Home UP BOARD Question Papers NCERT Solutions Sample Papers CBSE Notes NCERT Books CBSE Syllabus

CBSE Class 10 Hindi A Question Paper 2017 2018 2019 2020 Solved All Sets

Here we are providing CBSE Previous Year Question Papers Class 6 to 12 solved with soutions CBSE Class 10 Hindi A Question Paper 2017 2018 2019 2020 Solved all Sets class 10 Hindi A sample paper 2020 solved, sample paper class 10 Hindi A, cbse class 10 Hindi A question paper 2018, sample paper class 10 Hindi A 2019, Hindi A question paper for class 10, cbse previous year question papers class 10 Hindi A, cbse sa Practice of previous year question papers and sample papers protects each and every student to score bad marks in exams.If any student of CBSE Board continuously practices last year question paper student will easily score high marks in tests. Fortunately earlier year question papers can assist the understudies with scoring great in the tests. Unraveling previous year question paper class 10 Hindi A is significant for understudies who will show up for Class 10 Board tests.

Class 10 Subject Hindi A Paper Set 1 with Solutions


खंड-क

प्रश्न 1

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -

मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है, आत्मनिर्भरता तथा सबसे बड़ा अवगुण है, स्वावलंबन का अभाव। स्वावलंबन सबके लिए अनिवार्य है। जीवन के मार्ग में अनेक बाधाएँ आती हैं। यदि उनके कारण हम निराश हो जाएँ, संघर्ष से जी चुराएँ या मेहनत से दूर रहें तो भला हम जीवन में सफल कैसे होंगे? अत: आवश्यक है कि हम स्वावलंबी बनें तथा अपने आत्मविश्वास को जाग्रत करके मजबूत बनें। यदि व्यक्ति स्वयं में आत्मविश्वास जाग्रत कर ले तो दुनिया में ऐसा कोई कार्य नहीं है जिसे वह न कर सके। स्वयं में विश्वास करने वाला व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में कामयाब होता जाता है। सफलता स्वावलंबी मनुष्य के पैर छूती है। आत्मविश्वास तथा आत्मनिर्भरता से आत्मबल मिलता है जिससे आत्मा का विकास होता है तथा मनुष्य श्रेष्ठ कार्यों की ओर प्रवृत्त होता है। स्वावलंबन मानव में गुणों की प्रतिष्ठा करता है। आत्मसम्मान, आत्मविश्वास, आत्मबल, आत्मरक्षा, साहस, संतोष, धैर्य आदि गुण स्वावलंबन के सहोदर हैं। स्वावलंबन व्यक्ति, राष्ट्र तथा मानव मात्र के जीवन में सर्वांगीण सफलता प्राप्ति का महामंत्र है।


उत्तर-

(क)आत्मनिर्भरता / स्वावलंबन ; जीवन में आने वाली बाधओं और निराशा का सामना करने के लिए

(ख) जीवन में सभी कार्य कर सकने के लिए ; संघर्ष करके / मेहनत करके

(ग)आत्मसम्मान, आत्मविश्वास, आत्मबल, आत्मरक्षा, साहस,संतोष, धैर्य आदि गुण स्वावलंबन के सहोदर हैं। ; इन्हीं गुणों की सहायता से हम स्वावलंबी बनते हैं।

(घ)

स्वावलंबन के अभाव से मनुष्य -

  1. हमेशा दूसरों पर निर्भर रहता है।
  2. जीवन में सपफलता प्राप्त नहीं कर सकता।
  3. समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में कोई सहयोग नहीं दे पाता।

(कोई दो बिंदु अपेक्षितद्ध)

(ड)आत्मविश्वास तथा आत्मनिर्भरता

(च)आत्मनिर्भरता / स्वावलंबन

(अन्य उपयुक्त शीर्षक भी स्वीकार्यद्ध)


Class 10 Subject Hindi A Paper Set 1 with Solutions खंड - ख


प्रश्न 2

निर्देशानुसार उत्तर लिखिए -

(क) पत्थर की मूर्ति पर चश्मा असली था। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)

