।

अथवा

‘पल्स पोलियो’ अभियान हेतु जागरूकता लाने के लिए एक विज्ञापन 25-50 शब्दों में तैयार कीजिए।


उत्तर -

विज्ञापन-लेखन

☞ Click here for privious year Question papers

Hindi A Question Paper For Class 10 2018 2019 2020 CBSE Board NCERT Books

class 10 Hindi A sample paper 2020 solved, sample paper class 10 Hindi A, cbse class 10 Hindi A question paper 2018, sample paper class 10 Hindi A 2019, Hindi A question paper for class 10, cbse previous year question papers class 10 Hindi A, cbse sample paper for class 10 Hindi A, cbse class 10 Hindi A question paper 2019, class 10 Hindi A sample paper 2019 solved, cbse class 10th Hindi A question paper, 10th Hindi A question paper, sample paper class 10 Hindi A 2020, Hindi A sample paper class 12, cbse question paper for class 9 Hindi A, cbse Hindi A sample paper, cbse 10th class Hindi A

NCERT CBSE Notes Class 6 - 12 Download pdf

Ncert Solution for class 6 to 12 download in pdf

CBSE Model test papars Download in pdf

NCERT Books for Class 1- 12 Hindi & English Medium

Mathematics Biology Psychology
Chemistry English Economics
Sociology Hindi Business Studies
Geography Science Political Science
Statistics Physics Accountancy

CBSE Syllabus Class 9 to 12 Year 2021-22

Last year CBSE Question paper

Important Links

Follow Us On

Face book page ncerthelp twitter page youtube page linkdin page

Solved Last Year Question Paper

Please Share this webpage on facebook, whatsapp, linkdin and twitter.

Facebook Twitter whatsapp Linkdin

Copyright @ ncerthelp.com A free educational website for CBSE, ICSE and UP board.