उत्तर - पत्थर की मूर्ति थी परंतु चश्मा असली था। / मूर्ति पत्थर की थी पर / और चश्मा असली था।

(ख) मूर्तिकार ने सुना और जवाब दिया। (सरल वाक्य में बदलिए)

उत्तर - मूर्तिकार ने सुनकर जवाब दिया।

(ग) काशी में संगीत आयोजन की एक प्राचीन एवं अद्भुत परंपरा है। (मिश्र वाक्य में बदलिए)

उत्तर - काशी में संगीत आयोजन की एक परंपरा है, जो प्राचीन एवं अद्भुत है। / काशी में संगीत आयोजन की जो एक परंपरा है, वह प्राचीन एवं अद्भुत है। / काशी में जो संगीत आयोजन की एक परंपरा है, वह प्राचीन एवं अद्भुत है।

(घ) एक चश्मेवाला है जिसका नाम कैप्टन है। (आश्रित उपवाक्य छाँटकर भेद भी लिखिए)

उत्तर - आश्रित उपवाक्य - जिसका नाम वैफप्टन है

भेद - विशेषण आश्रित उपवाक्य


प्रश्न 3

निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तन कीजिए -

(क) नेताजी ने देश के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया। (कर्मवाच्य में बदलिए)

उत्तर - नेताजी द्वारा देश के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया गया।

(ख) दर्द के कारण वह खड़ा ही नहीं हुआ। (भाववाच्य में बदलिए)

उत्तर - दर्द के कारण उससे खड़ा ही नहीं हुआ गया।

(ग) परीक्षा के बारे में अध्यापक द्वारा क्या कहा गया? (कर्तृवाच्य में बदलिए)

उत्तर - परीक्षा के बारे में अध्यापक ने क्या कहा?

(घ) नवाब साहब ने हमारी ओर देखकर कहा कि खीरा लज़ीज़ होता है। (कर्मवाच्य में बदलिए)

उत्तर - नवाब साहब द्वारा हमारी ओर देखकर कहा गया कि खीरा लज़ीज़ होता है।


प्रश्न 4

निम्नलिखित वाक्यों के रेखांकित पदों का पद-परिचय लिखिए-

(क) आजकल प्रदूषण तेज़ी से पैफल रहा है।

उत्तर - प्रदूषण - संज्ञा (भाववाचक), पुल्लिंग, एकवचन, कर्ता कारक

(ख) वक्त काटने के लिए खीरे खरीदे होंगे।

उत्तर - खरीदे होंगे - क्रिया (सकर्मक), पुल्लिंग, बहुवचन, भूतकाल, ‘खीरा’ कर्म

(ग) नवाब साहब थककर लेट गए।

उत्तर - थककर - क्रियाविशेषण (रीतिवाचक), ‘लेट गए’ क्रिया की विशेषता

(घ) मेदा भी मेरा कमज़ोर है।

उत्तर - मेरा - विशेषण (सार्वनामिक), एकवचन, पुल्लिंग, विशेष्य ‘मेदा’


प्रश्न 5

निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर लिखिए -

(क) निम्नलिखित काव्य पंक्तियों में रस पहचान कर लिखिए -

उस काल मारे क्रोध के तनु, कांपने उनका लगा।

मानो हवा के जोर-से, सोता हुआ सागर जगा।

उत्तर - रौद्र रस

(ख) ‘वीर रस’ का एक उदाहरण लिखिए।

उत्तर - ‘वीर रस’ का कोई भी उपयुक्त उदाहरण स्वीकार्य

(ग) ‘शांत रस’ का स्थायी भाव क्या है?

उत्तर - निर्वेद

(घ) उद्दीपन से आप क्या समझते हैं?

उत्तर - जो सहृदय के भावों को उद्दीप्त करे

(ड) - स्थायी भाव से क्या अभिप्राय है?

उत्तर - सहृदय के हृदय में स्थायी रूप से विद्यमान भाव


Class 10 Subject Hindi A Paper Set 1 with Solutions खंड - ग

प्रश्न 6


निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -

पानवाले के लिए यह एक मज़ेदार बात थी लेकिन हालदार साहब के लिए चकित और द्रवित करने वाली। यानी वह ठीक ही सोच रहे थे। मूर्ति के नीचे लिखा ’मूर्तिकार मास्टर मोतीलाल” वाकई कस्बे का अध्यापक था | बेचारे ने महीने-भर में मूर्ति बनाकर पटक देने का वादा कर दिया होगा। बना भी ली होगी लेकिन पत्थर में पारदर्शी चश्मा कैसे बनाया जाए - काँचवाला - यह तय नहीं कर पाया होगा। या कोशिश की होगी और असफल रहा होगा। या बनाते-बनाते ’कुछ और बारीकी’ के चक्कर में चश्मा टूट गया होगा । या पत्थर का चश्मा अलग से बनाकर फिट किया होगा और वह निकल गया होगा। उफ़..... !

(क) पानवाले के लिए क्या बात मज़ेदार थी और क्यों?

उत्तर -

मूर्ति पर मास्टर द्वारा चश्मा बनाना भूल जाना / वैफप्टन द्वारा मूर्ति पर हर बार नया चश्मा लगाना ;

पान वाले का स्वभाव ऐसा था कि उसे ऐसी बातों में मज़ा आता था।

(ख) हालदार साहब की दृष्टि में कस्बे का अध्यापक “बेचारा’ क्यों था?

उत्तर -

वह ड्राइंग मास्टर था किंतु उसे मूर्ति बनाने का कार्य दे दिया गया था।

सीमित समय में बनाने का दबाव

(ग) हालदार साहब ने नेताजी की प्रतिमा पर चश्मा न होने की क्य-क्या संभावनाएँ व्यक्त कीं?

उत्तर -

पत्थर की मूर्ति पर काँच वाला पारदर्शी चश्मा कैसे बनाया जाए, तय नहीं कर पाया होगा।

चश्मा बनाने का प्रयास तो किया होगा लेकिन बना नहीं पाया होगा।

कुछ और बारीकी के चक्कर में चश्मा टूट गया होगा।

पत्थर का चश्मा अलग से बनाकर फिट किया होगा और वह निकल गया होगा।

(कोई दो बिंदु अपेक्षित)


प्रश्न 7


निम्नलिखित प्रा में’से किलो चार प्रश्नों के उत्तर लगभो 36:46 शब्दों में लिखिए -

(क) बालगोबिन भगत के गीतों का खेतों में काम करते हुए और आते-जाते नर-नारियों पर क्या प्रभाव पड़ता था?

उत्तर -

(कोई दो बिंदु अपेक्षित)

(ख) ’लखनवी अंदाज़’ रचना में नवाब साहब की सनक को आप कहाँ तक उचित ठहराएंगे? क्यों?

उत्तर - (संदर्भगत मुक्त उत्तर पर अंक दिए जाएँ)

(ग) फ़ादर बुल्के ने भारत में रहते हुए हिंदी के उत्थान के लिए क्या कार्य किए?

उत्तर -

(कोई दो बिंदु अपेक्षित)

(घ) ’एक कहानी यह भी" पाठ के आधार पर लेखिका के पिताजी के सकारात्मक और नकारात्मक गुणों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर -

(कोई दो बिंदु अपेक्षित)

(कोई दो बिंदु अपेक्षित)

(ड) विस्मिल्लाह खाँ की तुलना क्तूरी मृग से क्यों की गई है?

उत्तर - जिस प्रकार कस्तूरी मृग के भीतर ही कस्तूरी की गंध् होती है और वह उसकी तलाश में भटकता रहता है उसी प्रकार बिस्मिल्ला खाँ सुरों के सच्चे ज्ञाता होते हुए भी ईश्वर से सच्चे सुर की प्रार्थना करते रहते थे।


प्रश्न 8

निम्नलिखित कावयंश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -

हरि हैं राजनीति पढ़ि आए।

ससुझी बात कहत मधुकर के, समाचार सब पाए।.

इक अति चतुर हुते पहिलैं ही, अब गुरु ग्रंथ पढ़ाए।

बढ़ी बुद्धि जानी जो उनकी, जोग-सँदेस पठाए।

उधी भले लोग आगे के, पर हित डोलत धाए।

अब अपने मन फेर पैहाई, चलत जु हुते चुराए।

ते क्यों अनीति करें आपुन, जे और अनीति छुड़ाए।

राज धरम तौ यहै ’सूर’, जो प्रजा न जाहिं सताए॥


(क) ’इक अति चतुर हुते पहिलैं ही, अब गुरु ग्रंथ पढ़ाए।’ में निहित व्यंग को समझाइए।

उत्तर - कृष्ण गोपियों को आश्वासन देकर गए परंतु वापस नहीं आए। गोपियाँ व्यंग्य कर रही हैं कि अब वे एक राजनीतिज्ञ की तरह व्यवहार करने लगे हैं।

(ख) श्रीकृष्ण द्वारा चुराए गए मन को वापस मांगने निहित गोपियों की मनोव्यथा को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर -

(ग) गोषियों के अनुसार सच्चा राजधर्म क्या है? उन्हेंने राजधर्म’ का उल्लेख क्यों किया है?

उत्तर -


प्रश्न 9


निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए -

(क) ’अट नहीं रही है’ कविता में ’उड़ने को नभ में तुम पर-पर कर देते हो’ के आलोक में बताइए कि फागुन लोगों के मन को किस तरह प्रभावित करता है?

उत्तर -

(ख) शिशु के घूलि-घूसरित शरीर को देखकर कवि नागार्जुन ने क्या कल्पना की?

उत्तर - तालाब छोड़कर कमल उसकी झोंपड़ी में खिल गया है।

(ग) प्रभुता की कामना को मृगतृष्णा क्यों कहा गया है? ’छाया मत छूना’ कविता के आधार पर लिखिए।

उत्तर -

(घ) ’संगतकार’ कविता में कवि ने आम लोगों से क्या अपेक्षा की है?

उत्तर -

(ड) परशुराम के प्रति लक्ष्मण के व्यवहार पर अपने विचार लिखिए।

उत्तर - (संदर्भगत मुक्त उत्तर पर अंक दिए जाएँ)


प्रश्न 10

निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए-

(क) “बच्चे रोना-धोना, पीड़ा, आपसी झगड़े ज्यादा देर तक अपने साथ नहीं रख सकते हैं।’ ’माता का आँचल’ पाठ के आधार पर इस कथन को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

उत्तर - बच्चे सरल और निश्छल स्वभाव के होते हैं, वे लड़ाई-झगड़े की कटुता को अधिक देर तक अपने मन में नहीं रख सकते।

पाठ में उदाहरण -

(अन्य उपयुक्त उदाहरण भी स्वीकार्य)

(ख) जॉर्ज पंचम की लाट की टूटी नाक लगाने के क्रम मे पुरातत्व विधाग की फाइलों की छानबीन की ज़रूरत क्यों आ गई? क्या उससे समाधान संभव था? क्यों ?

उत्तर - यह पता लगाने के लिए कि लाट कब, कहाँ और किस पत्थर से निर्मित हुई।

(प्रश्न के दूसरे और तीसरे भाग के उपयुक्त मुक्त उत्तर के लिए अंक दें)

(ग) यात्राएं विभिन्न संस्कृतियों से परिचित होने का अच्छा माध्यम हैं। ’साना-साना हाथ जोड़ि’ यात्रा वृत्तान्त के आधार पर इस कथन की समीक्षा कीजिए।

उत्तर -

उदाहरण -

(र्कोइ एक उदाहरण अपेक्षित)


Class 10 Subject Hindi A Paper Set 1 with Solutions खंड - घ

प्रश्न 11


निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

(क)

  1. महात्मा गांधीजी की 50वीं जयंती
  2. मनाने के उद्देश्य
  3. गांधीजी का जीवन
  4. आज़ादी के आंदोलन में भूमिका
  5. प्रासंगिकता

(ख)

  1. महानगरीय भीडभाड और मेट्रो
  2. यातायात और भीडभाड
  3. प्रदूषण की समस्या
  4. मेट्रो रेल की भूमिका
  5. मेट्रो रेल के लाभ

(ग)

  1. ग्लोबल वार्मिंग और जन-जीवन
  2. ग्लोबल वार्मिंग का अभिप्राय
  3. ग्लोबल वार्मिंग के कारण
  4. ग्लोबल वार्मिंग से हानियाँ
  5. बचाव के उपाय
उत्तर -निम्न बैटन का ध्यान रखते हुए निबंध-लेखन खुद करें
  1. भूमिका और उपसंहार
  2. विषयवस्तु
  3. प्रस्तुति
  4. भाषायी शुद्धता

प्रश्न 12

पत्र-लेखन

सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ते हुए धूम्रपान तथा उसके कारण संभावित रोगों की ओर संकेत करते हुए किसी दैनिक समाचार पत्र के संपादक को 80-00 शब्दों मे पत्र लिखिए।

अथवा

आपके छोटे भाई/बहन ने एक आवासीय विद्यालय में ’एक मास पूर्व ही प्रवेश लिया है। उसको मित्रों के चुनाव में सावधानी बरतने के लिए समझाते हुए एक पत्र 80-00 शब्दों में लिखिए। पत्र-लेखन में निम्न बातों का ध्यान रखें

  1. प्रारूप
  2. विषयवस्तु
  3. भाषायी शुद्धत

प्रश्न 13

नगर में आयोजित होने वाली भारत की सांस्कृतिक एकता प्रदर्शनी को देखने के लिए लोगों को आमंत्रित करते हुए 25-50 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए।

अथवा,

प्रदूषण से बचने के लिए जनहित में जारी एक विज्ञाप पर्वावरण विभाग की ओर से 25-50 शब्दों में लिखिए।

विज्ञापन-लेखन में निम्न बातों का ध्यान रखें

  1. रचनात्मक प्रस्तुति
  2. विषयवस्तु
  3. भाषायी शुद्धता
☞ Click here for privious year Question papers

CBSE Class 10 Hindi A Question Paper 2017 2018 2019 2020 Solved all Sets

class 10 Hindi A sample paper 2020 solved, sample paper class 10 Hindi A, cbse class 10 Hindi A question paper 2018, sample paper class 10 Hindi A 2019, Hindi A question paper for class 10, cbse previous year question papers class 10 Hindi A, cbse sample paper for class 10 Hindi A, cbse class 10 Hindi A question paper 2019, class 10 Hindi A sample paper 2019 solved, cbse class 10th Hindi A question paper, 10th Hindi A question paper, sample paper class 10 Hindi A 2020, Hindi A sample paper class 12, cbse question paper for class 9 Hindi A, cbse Hindi A sample paper, cbse 10th class Hindi A

NCERT CBSE Notes Class 6 - 12 Download pdf

Ncert Solution for class 6 to 12 download in pdf

CBSE Model test papars Download in pdf

NCERT Books for Class 1- 12 Hindi & English Medium

Mathematics Biology Psychology
Chemistry English Economics
Sociology Hindi Business Studies
Geography Science Political Science
Statistics Physics Accountancy

CBSE Syllabus Class 9 to 12 Year 2021-22

Last year CBSE Question paper

Important Links

Follow Us On

Face book page ncerthelp twitter page youtube page linkdin page

Solved Last Year Question Paper

Please Share this webpage on facebook, whatsapp, linkdin and twitter.

Facebook Twitter whatsapp Linkdin

Copyright @ ncerthelp.com A free educational website for CBSE, ICSE and UP board.